बालों के लिए चावल के पानी के फायदे | Benefits of Rice Water for Hair in Hindi
सभी महिलाओ की चाहत होती है की उनके बाल लम्बे और घने हो. बालो को लंबा और घना करने के लिए वो बहुत से प्रोडक्ट का भी उपयोग करती है, लेकिन आप चाहे तो अपने बालो के लिए घरेलु नुस्खे भी अपना सकती है. इस लेख में हम आपको बालों के लिए चावल के पानी के फायदे के बारे में बता रहे हैं.

बालों के लिए चावल के पानी के फायदे
बालों को मजबूत बनाता है – चावल के पानी में उपस्थित कार्बोहाइड्रेट जिसे इनोसिटॉल कहते हैं की वजह से हमारे बालों को मजबूती मिलती है, और बालों में लचीलापन बना रहता है. चावल के पानी से बालों को धोकर इसे शैंपू या कंडिशनर के रूप में उपयोग किया जा सकता है. इसे बालों में लगाने से बालों की प्राकृतिक चमक बनी रहती है.
यह भी पढ़ें : बालो को धोते समय न करें ये 7 गलतियां
सॉफ्ट बाल – चावल का पानी बालों के लिए कंडिशनर के रूप में काम करता है जिससे बाल सॉफ्ट होते है. यदि आप बालों के लिए प्राकृतिक कंडिशनर ढूंढ रहे है तो चावल का पानी आपके लिए अच्छा विकल्प है. चावल का पानी बालों को कई पोषक तत्व देता है जिससे बालों की ग्रोथ बिना कोई केमिकल प्रॉडक्ट इस्तेमाल किए अच्छी हो जाती है.
डैंड्रफ – यदि नियमित तौर से चावल के पानी से बाल धोए जाएं, तो यह डैंड्रफ को कम कर सकता है. इसके नियमित इस्तेमाल से फर्क नजर आने लगेगा.
यह भी पढ़ें : डैंड्रफ से छुटकारा कैसे पाये
बालों के लिए चावल के पानी का उपयोग कितनी बार करना चाहिए
शैंपू के बाद चावल के पानी से अपने बालों को धोएं. इसके लिए चावल के पानी को अपने बालों पर डालें, स्कैल्प पर मालिश करें और थोड़ी देर बाद साफ पानी से बालों को धोये. इसे सप्ताह में एक या दो बार इस्तेमाल करें.
कैसे बनाएं चावल का पानी?
चावल के पानी को दो तरह से तैयार किया जा सकता है.
पहला तरीका- कच्चे चावल को तीस मिनट या रातभर पानी में भिगोकर रखें. उसके बाद चावल को छान लें और पानी को अलग रख लें. चावल का पानी उपयोग के लिए तैयार है.
दूसरा तरीका- चावल को प्रेशर कुकर की बजाय पतीले में बनाएं और जब चावल पक जाए तो उसमें से पानी (माड़) को अलग कर लें. चावल का यह पानी पोषक तत्वों से भरा होता है.
Post Comment