बालो को धोते समय न करें ये 7 गलतियां | Hair Washing Mistakes in Hindi
बाल धोना हमारी दिनचर्या का हिस्सा है, लेकिन बालों को धोते समय हम जाने-अनजाने में कुछ गलतियां करते है जिनके बारे में हमें पता भी नही होता है. नीचे हमने बाल धोते समय की जाने वाली गलतियों के बारे में बताया है. अगर आप भी यह गलतियां कर रहे है तो अगली बार से यह गलतियां करने से बचे.

बाल धोते समय की जाने वाली गलतियां
हॉट शावर वाटर – गरम पानी से नहाते समय हम इस बात को भूल जाते है की ज्यादा गरम पानी बालों के लिए सही नहीं है. ज्यादा अधिक गर्म पानी से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं. इसलिए बालों के लिए ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. पानी जितना ठंडा होगा, बालों की प्राकृतिक नमी को बनाए रखना उतना ही आसान होगा.
यह भी पढ़ें : घर पर बालों को कलर करने के 7 टिप्स
एक बार से अधिक शैम्पू का उपयोग करना – अगर आप बालों को धोते समय एक से ज्यादा बार शैम्पू लगाते है तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए. यह बालों में ड्राइनेस बढ़ाता है और धीरे-धीरे उनकी प्राकृतिक चमक को कम कर देता है. इसलिए अगर बाल बहुत गंदे हैं, तो दो बार शैम्पू लगाएं.
बालों को रगड़ना – बालों को धोते समय उन्हें जोर से नहीं रगड़ना चाहिए. गीले बाल कमजोर होते हैं और आसानी से टूट जाते हैं.
झागदार शैम्पू – अगर आप सोचते हैं कि शैम्पू कितना अच्छा है, तो इससे निकलने वाले झाग से पता चलता है, तो यह गलत है. शैंपू में मौजूद रसायन फोम बनाते हैं. इसलिए हमेशा सल्फेट फ्री शैम्पू का उपयोग करने की कोशिश करें.
बहुत गीले बालों पर कंडीशनर लगाना – शैम्पू करने के तुरंत बाद पानी टपकते बालों में कंडीशनर लगाने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि ज्यादातर कंडीशनर टपकते पानी के साथ गिर जाता है. इसलिए शैम्पू धोने के बाद हल्के हाथों से बालों का पानी निचोड़ें और फिर कंडीशनर लगाएं.
कंडीशनर जल्दी धोना – बालों में कंडीशनर लगाने के बाद इसे कुछ समय के लिए बालों में लगा रहने दे. लगाने के तुरंत बाद न धोएं. कंडीशनर को अपना काम करने के लिए कुछ मिनट लगते है. अगर आप इसे जल्दी धो देते है तो कंडीशनर लगाने का कोई फायदा नहीं होता.
तौलिये से बालों को रगड़ना – बालों को धोने के बाद उन्हें तौलिए से जोर से नहीं रगड़ना चाहिए. ऐसा करने से बाद टूटने लगते है. तौलिए के बजाय, आपको अपने बालों में एक पुरानी सूती टी-शर्ट बांधनी चाहिए. ऐसा करने से बाल बिना टूटे जल्दी सूख जाएंगे.
Post Comment