लौकी का जूस पीने के 9 फायदे | Lauki Juice Benefits in Hindi
लौकी एक बेल रूप में उगती है और यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है. जिन लोगो को इसके फायदों के बारे में पता है वो इसका सेवन हमेशा करते है. लेकिन कई लोगो को लौकी खाना या लौकी का जूस पीना बिलकुल भी पसंद नही है.
अगर आप भी उनमें से एक है तो लौकी के जूस के फायदे जानने के बाद आप इसको खाना तथा इसका जूस पीना जरूर शुरू कर देंगे. लौकी में फाइबर और पानी की मात्रा ज्यादा होती है जिसके कारण लोग गर्मियों के लौकी तथा इसके जूस का सेवन अधिक करते है.

लौकी का जूस पीने के फायदे | Lauki Juice Benefits in Hindi
आपको हमेशा ताजे लौकी के जूस का ही सेवन करना चाहिए. इसके साथ ही जब भी आप लौकी का रस बनाये तब थोड़ा सा चखकर देख ले की ये कड़वा न हो. जूस कड़वा होने पर इसका सेवन न करे.
लौकी के जूस के फायदे वजन कम करने के लिए
कई लोग अपने ज्यादा वजन के कारण परेशान रहते है. ऐसे में अगर आप भी अपने ज्यादा वजन के कारण परेशान है तो लौकी के जूस का सेवन करने से आप अपना वजन कम कर सकते है. लौकी का जूस बहुत गुणकारी है इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे – आयरन, पोटैशियम और विटामिन आपके बढ़ते वजन को रोकने में मदद करते है.
अगर आप लौकी का जूस बनाना चाहते है तो सबसे पहले लौकी के छिलके को छील ले उसके बाद लौकी के टुकड़े करके उसको जूसर में डालकर अच्छी तरह जूस बना ले. इसके जूस को आपको रोज सुबह खाली पेट पीना है.
यह भी पढ़ें : मोटापा कम करने के लिए डाइट प्लान
लौकी का जूस के फायदे त्वचा के लिए
कई लोगो को ये बात नही पता की लौकी के जूस का सेवन करने का एक फायदा यह भी है की ये आपकी त्वचा को एक नई चमक प्रदान करता है. लौकी के जूस का सेवन करने से हमारे शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते है जिसकी वजह से हमारे शरीर की अंदर से सफाई होती है और इसका फर्क हमारी त्वचा पर भी पड़ता है जिससे हमारी त्वचा पर निखार आता है. इसके अलावा अगर आप रोजाना सुबह नियमित रूप से लौकी के जूस का सेवन करते है तो ये आपके बालो को काला बनाये रखने में भी मदद करता है.
यह भी पढ़ें : पिम्पल्स हटाने के घरेलू उपाय
लौकी के जूस के फायदे अच्छी नींद के लिए
अगर आपको सही से नींद नही आती है और आप इस समस्या से परेशान है तो आप लौकी का जूस तिल या फिर तिल के तेल के साथ ले सकते है. ऐसा करने से आपको अच्छी नींद आएगी और इस समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी.
लौकी के जूस के लाभ पानी की कमी से बचाने के लिए
गर्मियों के समय कई बार निम्न कारणों से हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है जैसे – पसीना आना, Diarrhea इत्यादि. ऐसे में शरीर कमजोर हो जाता है और हम थकान महसूस करते है. ऐसे में लौकी का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है.
लौकी जूस के फायदे डायबिटीज के लिए
जिन लोगो को डायबिटीज की समस्या है उन लोगो के लिए खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करना काफी फायदेमंद है. आप चाहे तो लौकी को खा भी सकते है.
लौकी के रस के फायदे कब्ज के लिए
जिन लोगो को पेट से सम्बंधित परेशानी है जैसे कब्ज, अपच इत्यादि. उन लोगो के लिए लौकी काफी फायदेमंद है. लौकी में पेट के रोगों को ठीक करने की क्षमता होती है. लौकी के सेवन से हमारा शरीर फिट रहता है साथ ही ये हमारे पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करती है. रोजाना नियमित रूप से लौकी के रस का सेवन करने से इन सब परेशानियों से राहत मिलती है.
यह भी पढ़ें : कब्ज के कारण तथा इलाज
लौकी के जूस के फायदे शरीर को ठंडा रखने के लिए
गर्मियों में लौकी के रस का सेवन करने से ये हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाता है. लौकी में काफी मात्रा में पानी होता है जो गर्मियों में Diarrhea जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है.
लौकी के रस के फायदे मूत्र संबंधी समस्या से बचाने के लिए
पेशाब सम्बन्धी समस्याओं को दूर करने में लौकी का जूस काफी फायदेमंद है. अगर किसी को पेशाब करते समय जलन होती है तो नियमित रूप से लौकी के रस का सेवन करने से इस समस्या से छुटकारा मिलता है.
दिल के लिए लौकी का जूस पीने के फायदे
लौकी में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी होता है. जो हमारे दिल के लिए बहुत फायदेमंद है. लौकी का रस कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है. साथ ही साथ ये हमारे लिवर के लिए भी फायदेमंद है. लौकी का रस लिवर में आई सूजन को कम करने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें : कंजेस्टिव हार्ट फेलियर के लक्षण
लौकी का जूस बनाने की विधि
लौकी का जूस बनाना बहुत ही आसान है. लौकी का जूस बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को धोकर छील ले. फिर इसे कद्दूकस कर ले. अब कद्दूकस की हुई लौकी, थोड़ा पानी तथा पुदीने के पत्ते को मिक्सर में डालकर पीस ले. उसके बाद इसे छन्नी की मदद से छान ले. आप इसमें थोड़ा नमक, निम्बू का रस तथा काली मिर्च पाउडर डालकर भी पी सकते है.

Post Comment