8 फूड जो बढ़ाते है स्पर्म की गिनती | Sperm Kaise Badhaye in Hindi
तनाव तथा भागदौड़ भरी जीवनशैली के चलते बहुत से पुरुषों को शुक्राणुओं की कमी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. स्पर्म काउंट का सीधा सम्बन्ध हमारे आहार से है. स्पर्म काउंट कम या ज्यादा होना हमारी डाइट पर निर्भर करता है. यदि हमारी डाइट अच्छी होगी तो स्पर्म काउंट भी अच्छा होगा लेकिन अगर डाइट सही नही है तो स्पर्म काउंट भी सही नहीं होगा. यदि आप भी जानना चाहते है वीर्य को कैसे बढ़ाये तो यह लेख आपके लिए काफी फायदेमंद होगा. आज हम आपको बताने वाले है की वीर्य बढ़ाने के लिए आपको किन चीज़ों का सेवन करना चाहिए.

स्पर्म कैसे बढ़ाये
नीचे हमने आसानी से प्राप्त हो जाने वाले ऐसे फूड के बारे में बताया है जो स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करते है. स्पर्म काउंट में आने वाली गिरावट को कम करने के लिए आप इनका सेवन कर सकते है.
स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए अंडे का सेवन करें
अंडों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. अंडों से हमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन प्राप्त होता है. इसके साथ ही इसमें विटामिन ई भी मौजूद होता है. नियमित रूप से अंडों का सेवन करने से शुक्राणुओं के उत्पादन में मदद मिलती है. स्पर्म काउंट को बढ़ाने के लिए आप रोजाना 2 अंडों का सेवन कर सकते है.
यह भी पढ़ें : अंडा खाने के 13 फायदे और नुकसान
वीर्य बढ़ाने का उपाय है केला
केला का सेवन करने से हमें बहुत सी छोटी बड़ी बीमारियों से राहत मिलती है है. इसके अलावा केला का सेवन करना सेक्सुअल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है. केले में ब्रोमिलेन नामक एंजाइम और विटामिन बी मौजूद होता है. ये स्टैमिना एनर्जी तथा स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करते है. आप रोज 1-2 केले का सेवन कर सकते है.
यह भी पढ़ें : केला खाने के 11 फायदे और नुकसान
शुक्राणुओं के लिए लहसुन
लहसुन का इस्तेमाल खाने में तो किया है जाता है, लेकिन इसमें मौजूद गुण हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है. रोजाना लहसुन खाने से स्पर्म क्षतिग्रस्त नहीं होते. इसके अलावा यह शुक्राणुओं की गतिशीलता को भी बढ़ाता है. आप रोजाना लहसुन की 2 कलियां खा सकते है.
यह भी पढ़ें : लहसुन खाने के 11 फायदे
वीर्य बढ़ाने के लिए कद्दू के बीज
कद्दू के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है जो मेल ऑर्गन्स में रक्त संचार बढ़ाता है. नियमित रूप से कुछ कद्दू के बीजों का सेवन करने से टेस्टोस्टेरोन और स्पर्म काउंट बढ़ते हैं.
यह भी पढ़ें : सेक्स पावर बढ़ाने के 11 चमत्कारी घरेलु उपाय
स्पर्म काउंट के लिए खाएं अखरोट
अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में मौजूद होता है जो स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करता है. नियमित रूप से कुछ अखरोट का सेवन करने से स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें : अखरोट के 10 फायदे उपयोग और नुकसान
शुक्राणु बढ़ाने का घरेलू नुस्खा टमाटर
जिन लोगो को लो स्पर्म काउंट की शिकायत है उनके लिए टमाटर का सेवन करना फायदेमंद है. इसमें मौजूद लाइकोपीन स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करता है. आप टमाटर का सेवन ऑलिव ऑयल में पकाकर करे.
यह भी पढ़ें : हस्तमैथुन के फायदे, नुकसान और छोड़ने का तरीका
जल्दी वीर्य बढ़ाने के उपाय शकरकंद
रोजाना शकरकंद का सेवन करने से वीर्य को बढ़ाने में मदद मिलती है. यौन स्वास्थ्य के लिए शकरकंद को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.
स्पर्म के लिए पालक
पालक में अच्छी मात्रा में फोलिक एसिड मौजूद होता है. यह स्पर्म की क्वालिटी को बेहतर बनाता है. नियमित रूप से पालक का सेवन करने से फर्टिलिटी बढ़ती है. आप चाहे तो पालक के जूस का सेवन भी कर सकते है.
स्पर्म काउंट बढ़ाने के घरेलू उपाय
जायफल – नियमित रूप से आधा ग्राम जायफल पाउडर का सेवन पानी के साथ करे.
शतावरी, अश्वगंधा और सफेद मूसली – इन सबको आपस में मिलाकर चूर्ण बना ले. इस चूर्ण को सुबह तथा शाम के वक्त (3 ग्राम) 1 गिलास दूध के साथ पिए.
स्पर्म काउंट के लिए ध्यान रखने वाली बातें | Tips for Sperm Count Increase in Hindi
ऊपर आपको स्पर्म काउंट बढ़ाने वाले फूड के बारे में पता चल गया होगा, साथ ही आपको स्पर्म काउंट बढ़ाने के घरेलू नुस्खे और उपाय के बारे में भी जानकारी मिल गयी होगी. इन सब के अलावा हमने नीचे आपको कुछ जरुरी बाते बताई है जिनको अपनाने से आप शुक्राणुओ को क्षतिग्रस्त होने से बचा सकते है.
शराब, सिगरेट – शराब व सिगरेट का सेवन न करे.
लैपटॉप – लैपटॉप को जांघों पर रखकर काम न करे.
तनाव – तनाव से जितना हो सके बचने की कोशिश करे. तनाव का असर शुक्राणुओं पर भी पड़ता है.
योग करे – योग करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है योग करने से हम बीमारियों से बचे रहते है. साथ ही शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि के लिए भी योग की मदद ले सकते है.
Post Comment