खांसी को दूर कर देंगे ये 8 घरेलू नुस्खे | Home Remedies for Cough in Hindi

खांसी को दूर कर देंगे ये 8 घरेलू नुस्खे | Home Remedies for Cough in Hindi

अगर आप खांसी से छुटकारा पाने के लिए प्राकृतिक घरेलू उपचार की तलाश कर रहे हैं, तो हम कर सकते हैं आपकी मदद. जी हां, इस लेख में हम आपको खांसी की समस्या से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू नुस्खे बताने वाले है.

Home-Remedies-for-Cough-in-Hindi खांसी को दूर कर देंगे ये 8 घरेलू नुस्खे | Home Remedies for Cough in Hindi

खांसी को दूर कर देंगे ये घरेलू नुस्खे

गर्म पानी और नमक – खांसी की दवा के तौर पर गर्म पानी और नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए आप गर्म पानी में चुटकी भर नमक डालकर उससे गरारे कर सकते हैं. ऐसा करने से आपको खांसी से हुए गले के दर्द से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें : नाशपाती खाने के 6 फायदे

काली मिर्च को देसी घी – खांसी के साथ बलगम भी हो जाता है. इससे बचने के लिए आप काली मिर्च को देसी घी में मिलकार ले सकते हैं. राहत महसूस होगी.

अनार का रस – अनार का रस भी खांसी से राहत दिलाता है. लेकिन इसके लिए आपको सिर्फ अनार का नहीं, इसमें जरा सा पिपली पाउडर और अदरक भी डालना होगा.

अदरक का जूस – खांसी से परेशान हैं तो अदरक का जूस पीएं. इसमें शहद मिला कर आप इसका ज्यादा फायदा ले सकते हैं.

लहसुन – लहसुन भी खांसी से राहत दिलाने में मदद करता है. इसके लिए लहसुन को घी में भून कर खाना होगा.

हल्दी वाला दूध – हल्दी में एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मददगार होते हैं. तो खांसी की दवा के तौर पर आप हल्दी वाले दूध का उपयोग कर सकते हैं.

शहद – आधा चम्मच शहद में एक चुटकी इलायची और कुछ नीबू का जूस डालें. इस मिश्रण को दिन में 2-3 बार लें.

आंवला – आंवला खांसी के लिए काफी असरकारी माना जाता है. आंवला में विटामिन C होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. अपने खाने में आंवला शामिल कर आप एंटी-ऑक्सीडेंट्स का सोर्स बढ़ा सकते हैं. यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करेगा.

Post Comment

You May Have Missed