नमी वाले मौसम में बालों की देखभाल कैसे करें | Hair Care in Humid Weather

नमी वाले मौसम में बालों की देखभाल कैसे करें | Hair Care in Humid Weather

जब मौसम में नमी बढ़ती है तो आपको अपने बालों की ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है. मौसम बदलने से वातावरण में नमी बढ़ती है जिस कारण आपके बाल प्रभावित होते है. नमी वाले मौसम की वजह से बाल तैलीय, उलझे और गंदे लगते है. नीचे हमने बताया है कि नमी वाले मौसम के दौरान किन टिप्स को अपनाना चाहिए.

Hair-Care-in-Humid-Weather-in-Hindi नमी वाले मौसम में बालों की देखभाल कैसे करें | Hair Care in Humid Weather

नमी वाले मौसम में बालों की देखभाल करने के टिप्स

ज्यादा बार बालों को ना धोएं – ज्यादा जल्दी-जल्दी बाल धोने की वजह से बाल रूखे और बेजान होने लगते है और रूखे बाल ज्यादा जल्दी उलझते है. इसीलिए बालों को ज्यादा बार न धोएं.

यह भी पढ़ें : बालों को कितनी बार धोना चाहिए

सही शैम्पू – अगर आप नमी वाले मौसम में अपने बालों को स्वस्थ रखना चाहते है तो आपको अपने शैम्पू पर भी ध्यान देने की जरुरत है. ऐसा शैम्पू चुनें जिस पर स्मूदनिंग’ या ‘स्ट्रेटनिंग’ शैम्पू लिखा हो. ये शैम्पू आपके बालों को कोमल रखने में मदद करते है और बाल ज्यादा नहीं उलझते है.

ठंडा पानी – ठंडे पानी से बाल धोने से बालों के पोर्स बंद रहते हैं जिससे बालों के अंदर मॉइश्चर बना रहता है. अगर आप नमी वाले मौसम में अपने बालो को हेल्दी रखना चाहते है तो कोशिश करे की आप अपने बालों को धोने के लिए ठन्डे पानी का इस्तेमाल करे.

मॉइश्चराइज – त्वचा के साथ-साथ बालों को भी पर्याप्त मॉइश्चराइज की आवश्यकता होती है. जब बाल रुखे और डिहाइड्रेटेड होते हैं तो ये ज्यादा नमी सोखते हैं. इसलिए बालों को हफ्ते में 3 बार कंडीशन करें और बालो को धोने से पहले तेल से मसाज करें.

हेयर सीरम का उपयोग – बाल धोने के बाद गीले बालों पर सीरम जरूर लगाएं. ध्यान रहे सीरम का इस्तेमाल उतनी ही मात्रा में करे जितनी जरुरी हो. अधिक सीरम का उपयोग करने की वजह से आपके बाल ज्यादा तैलीय हो सकते है.

यह भी पढ़ें : ऑयली हेयर के लिए 10 घरेलू उपाय

Post Comment