ग्रीन कॉफी के फायदे और नुकसान | Green Coffee Ke Fayde Aur Nuksan
ग्रीन टी यानी हरी चाय के बारे में तो आप सब लोगो ने सुना ही होगा, साथ ही आपको यह भी मालूम होगा कि ग्रीन टी हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी लाभदायक है. लेकिन क्या आप ग्रीन कॉफी के फायदे के बारे में जानते है. आज हम आपको इस लेख के जरिये ग्रीन कॉफी के फायदे तथा नुकसान के बारे में बताएंगे.

ग्रीन कॉफी क्या है
ग्रीन कॉफी को बनाने के लिए कॉफी के सामान्य बीजो का ही इस्तेमाल किया जाता है. यदि कॉफी के बीजों को भूना न जाये तो वो बीज हरे रंग के ही होते है तथा इन्हीं कॉफी के बीजों से ग्रीन कॉफी बनाई जाती है.
ग्रीन कॉफी के फायदे और नुकसान
ग्रीन कॉफी को स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभदायक माना जाता है. इसकी मदद से वजन कम करने में मदद मिलती है. इसके अलावा ये डायबिटीज, सिरदर्द तथा हृदय रोग में भी फायेमंद है. नीचे हमने विस्तार से ग्रीन कॉफी के फायदों के बारे में बताया है.
यह भी पढ़ें : ग्रीन टी के 7 गजब के फायदे
ग्रीन कॉफी के फायदे वजन कम करने में
वजन कम करने के आपने कई तरीके सुने होंगे लेकिन क्या आप ये जानते है ग्रीन कॉफी की मदद से भी आप अपना वजन कम कर सकते है. ग्रीन कॉफी में अत्यधिक मात्रा में केल्प होता है, जिसमें भरपूर मात्रा में Minerals और Vitamins पाए जाते हैं. इसके अलावा ये मेटाबॉलिज्म के लेवल को भी कंट्रोल करता है. जिससे शरीर में मौजूद चर्बी को कम करने में मदद मिलती है. सही तरीके से ग्रीन कॉफी का सेवन करने से आप कम समय में ज्यादा वजन कम कर सकते है.
यह भी पढ़ें : मोटापा कम करने के उपाय
ग्रीन कॉफी के फायदे मधुमेह के लिए
टाइप 2 मधुमेह के लिए ग्रीन कॉफी का सेवन करना फायदेमंद है. इसका सेवन करने से खून में बढ़ा हुआ शुगर का लेवल कम हो सकता है. इसके अलावा वजन भी घटता है. तथा ये दोनों चीजें टाइप 2 मधुमेह के लिए फायदेमंद है.
यह भी पढ़ें : टाइप 2 डायबिटीज
ग्रीन कॉफी के फायदे उच्च रक्तचाप के लिए
ग्रीन कॉफी का सेवन करना उच्च रक्तचाप में भी फायदेमंद है. उच्च रक्त चाप काफी गंभीर भी हो सकता है. ग्रीन कॉफी में मौजूद गुण उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद करते है. ग्रीन कॉफी में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड (Chlorogenic Acid) रक्तचाप को कम करने में मददगार है. जो लोग उच्च रक्त चाप की समस्या से परेशान है वो रोजाना थोड़ी मात्रा में ग्रीन कॉफी का सेवन कर सकते है.
यह भी पढ़ें : हाई ब्लड प्रेशर का इलाज के घरेलू नुस्खे
ग्रीन कॉफी के फायदे भूख नियंत्रित करे
भूख पर काबू करने के लिए आप ग्रीन कॉफी का सेवन कर सकते है. ज्यादा भूख लगने के कारण आप ज्यादा खाते है जो की वजन बढ़ने का कारण भी बन सकता है. ऐसे में ग्रीन कॉफी का सेवन करने से आपके खाने की इच्छा नियंत्रित होती है. इसलिए वजन से छुटकारा पाने के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद है.
ग्रीन कॉफी ऊर्जा बढ़ाने में मददगार
ग्रीन कॉफी बीन्स में मौजूद कैफीन उर्जा को बढ़ाने में मदद करते है. ग्रीन कॉफी पीने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है. अगर आप अपने अंदर एनर्जी की कमी महसूस करते है तो ग्रीन कॉफी का सेवन करे.
ग्रीन कॉफी दिमाग के लिए फायदेमंद
मस्तिष्क यानि दिमाग के लिए भी ग्रीन कॉफी को फायदेमंद माना जाता है. ग्रीन कॉफी मस्तिष्क की गतिविधि पर अच्छा प्रभाव डालती है. इसके अलावा यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करती है.
यह भी पढ़ें : दिमाग तेज़ कैसे करें
ग्रीन कॉफी के फायदे सिरदर्द से छुटकारा दिलाने में
सीमित मात्रा में ग्रीन कॉफी का सेवन करके आप सिरदर्द की समस्या से राहत पा सकते है. ग्रीन कॉफी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट इसमें हमारी मदद करते है.
यह भी पढ़ें : सिरदर्द होने के मुख्य कारण
कैंसर से बचाए ग्रीन कॉफी
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लिए भी ग्रीन कॉफ़ी फायदेमंद है. इसमें फेनोलिक यौगिक पाया जाता है जो Tumor को बढ़ने से रोकने में मदद करता है. यह कई प्रकार के कैंसर को रोकने में मददगार है. इसीलिए ग्रीन कॉफी को अपने डेली रूटीन में शामिल करना फायदेमंद है.
यह भी पढ़ें : स्तन कैंसर के लक्षण
बालों के लिए फायदेमंद है ग्रीन कॉफी
झड़ते बाल किसी को भी पसंद नही. हर कोई लंबे, घने तथा मजबूत बालों की चाहत रखता है. लेकिन खराब लाइफस्टाइल, धूल-मिट्टी तथा प्रदूषण की वजह से बालों की समस्या होना एक आम बात हो गयी है. अगर आप भी उन लोगो में से है जो बालों की समस्या से परेशान है तो ग्रीन कॉफी आपकी मदद कर सकती है. ग्रीन कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालो को टूटने से बचाता है. साथ ही उन्हें मजबूत भी बनाता है. अगर आप झड़ते बालों से छुटकारा पाकर अपने बालो को मजबूत बनाना चाहते है तो ग्रीन कॉफी का सेवन कर सकते है.
यह भी पढ़ें : बालों को तेजी से बढ़ाने के उपाय
त्वचा के लिए लाभदायक है ग्रीन कॉफी
ग्रीन कॉफी में मौजूद फैटी एसिड, लिनोलिक एसिड और ओलेक एसिड त्वचा को पोषण प्रदान करते है तथा मॉइस्चराइजर प्रदान करते है. जिसकी मदद से स्किन रूखी तथा बेजान नहीं होती. इसके अलावा नियमित रूप से इसका सेवन करने से झुर्रियों से भी बचने में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें : पिम्पल्स हटाने के आसान घरेलू उपाय
ग्रीन कॉफी बनाने का तरीका
ऊपर हमने आपको बताया ग्रीन कॉफी हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी लाभदायक है. अब हम आपको बताने वाले है ग्रीन कॉफी कैसे बनायी जाती है.
1 कप ग्रीन कॉफी बनाने के लिए डेढ़ कप पानी उबालने के लिए रख दें. जब पानी उबलने लगे तो 2 चम्मच ग्रीन कॉफी पानी में डाल दें. तथा इसे हल्की आंच पर उबलने दे. पंद्रह मिनट में पानी का रंग हरा हो जायेगा. अब इसे गैस से उतारकर ठंडा होने दे. जब ये थोड़ा ठंडा हो जाये तब आप इसका सेवन कर सकते है. लेकिन ग्रीन कॉफी बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें जो हमने आपको निचे बताई है.
- ग्रीन कॉफी में चीनी का प्रयोग न करे.
- इसमें आपको दूध नहीं मिलाना है.
- एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 3 कप कॉफी का ही सेवन करे, इससे ज्यादा सेवन न करे.
ग्रीन कॉफी पीने का सही समय
ग्रीन कॉफी कब पीना चाहिए हमने ऊपर आपको ग्रीन कॉफी बनाने का तरीका बताया है लेकिन आपको ये भी पता होना चाहिए कि ग्रीन कॉफी का सेवन कब करे. नीचे हमने ग्रीन कॉफी पीने का सही समय बताया है.
- ग्रीन कॉफी को सुबह खाली पेट पीना चाहिए. इस समय इसका सेवन करना ज्यादा असरदार होता है.
- दिन में खाने से 30 मिनट पहले या खाने के 1 घंटे बाद इसका सेवन कर सकते है.
ग्रीन कॉफी के नुकसान
Side Effects of Green Coffee in Hindi ग्रीन कॉफी के फायदों के बारे में तो हमने आपको बता ही दिया है लेकिन ग्रीन कॉफी का सेवन करने के कुछ नुकसान भी हो सकते है. जैसा की हम सब लोग जानते है किसी भी चीज की अति खराब होती है. ठीक उसी तरह अगर आप हद्द से ज्यादा ग्रीन कॉफी का सेवन करते है तो आपको फायदे की बजाए नुकसान हो सकता है, नीचे हम आपको ग्रीन कॉफी के नुकसान के बारे में बताया है.
- यदि आप ज्यादा मात्रा में ग्रीन कॉफी का सेवन करते है तो होमोसिस्टीन का स्तर बढ़ सकता है.
- ग्रीन कॉफी का सेवन करने से कुछ लोगों को दस्त की शिकायत भी हो सकती है.
- ग्रीन कॉफी का ज्यादा सेवन करने से रक्त में शर्करा की मात्रा तेजी से कम हो सकती है. जो शुगर के रोगियों के लिए नुकसानदायक है.
- वैसे तो मानसिक स्वास्थ्य के लिए ग्रीन कॉफ़ी लाभदायक है, परन्तु ज्यादा मात्रा में इसको पीने से यह चिंता विकार को बढ़ा सकती है.

Post Comment