इन 5 तरीकों से होगा वीर्य गाढ़ा | Virya Ko Gadha Karne Ke Gharelu Nuskhe
पुरुषो में उत्तेजना और स्खलन के समय मूत्रमार्ग से निकलने वाला तरल द्रव वीर्य होता है. यह प्रोस्टेट ग्रंथि व अन्य पुरुष प्रजनन अंगों से शुक्राणु और तरल पदार्थ ग्रहण करके बनता है. पतला वीर्य कम शुक्राणुओं का संकेत है, जिससे प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है. आज हम आपको वीर्य गाढ़ा करने के घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे.

अश्वगंधा से वीर्य को गाढ़ा करने के घरेलू नुस्खे
अश्वगंधा में बहुत से गुण पाये जाते है. इसके जड़ के रस का सेवन करने से वीर्य को बढ़ाने में मदद मिलती है और वीर्य की मात्रा को भी बढ़ाता है. साथ ही यह टेस्टोस्टेरोन उत्पादन को भी बढ़ावा देता है. 1 ग्लास दूध में आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर मिलाएं. कुछ महीनों के लिए इस मिश्रण को दिन में 2 बार पियें. इसके अलावा आप अश्वगंधा जड़ का रस भी पी सकते हैं. लेकिन चिकित्सकीय परामर्श जरूर ले.
यह भी पढ़ें : इन 7 तरीकों से मिलेगा स्वप्नदोष से छुटकारा
लहसुन से वीर्य को गाढ़ा करने के नुस्खे
लहसुन शुक्राणु उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करता है है. इसमें एल्लीसिन नामक यौगिक पाया जाता है जो वीर्य को बढ़ाता है और रक्त परिसंचरण में सुधार करता है. साथ ही इसमें मौजूद सेलेनियम शुक्राणु गतिशीलता को बेहतर बनाने में सहायता करते हैं.
यह भी पढ़ें : सेक्स करने से होते है ये 10 कमाल के फायदे
दमियना वीर्य को गाढ़ा करने के उपाय
दमियना वीर्य की कम होती संख्या के लिए एक जड़ी बूटी है. एक चौथाई चम्मच सूखी दमियना की पत्तियों को 1 कप गर्म पानी में डालकर पांच से दस मिनट उबालकर छानने के बाद उसमें कुछ मात्रा में शहद को मिलाकर दिन में 3 बार कुछ महीनो के लिए सेवन करे. परन्तु चिकित्सकीय परामर्श जरूरी है.
ग्रीन टी से वीर्य को गाढ़ा करने के नुस्खे
ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा फर्टिलिटी को बढ़ाती है क्योंकि ये शुक्राणु कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाने वाले मुक्त कणों को प्रभावहीन कर देते हैं. ग्रीन टी में उपस्थित एपीगैलोकैटेचिन गेलेट शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार करता है.
सॉ पालमेटो से वीर्य को गाढ़ा करने के नुस्खे
सॉ पालमेत्तो का उपयोग प्रोस्टेट स्वास्थ्य के लिए किया जाता है. यह जड़ी बूटी वीर्य की संख्या बढ़ाने में सहायता करती है. डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही सेवन करे.
नोट – किसी भी तरह के उपचार के लिए चिकित्सक परामर्श जरूरी है.
Post Comment