सेंधा नमक के ये 8 फायदे कर देंगे आपको हैरान | Sendha Namak Ke Fayde

सेंधा नमक के ये 8 फायदे कर देंगे आपको हैरान | Sendha Namak Ke Fayde

सेंधा नमक में रसायन और मिलावट नहीं होती है इसीलिए इसे सबसे शुद्ध नमक माना जाता है. इसमें लोहा, पोटेशियम, कैल्शियम और जिंक जैसे बहुत से तत्व होते है जो हमारे शरीर के लिए जरुरी है. सेंधा नमक में मौजूद मिनरल्स अनेक तरह के रोगों से बचाने में मदद करते है. यह पाचक रसों का निर्माण करता है, जिस वजह से यह पाचन को सही रखने का काम भी करता है. नीचे हमने सेंधा नमक से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताया है.

Sendha-Namak-Ke-Fayde सेंधा नमक के ये 8 फायदे कर देंगे आपको हैरान | Sendha Namak Ke Fayde

सेंधा नमक के फायदे

स्वास्थ्य के हिसाब से अधिक नमक का सेवन करना अनेक बीमारियों का कारण बन सकता है, परन्तु आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आयुर्वेद में सेंधा नमक को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना गया है. तो चलिए जानते है सेंधा नमक के फायदों के बारे में.

यह भी पढ़ें : विटामिन बी के स्रोत, फायदे और नुकसान

पाचन के लिए फायदेमंद है सेंधा नमक

जिन लोगो को पाचन से जुडी समस्याएं है उनके लिए सेंधा नमक खाना फ़ायदेमदं है. इसमें लैक्सटिव (पेट साफ करने का गुण) होता है, जिसकी मदद से पाचन में सुधार होता है. यह एक औषधि के रूप में कार्य करता है. जिस वजह से यह खराब पाचन के उपचार में प्रभावी है.

तनाव कम करने के लिए सेंधा नमक के फायदे

भाग दौड़ भरी जीवनशैली होने के कारण तनाव की समस्या होना काफी आम बात हो गयी है. सेंधा नमक तनाव को कम करने में सहायक है. साथ ही यह मेलाटोनिन और सेरोटोनिन हार्मोन्स का बैलेंस बनाए रखता है जो स्ट्रेस से लड़ने में सहायता करते है.

यह भी पढ़ें : मैडिटेशन और इसके फायदे

कब्ज के लिए सेंधा नमक

यदि पेट दर्द और ऐंठन की वजह से रात को नींद नही आती है तो आप सेंधा नमक का उपयोग कर सकते है. इसके अलावा कब्ज की परेशानी से बचाने में भी सेंधा नमक मदद करता है. इसका सेवन करने से इसमें उपस्थित लैक्सेटिव कब्ज और पेट की समस्या से आराम दिला सकता है.

यह भी पढ़ें : कब्ज दूर करने के 11 उपाय

दिल को स्वस्थ रखने के लिए सेंधा नमक का इस्तेमाल करे

गलत खान-पान और जीवनशैली की वजह से दिल को स्वस्थ रखना काफी कठिन को गया है. ऐसे में सही खान-पान को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है. सेंधा नमक का सेवन दिल की रक्षा करता है. सेंधा नमक हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है. साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता करता है जिस वजह से दिल के दौरे की सम्भावना कम होती है. इसलिए आप भी अपने आहार में सेंधा नमक को शामिल करे.

यह भी पढ़ें : दिल को स्वस्थ रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार

दर्द से राहत दिलाए सेंधा नमक

दिन भर भाग दौड़ करते-करते बहुत से लोगो को पैरो में दर्द की शिकायत होती है. सेंधा नमक मांसपेशियों के दर्द और ज्वाइंट्स पेन को कम करने में भी मदद करता है. गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर उससे नहाने से आराम मिलता है. आप चाहें तो नहाने के बदले रात को गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर अपने पैरों को थोड़ी देर के लिए पानी में डालकर रखें. ऐसा करने से आपको पैरों के दर्द से तो राहत मिलेगी ही साथ ही यदि पैर में कोई फंगल इन्फेक्शन है तो उसे भी आराम मिलेगा.

यह भी पढ़ें : जोड़ों के दर्द के 13 घरेलू उपाय

नाखूनों के लिए सेंधा नमक

यदि नाखूनों का रंग पीला पड़ गया हो या फर उनके रंग में बदलाव दिख रहा है तो आप सेंधा नमक की सहायता से अपने नाखूनों के रंग को वापस पा सकते है. इसकी मदद से नाखूनों की चमक भी वापस आ जाएगी.

यह भी पढ़ें : हाथों को गोरा करने के 9 घरेलू नुस्खे व उपाय

अस्थमा के लिए सेंधा नमक के फायदे

डायबिटीज, अस्थमा और अर्थराइटिस रोगियों के लिए भी सेंधा नमक लाभकारी है. इसके अलावा नींद न आने की समस्या में भी सेंधा नमक लाभकारी है.

साइनस में लाभदायक

जिन लोगो को साइनस या फिर सांस की परेशानी है उनको सेंधा नमक खाना चाहिए. इस नमक से गार्गिल करने से गले में दर्द, सूजन, टोन्सिल तथा सूखी खांसी से आराम मिलता है. जिन लोगो को सांस या दमा की समस्या है वो सेंधा नमक की भाप ले सकते है.

Post Comment