जैतून के तेल के 13 फायदे और नुकसान | Jaitun Ke Tel Ke Fayde

जैतून के तेल के 13 फायदे और नुकसान | Jaitun Ke Tel Ke Fayde

Olive Oil यानी जैतून का तेल का इस्तेमाल सालो से किया जा रहा है. जैतून के तेल के फायदों की वजह से इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा होने लगा है. जैतून के तेल में मौजूद गुण हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक है. खाना बनाने के अलावा भी जैतून के तेल के अनेक फायदे है. इसका इस्तेमाल अनेक तरह की बीमारियों में फायदेमंद है, साथ ही सौंदर्य बढ़ाने तथा त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए भी ये फायदेमंद है.

Jaitun-Ke-Tel-Ke-Fayde जैतून के तेल के 13 फायदे और नुकसान | Jaitun Ke Tel Ke Fayde

जैतून का तेल क्या है

ओलिव आयल का वैज्ञानिक नाम Olea Europaea है. हिंदी में इसे जैतून का तेल बोलते है. इसके अलावा तमिल में अलिव एन्ने, तेलुगु में जीता तैलम, बंगाली में जलपाई तेल, मलयालम में ओलियेन्न, मराठी में जैतून तेल तथा कन्नड़ में ओउदल एन्ने कहते है.

जैतून के तेल को जैतून के फल से निकाला जाता है. इसमें मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन तथा कई अन्य गुण मौजूद होते है.

वजन कम करने के लिए जैतून का तेल

खानपान पर ध्यान न देने के कारण तथा समय की कमी के चलते लोग बाहर का उल्टा-सीधा खा लेते है जो वजन बढ़ने का कारण बनता है. बढ़ते वजन के कारण लोग परेशान हो जाते है और बाजार में उपलब्ध वजन कम करने की दवाओ का सेवन करने लगते है. जिसके कारण सेहत को नुकसान भी हो सकता है.

ऐसे में वजन कम करने के लिए जैतून के तेल का उपयोग किया जा सकता है. अपने पसंद के खाने में थोड़े से जैतून के तेल का प्रयोग करे. इससे खाने का स्वाद बढ़ने के साथ ही वजन कम होने में भी मदद मिलेगी. इसके साथ ही आप एक्सरसाइज पर भी ध्यान दे.

यह भी पढ़ें : मोटापा कम करने के उपाय

त्वचा के लिए जैतून के तेल के फायदे

त्वचा के लिए जैतून का तेल बहुत फायदेमंद है. ये त्वचा को मॉइस्चराइज करने तथा कील मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मददगार है. नीचे हमने त्वचा के लिए जैतून के तेल के फायदों के बारे में बताया है.

मुंहासों के लिए जैतून का तेल

जैतून के तेल में मौजूद विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करता है. पिम्पल्स से राहत पाने के लिए जैतून का तेल आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए आपको जैतून के तेल का फेस पैक बनाना है. एक तिहाई कप दही, एक चौथाई कप शहद तथा 2 चम्मच जैतून के तेल को आपस में मिलाकर पेस्ट बना ले. अब इस पेस्ट को बीस मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाकर रखें. फिर उसके बाद गुनगुने पानी से धो ले.

यह भी पढ़ें : पिम्पल्स हटाने के आसान घरेलू उपाय

झुर्रियों के लिए जैतून का तेल

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है वैसे-वैसे चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती है. जोकि आम बात है. लेकिन कई बार प्रदुषण की वजह से भी चेहरे पर झुर्रियां पड़ जाती है. जिनसे बचने के लिए हम क्रीमों का प्रयोग करते है. झुर्रियों से बचने के लिए आप घर पर ही मौजूद जैतून के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते है.

इसके लिए 1 चम्मच निम्बू का रस, 2 चम्मच जैतून का तेल तथा चुटकी भर समुद्री नमक की जरुरत है. सबसे पहले चेहरे पर जैतून के तेल की मालिश करे. उसके बाद जैतून के तेल को समुद्री नमक में मिलाये. साथ ही निम्बू के रस को भी मिला दे. अब इस पेस्ट को स्किन के रूखे हिस्सों पर लगाएं तथा थोड़ी देर बाद मुँह धो ले.

मेकअप हटाने के लिए जैतून का तेल

हर महिला को मेकअप करना पसंद होता है. लेकिन रात को सोने से पहले मेकअप को जरूर उतार लेना चाहिए. इसके लिए आप जैतून के तेल की मदद ले सकते है. अपने चेहरे को जैतून के तेल तथा रुई की मदद से साफ़ करे. इसके अलावा आँखों के नीचे से मेकअप निकालने के लिए भी आप जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते है. इससे त्वचा को मुलायम बनाने में भी मदद मिलती है.

बालों के लिए जैतून के तेल के फायदे

बालों के लिए भी जैतून का तेल बहुत फायदेमंद है. इसकी मदद से रुसी से छुटकारा मिलता है. साथ ही जैतून के तेल की मदद से बाल लम्बे तथा घने होते है. जैतून के तेल से मालिश करने से बाल स्वस्थ तथा मजबूत बनेंगे.

यह भी पढ़ें : बालों को तेजी से बढ़ाने के उपाय

कब्ज के लिए जैतून का तेल

गलत खानपान के कारण कब्ज की समस्या होना आम बात है. कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते है. जैतून के तेल का सेवन करने से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़ें : कब्ज के कारण तथा इलाज

मधुमेह के लिए फायदेमंद है जैतून का तेल

जैतून का तेल टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है. मधुमेह से परेशान लोग अपनी डाइट में जैतून के तेल का उपयोग करे.

यह भी पढ़ें : टाइप 2 डायबिटीज

आँखों के लिए जैतून का तेल

लगातार मोबाइल तथा कंप्यूटर का इस्तेमाल करने की वजह से हमारी आँखों पर काफी जोर पड़ता है. जिस वजह से आँखों की रोशनी कम होने लगती है. आँखों की देखभाल के लिए आप जैतून के तेल का प्रयोग कर सकते है. इसके लिए सोने से पहले आंखों के पास जैतून के तेल से मालिश करे.

यह भी पढ़ें : आँखों की रोशनी बढ़ाने के तरीके

हाई ब्लड प्रेशर के लिए जैतून का तेल

आजकल हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत ही आम हो गई है. ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात पाने के लिए आप जैतून के तेल का प्रयोग कर सकते है. अपनी डाइट में जैतून के तेल को शामिल करे. इससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है.

यह भी पढ़ें : हाई ब्लड प्रेशर का इलाज के घरेलू नुस्खे

अल्जाइमर के लिए जैतून का तेल

तनाव के कारण लोगों की मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में कई लोग उम्र के साथ-साथ अल्जाइमर जैसी बीमारी का शिकार होने लगते है. इसमें उम्र बढ़ने के साथ याद्दाश्त खोने लगती है. ऐसे में अल्जाइमर जैसी बीमारी से बचने के लिए जैतून का तेल फायदेमंद है. जैतून के तेल का सेवन करने से अल्जाइमर जैसी बीमारी से बचने में मदद मिलती है.

हड्डियों के लिए जैतून का तेल है फायदेमंद

हड्डियों के लिए भी जैतून का तेल लाभकारी है. उम्र बढ़ने के साथ हड्डिया भी कमजोर होने लगती है. परन्तु जैतून के तेल को अपनी डाइट में शामिल करना हड्डियों के लिए फायदेमंद है. जैतून का तेल हड्डियों की बीमारी (Osteoporosis) से बचाने में मदद करता है. इसलिए अगर आप हड्डियों को मजबूत करना चाहते है तो ओलिव आयल का सेवन करे.

जैतून का तेल बच्चों के लिए फायदेमंद

बच्चों के लिए भी जैतून का तेल बहुत लाभदायक है. इसे दुनियाभर में बच्चों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इससे बच्चों की मालिश करना फायदेमंद है. इसको लगाने के बाद बच्चा तंदुरुस्त होता है. इसको लगाने से बच्चों की स्किन को कोई नुकसान नहीं होता है.

यह भी पढ़ें : बच्चो की मसाज के लिए तेल

जैतून के तेल के नुकसान

जिस तरह जैतून के तेल के फायदे है ठीक उसी तरह इसके कुछ नुकसान भी है. नीचे हमने जैतून के तेल के नुकसान के बारे में बताया है.

  • जिनकी स्किन ज्यादा ड्राई है. उनके लिए जैतून का तेल नुकसानदायक हो सकता है.
  • इसका ज्यादा सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है.
  • इससे लो ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है.
  • इससे त्वचा पर रैशेज हो सकते है.
  • इससे एलर्जी भी हो सकती है.

Post Comment