कपूर के 11 फायदे और नुकसान | Kapoor Ke Fayde Aur Nuksan

कपूर के 11 फायदे और नुकसान | Kapoor Ke Fayde Aur Nuksan

कपूर को इंग्लिश में Camphor कहते है. कपूर का इस्तेमाल सदियों से हवन-पूजन के लिए किया जा रहा है ये तो सब जानते है. इसके अलावा कपूर का इस्तेमाल औषधि के रूप में भी होता है. हिंदुस्तान में कपूर देहरादून, नीलगिरी तथा सहारनपुर में पैदा होते है. कपूर के ज्यादातर पेड़ चीन, जापान और वियतनाम में उगाए जाते है. तथा इन्ही पेड़ों के तेल से कपूर बनाया जाता है. इसके पेड़ की आयु 50 साल से ज्यादा होती है.

Kapoor-Ke-Fayde-Aur-Nuksan कपूर के 11 फायदे और नुकसान | Kapoor Ke Fayde Aur Nuksan

कपूर के प्रकार

कपूर 2 प्रकार के होते है. प्राकृतिक कपूर जो हमें कपूर के पेड़ से मिलता है तथा केमिकल कपूर जो बाजार में मौजूद होता है.

कपूर का पेड़

कपूर 3 अलग वनस्पति से मिलता है. कपूर के प्रकार निम्न है.

  • जापानी तथा चीनी कपूर
  • हिंदुस्तानी कपूर
  • भीमसेनी कपूर

कपूर के लाभ और हानि

कपूर में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण हमें कई तरह की बीमारियों से बचाने में मददगार है जैसे डायरिया, गठिया आदि. कपूर की मदद से बालों तथा त्वचा से सम्बंधित परेशानियां भी दूर होने में मदद मिलती है, साथ ही इसका इस्तेमाल कीड़े-मकोड़ों को दूर भगाने के लिए किया जाता है.

त्वचा के लिए कपूर के फायदे

यदि आप मुंहासों के कारण परेशान है तो चिंता करने की कोई जरुरत नही है. कपूर में मौजूद औषधीय गुण आपको मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मदद करते है. यदि आपको भी मुंहासों का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में जरा से कपूर नारियल के तेल में मिलाएं तथा चेहरे की मसाज करे. कपूर की मदद से लाली तथा जलन कम होती है.

यह भी पढ़ें : पिम्पल्स हटाने के आसान घरेलू उपाय

कपूर त्वचा की जलन शांत करे

स्किन की जलन से राहत पाने के लिए भी कपूर फायदेमंद है. त्वचा की जलन दूर करने के लिए कपूर को पानी में घोल ले तथा त्वचा के उस हिस्से पर लगाएं जहां जलन लग रही हो.

कपूर के फायदे कटे या जले के निशान दूर करने के लिए

त्वचा पर जले कटे के निशान होने की वजह से त्वचा की रंगत बिगड़ जाती है. लेकिन कपूर इन निशानों को दूर करने में मददगार है. इसके लिए आप थोड़े से कपूर को पानी में मिलाकर उस जगह लगायें जहाँ कटे या जले के निशान हो.

फटी एड़ियों के लिए कपूर है लाभकारी

लोग अकसर अपनी फटी एड़ियों को छिपाने के लिए जूतों का प्रयोग करते है लेकिन फिर भी जब किसी की नजर एडियो पर पड़ती है तो शर्मिंदगी महसूस होती है. फटी एड़िया होने के कारण इनमें दर्द भी बना रहता है. लेकिन कपूर की मदद से आप फटी एड़ियों की समस्या को दूर कर सकते है. इसके लिए थोड़े से कपूर को गुनगुने पानी में डालें और उसमें पैर भिगो कर रखे तथा इसके बाद अपने पेरो में स्क्रब भी करे. सूखने के बाद आप क्रीम भी लगा सकते है.

संक्रमण दूर करे कपूर

कपूर की मदद से त्वचा के संक्रमण को दूर करने में मदद मिलती है. जब हम अपने पैरों को पानी में अधिक देर तक रखते है तो पैर सफ़ेद पड़ जाते है. पेरो में बढ़ते संक्रमण की वजह से ऐसा होता है. कपूर की मदद से आप इससे छुटकारा पा सकते है.

बालों के लिए कपूर तेल के फायदे

हर किसी को लम्बे तथा घने बाल चाहिए. बालो को लम्बा तथा घना करने के लिए लोग तरह-तरह के केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है जिसकी वजह से कई बार बालों को नुकसान हो सकता है. ऐसे में आप चाहे तो कपूर के घरेलु उपचार से अपने बालों की ग्रोथ कर सकते है. बालों को मजबूत बनाने के लिए आप कपूर के तेल में अंडे और दही को मिलाकर मिश्रण बना ले. अब आप इस मिश्रण को अपने बालो की जड़ो में लगाये है. ऐसा करने से बालों की ग्रोथ होने लगती है और बाल मजबूत होते है.

यह भी पढ़ें : बालों का झड़ना रोकने के घरेलू उपाय

कपूर तथा नारियल तेल बालों के लिए

अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान है तो चिंतित होने की जरुरत नही है. कपूर तथा नारियल तेल की मदद से आप झड़ते बालों की समस्या पर काबू पा सकते है. इसके लिए नारियल के तेल के साथ कपूर को मिलाकर मालिश करे. ऐसा करने से बालों का झड़ना रुक जायेगा तथा बालों को मजबूत होने में भी मदद मिलेगी.

तनाव से राहत दिलाए कपूर का तेल

तनाव से राहत पाने के लिए कपूर का तेल काफी फायदेमंद है. तनाव महसूस होने पर सिर पर कपूर के तेल से मसाज करे. ऐसा करने से तनाव कम होगा और आपको तनाव से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें : क्या है मैडिटेशन और इसके फायदे

दर्द से राहत दिलाए कपूर का तेल

शरीर तथा जोड़ो में दर्द से राहत दिलाने के लिए भी आप कपूर के तेल का उपयोग कर सकते है. कपूर के तेल से मालिश करने से दर्द से राहत मिलती है. कपूर का तेल मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए बहुत लाभदायक है.

यह भी पढ़ें : इन तरीको से करे जोड़ों का दर्द बिल्कुल खत्म

सर्दी जुकाम के लिए कपूर के फायदे

सर्दी जुकाम होने पर कपूर सूंघना फायदेमंद होता है. इसके अलावा आप चाहे तो कपूर को गर्म पानी में कुछ देर के लिए डाल दे. और इसकी भाप ले. इसकी मदद से सर्दी से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें : जुकाम तथा गले की खराश के लिए उपचार

कपूर जलाने के फायदे मच्छरों से छुटकारा दिलाने के लिए

कपूर का इस्तेमाल मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है. कपूर को जलाने से मच्छर तथा कीड़े मकोड़ों को दूर भगाने में मदद मिलती है

यह भी पढ़ें : डेंगू के लक्षण और इलाज

कपूर के नुकसान

आपने ऊपर कपूर के अनेक फायदों के बारे में जानकारी हासिल कर ली होगी. परन्तु अगर आप इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में नहीं करेंगे तो ये आपको नुकसान भी पंहुचा सकता है.

कपूर बच्चों के लिए बहुत ही नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए बच्चो को कपूर से दूर रखे. कपूर का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से आपको दस्त, सिरदर्द तथा मितली जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ज्यादा कपूर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले.

Post Comment