जौ के फायदे और नुकसान | Benefits of Barley in Hindi

जौ के फायदे और नुकसान | Benefits of Barley in Hindi

बार्ली को हिंदी (Barley in Hindi) में जौ बोला जाता है. जौ गेहूँ की जाती का ही एक अनाज है जिसे खाने से हमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते है जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते है.

जौ का इस्तेमाल सदियों से नवरात्रि की पूजा तथा अन्य त्योहारों में किया जाता है. इसके अलावा ये हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है. जौ दो प्रकार की पायी जाती है. एक बीज वाली और एक छिलके वाली.

जौ में कई प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते है जैसे – फास्फोरिक एसिड (Phosphoric Acid), कैल्शियम (Calcium), लैक्टिक एसिड (Lactic Acid), सैलिसिलिक एसिड (Salicylic Acid), पोटेशियम (Potassium) आदि.

Benefits-of-Barley-in-Hindi जौ के फायदे और नुकसान | Benefits of Barley in Hindi

जौ में पोषक तत्व

एक कप जौ में हमें निम्न चीजें मिलती है

  • 651 कैलोरी (Calories)
  • 96 ग्राम प्रोटीन (Protein)
  • 23 ग्राम फैट (Fat)
  • 471 मिलीग्राम नियासिन (Niacin)
  • 585 मिलीग्राम विटामिन B6 (Vitamin B6)
  • 35 माइक्रोग्राम फोलेट (Folate)
  • 245 मिलीग्राम मैग्नीशियम (Magnesium)
  • 486 मिलीग्राम फॉस्फोरस (Phosphorus)
  • 189 मिलीग्राम थायमिन (Thiamine)
  • 524 मिलीग्राम राइबोफ्लेविन (Riboflavin)
  • 832 मिलीग्राम पोटेशियम (Potassium)
  • 1 मिलीग्राम जिंक (Zinc)
  • 135 ग्राम कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate)
  • 8 ग्राम डाइटरी फाइबर (Dietary Fiber)
  • 61 मिलीग्राम कैल्शियम (Calcium)
  • 62 मिलीग्राम आयरन (Iron)

जौ के फायदे | Benefits of Barley in Hindi

Barley यानी जौ हमारी सेहत के लिए कई तरह से लाभदायक है. ये हमें स्वस्थ रखने तथा कई प्रकार की बीमारियों जैसे – रक्तचाप, कैंसर, दिल से सम्बंधित बीमारी से बचाने में मदद करता है.

वजन घटाने में मददगार है जौ

jo khane ke fayde बढ़ते वजन के कारण हर कोई परेशान है. वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह की चीज़े इस्तेमाल करते है, लेकिन उसके बावजूद भी वो वजन कम करने में असफल रहते है. यदि आप भी अपना वजन कम करना चाहते है तो Barley आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. इसका इस्तेमाल करके वजन घटने में सहायता मिलती है. बार्ली में कई प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते है जो की हमारे शरीर के लिए लाभदायक है, इसके अलावा इसको खाने से जल्दी पेट भर जाता है और ज्यादा खाने का मन भी नहीं करता.

यह भी पढ़ें : मोटापा झट से खत्म कर देगा ये डाइट प्लान

त्वचा बनाये खूबसूरत

barley benefits in hindi आजकल हर किसी को सुन्दर व दमकती त्वचा चाहिए. सुन्दर तथा दमकती त्वचा होने के कारण लोग आपकी तरफ ज्यादा आकर्षित भी होते है. निखार पाने के लिए जौ का इस्तेमाल करना फायदेमंद है. आप चाहे तो इसे नाश्ते में भी खा सकते है. इसके अलावा रंग गोरा करने के लिए जौ के आटे को सरसो के तेल और पिसी हुई हल्दी के साथ थोड़े पानी में मिलाएं और पेस्ट बना ले. जब ये पेस्ट अच्छे से बन जाये तब इसे अपनी बॉडी पर लगाएं और थोड़ी देर बाद गर्म पानी से नहा ले.

यह भी पढ़ें : गोरे होने के उपाय

अनिद्रा रोग में फायदेमंद है जौ

जो लोग अनिंद्रा से पीड़ित है उनके लिए जो काफी लाभदायक है. इसमें मौजूद खनिज अनिद्रा की समस्या से राहत दिलाने में लाभदायक है. आप जब चाहे तब जौ का सेवन कर सकते है. ये स्ट्रेस को कम करने में भी सहायक है.

मधुमेह को नियंत्रित करे

मधुमेह यानि डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है जिसकी चपेट ज्यादातर लोग आ रहे है. गलत जीवनशैली तथा गलत खान-पान होने के कारण लोग डायबिटीज का शिकार हो रहे है. डायबिटीज को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसको नियंत्रित किया जा सकता है. अगर किसी को डायबिटीज की शिकायत हो तो जौ का सेवन करके डायबिटीज से राहत मिल सकती है. आप चाहे तो जौ के आटे की रोटी और सत्तू बनाकर सेवन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : इन लक्षणों के दिखने पर जरूर कराए डायबिटीज की जांच

हड्डियों को मजबूत करे

जौ में कई प्रकार के पोषक तत्व होते है जो हमारी हड्डियों के लिए फायदेमंद है. इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है जो हमारी हड्डियों के लिए लाभदायक है. अगर हड्डियों को मजबूत बनाना हो तो जौ का सेवन करना शुरू कर दे.

बीपी कंट्रोल करें

जौ में सोडियम की कम मात्रा होने की वजह से ये रक्त चाप को बढ़ने नहीं देती. जौ का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें : हाई ब्लड प्रेशर का इलाज के घरेलू नुस्खे

कैंसर से बचाए

कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाने में भी जौ लाभदायक है. इसमें सेलेनियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें : प्रोस्टेट कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव

दिल की देखभाल

आज के समय में ज्यादातर लोग दिल की बीमारियों से घिरे रहते है. लेकिन बार्ली की मदद से दिल की बीमारियों से बचने में मदद मिलती है. Barley में Fiber, Potassium, Folate, Vitamin B6 उच्च मात्रा में होता है. साथ ही साथ इसमें कोलेस्ट्रॉल की कम मात्रा होने के कारण ये हमारे दिल के लिए फायदेमंद है.

यह भी पढ़ें : हार्ट अटैक के कारण, लक्षण और इससे बचाव के उपाय

जौ के पानी के फायदे

जौ का पानी-पीना भी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है. नीचे हमने जौ के पानी के फायदों के बारे में बताया है.

यह भी पढ़ें : पानी पीने के 7 स्वास्थ्य लाभ

पथरी से राहत

गलत खान-पान के कारण अक्सर लोग पथरी की समस्या की वजह से परेशान रहते है. पथरी से छुटकारा पाने के लिए जौ को पानी में उबाल लें और जब ये ठंडा हो जाये तो इसका सेवन करें.

यह भी पढ़ें : ये है किडनी खराब होने के 8 लक्षण

सूजन से राहत

अगर किसी के शरीर में सूजन है तो जौ का पानी उबालकर पीना चाहिए, इससे फायदा मिलता है.

मुहासों से बचाये

मुंहासों से बचाव करने के लिए जौ का पानी लाभदायक है. जौ के पानी में इजेइलिक एसिड नाम का एंटी-इंफ्लामेटरी यौगिक होता है जो त्‍वचा में मौजूद गंदगी को दूर करने में प्रभावशाली होता है जिससे मुंहासों को होने से रोकने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें : पिम्पल्स हटाने के 5 आसान घरेलू उपाय

जौ का पानी शरीर की गर्मी शांत करने के लिए

जब शरीर में गर्मी बढ़ जाये तब जौ का पानी-पीने से शरीर को ठंडक पहुंचती है. आप चाहे तो मिश्री और नींबू का रस मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते है.

जौ का पानी बालों के लिए

जौ का पानी बालों के लिए भी बेहद लाभदायक है. इसका सेवन करने से बाल लंबे, घने और मजबूत होते है.

यह भी पढ़ें : बालों के झड़ने से है परेशान तो अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स

जौ के पानी के नुकसान

जौ का पानी पीने के कितने फायदे है ये सब तो आप जान ही चुके होंगे लेकिन इसका मतलब ये नही आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने लगे. ज्यादा मात्रा में किसी भी चीज़ का सेवन करना आपको नुकसान पंहुचा सकता है. ठीक उसी तरह अगर आप जौ के पानी को भी ज्यादा मात्रा में पीते है तो आपको कब्ज और दस्त की शिकायत हो सकती है. इसके अलावा एक साथ ज्यादा जौ के पानी का सेवन न करे क्युकी जौ के पानी में काफी ज्यादा मात्रा में कैलोरीस पायी जाती है.

Post Comment