सर्दियों के लिए होममेड फेस पैक | Homemade Face Pack for Winter in Hindi
सर्दियों के महीने त्वचा शुष्क हो जाती है और खिंचाव महसूस करती है. फिर भी, एक उचित देखभाल के साथ सर्दियों के सूखेपन को दूर किया जा सकता है. हमारी त्वचा को सर्दियों के मौसम में अधिक देखभाल की जरुरत होती है. आप भी सर्दियों के मौसम में अपने चेहरे पर प्राकृतिक चमक ला सकती है. चलिये जानते हैं सर्दियों के मौसम में वह कौन-कौन से फेस पैक है जो त्वचा को नमी प्रदान कर सकते हैं.

सर्दियों में दमकती त्वचा के लिए दूध की मलाई और शहद फेस मास्क
सर्दियों के मौसम में दूध की मलाई और शहद दोनों ही त्वचा को पोषण देने और मॉइस्चराइज करने में मदद करते हैं. 1 चम्मच दूध की मलाई को 1 चम्मच शहद में मिक्स करे. अब इसे चेहरे पर अच्छी तरह से फैलाएं और लगभग 20 मिनट तक लगा रहने दें. फिर इसे ठंडे पानी से धो लें.
यह भी पढ़ें : फटे होठों के लिए घरेलू उपाय
सर्दियों में गोरी त्वचा के लिए टमाटर और नींबू फेस पैक
सबसे पहले आप एक कटोरी में टमाटर के रस को निकाल ले और इसमें कुछ बूंदे नींबू की मिला ले. अब इसे अच्छे से मिलाकर अपने चेहरे पर लगा ले और 5 मिनट तक मसाज करें और लगभग 10-15 मिनट के बाद पानी से धो ले. इससे त्वचा के छिद्रों को टाइट होने में मदद मिलेगी और यह त्वचा को गोरा बनाने और सर्दी के प्रभाव से बचाने में भी सहायता करता है.
यह भी पढ़ें : त्वचा के लिए ग्लिसरीन और गुलाब जल
सर्दियों के लिए पपीते का फेस पैक
सर्दियों के मौसम में दमकती त्वचा पाने के लिए पपीते का उपयोग भी किया जा सकता है. सबसे पहले पपीते का पेस्ट बना ले और उसमे चन्दन पाउडर और एलोवेरा जेल मिला ले. मिक्सचर बनाने के बाद इसे पतला बनाने के लिए गुलाब जल और पानी के मिश्रण को मिलाएं. अब इसे अपने चेहरे पर लगा ले और 15 मिनट के बाद चेहरा पानी से धो ले.
विंटर सीजन के लिए बनाना फेस पैक
केले में मॉइस्चराइजिंग गुण मौजूद होते है. केले का फेस पैक बनाने के लिए आधा पका हुआ केला, आधा चम्मच शहद, एक चम्मच दही और गुलाब जल की जरुरत होगी. सबसे पहले एक बर्तन में केले को अच्छे से मैश कर ले और इसमें सभी सामग्रियों को मिला ले. जब इसका पेस्ट बन जाये तब इसे अपने चेहरे पर लगा ले. 10-15 मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोये. आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते है.
सर्दियों में त्वचा को चमकदार बनाने के लिए गुलाब और दूध फेस पैक
आप चेहरे के लिए गुलाब की कलियों और दूध से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए 2 चम्मच चंदन पाउडर, 2 चम्मच दूध और कुछ गुलाब की पंखुड़ियों को आपस में मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर सूखने दे. 20 मिनट के बाद ठन्डे पानी से चेहरा धो ले.
सर्दियों में चेहरे के लिए बेसन फेस पैक
बेसन का फेस पैक तैयार करने के लिए आपको दो बड़े चम्मच बेसन, निम्बू का रस, एक चम्मच दूध या गुलाब जल और एक चुटकी हल्दी चाहिए. इन सभी को आपस में अच्छे से मिलकर पेस्ट बनाए. अब इसे अपने चेहरे पर लगाये. इसके सूख जाने के बाद इसको ठन्डे पानी से धो ले. आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार कर सकते है.
सर्दियों में बनाएं आलू का फेस पैक
आलू को प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट के रूप में जाना जाता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको आलू का पेस्ट तैयार करना है और इस पेस्ट में दही को मिलाना है. इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाये. 10-15 मिनट के बाद आप चेहरा धो ले.
Post Comment