कलर बालों की ऐसे करें देखभाल | Tips to Take Care of Coloured Hair in Hindi
अगर आप बालों को कलर करवाते है तो आपको उनकी पहले से ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है. देखभाल की कमी की वजह से बाल रूखे और कमजोर होने लग जाते है. साथ ही बालों का रंग भी समय से पहले उतरने लगता है. बालों को कलर करवाने के बाद उन्हें स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपको थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ेगी. इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले है जो बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखेंगें और बालों का कलर भी लंबे समय तक चलेगा.

कलर बालों की देखभाल कैसे करे
सूर्य की किरणों से बालों को बचाएं – कलर किए हुए बालों को सूरज की किरणों से बचाना जरूरी है. सूरज की किरणें बालों की नमी को खींच लेती है और बालो का कलर हल्का होने लगता है. जब भी आप घर से बाहर निकले तो बालों को अच्छे से ढक ले. ऐसे कंडीश्नर का इस्तेमाल करें जो बालों को सूरज की नुकसानदायक किरणों से बचाने में मदद करे.
यह भी पढ़ें : बालों के लिए आंवला, रीठा, शिकाकाई
एवोकाडो हेयर मास्क – हेयर कलर में अनेक तरह के रसायन मौजूद होते हैं जो बालों को हानि पहुंचाते हैं. एवोकाडो हेयर मास्क की मदद से इस समस्या से बचने में मदद मिल सकती है. हफ्ते में 1 बार मैश किया हुआ एवोकाडो बालों में लगाएं और 1 घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें.
बियर से बाल धोएं – कलर करवाने के बाद बालों की चमक एक समय के बाद खोने लगती है. बेजान बालों को चमकदार बनाए रखने के लिए बियर लाभकारी हो सकती है. हफ्ते में 1 बार बियर से बालों को धोएं. इसमें मौजूद तत्व बालों को चमकदार बनाते है.
मॉइश्चर युक्त कंडीश्नर – कलर किए हुए बालों के लिए डीप कंडीश्निंग जरुरी है इससे स्कैल्प को नमी और मॉइश्चर मिलता है. इसके लिए मॉइश्चर युक्त कंडीश्नर का इस्तेमाल करे.
व्हाइट विनेगर सॉल्यूशन – कलर करने के कारण स्कैल्प पर विषाक्त पदार्थ जम जाते है. इसकी वजह से डैंड्रफ और बालों के पतले होने की समस्या हो सकती है. इस समस्या से खुद को बचाने के लिए हर हफ्ते बालों को व्हाइट विनेगर से धोएं. 1 मग हलके गर्म पानी में 2 टेबलस्पून व्हाइट विनेगर मिलाये और बालो को धोएं.
सल्फेट फ्री शैंपू – सल्फेट युक्त शैंपू की वजह से कलर किए हुए बालों को काफी हानि पहुँचती है. इसकी वजह से बाल रूखे हो सकते है. इसलिए सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करे.
मेयॉनीज़ – मेयॉनीज़ में काफी प्रोटीन पाया जाता है जो कलर किए बालों के लिए लाभकारी है. इससे बाल मुलायम होते है. आधे घंटे के लिए मैयॉनीज़ को बालों में लगाए और फिर गुनगुने पानी से धो लें. हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करे.
Post Comment