डैमेज बालों को रिपेयर कैसे करें | Home Remedies for Damaged Hair in Hindi
डैमेज बालों की समस्या से ज्यादातर लोग पीड़ित रहते है. यदि आप भी डैमेज बालों की समस्या से परेशान है तो चिंता करने की जरुरत नही है. इस लेख में हम आपको डैमेज बालों की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय बताएंगे.

डैमेज बालों को रिपेयर करने के घरेलू नुस्खे
क्षतिग्रस्त बालों की मरम्मत के लिए एवोकाडो – इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको एवोकाडो को मैश करना है. फिर उसका बीज निकालें. इसमें एक अंडा फेंटें. अब इसे गीले बालों पर लगा ले. अब इसे बीस मिनट के लिए बालों पर लगा रहने दें. फिर बालों को धो ले. अगर आपके बाल हेल्दी है तो इसका इस्तेमाल महीने में एक बार करे और अगर आपके बाल डैमेज हैं तो सप्ताह में एक बार इसका इस्तेमाल करें. यह बालों को प्राकृतिक चमक देता है. इस घरेलू उपाय की मदद से कुछ दिनों के बाद आपके बाल चमकदार दिखने लगेगें.
यह भी पढ़ें : घुंघराले बालों को मैनेज करने के 5 टिप्स
डैमेज बालों के लिए मक्खन से हेयर मसाज – इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने बालों की मक्खन से मालिश करनी है. उसके बाद शॉवर कैप से सिर को ढक ले. फिर इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दे. अब शॉवर कैप हटा दें और फिर बालों को शैंपू कर ले. आप महीने में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते है.
डैमेज बालों को रिपेयर करने के लिए शैंपू और अंडा – इसे बनाने के लिए एक अंडा ले और उसे तोड़कर एक कटोरे में रखे. अब इसमें थोड़ी मात्रा में शैम्पू मिलाएं. उसके बाद इसे बालों पर 5 मिनट के लिए लगाएं और अच्छे से धो लें.
यह भी पढ़ें : टूटते बालों के लिए 6 घरेलू उपचार
चंदन के तेल से करे डैमेज बालों को रिपेयर – चंदन के तेल की कुछ बूंदों को जैतून के तेल की कुछ बूंदों के साथ मिला ले. अब इसे बालों पर लगाएं. यह बालों को चिकनाई प्रदान करता है.
डैमेज बालों के लिए एप्पल साइडर विनेगर मास्क – इसका उपयोग करने के लिए एक टी-स्पून एप्पल साइडर विनेगर, 3 चम्मच जैतून का तेल और 3 अंडे का सफेद भाग लें और तीनों को मिलाएं. अब इसे बालों में लगा ले. फिर बालों को शावर कैप से 30 मिनट तक ढक कर रखें. फिर बालों को शैम्पू से धो लें.
डैमेज बालों को रिपेयर करने के लिए बीयर – बीयर बालों की नमी को बनाए रखने में मदद कर सकती है. इसका उपयोग करने के लिए बीयर और पानी की समान मात्रा मिलाएं और अपने बालों को इससे धोये.
Post Comment