सफेद बालों का घरेलू उपचार | Home Remedies for White Hair in Hindi

सफेद बालों का घरेलू उपचार | Home Remedies for White Hair in Hindi

हर कोई सुन्दर और जवान दिखना चाहता है, लेकिन बहुत से लोगो को उम्र से पहले ही सफेद बाल की समस्या का सामना करना पड़ता है. युवाओ में सफेद बाल चिंता का विषय बन गया है. खासकर, यह समस्या महिलाओं को अधिक परेशान करती है. आमतौर पर सफेद बाल 30 साल की उम्र के बाद शुरू होते हैं, लेकिन आधुनिक जीवनशैली के कारण कम उम्र में ही सफेद बाल दिखने लगते है. इस लेख में हमने सफेद बालों से छुटकारा पाने के घरेलू उपचार के बारे में बताया है.

Home-Remedies-for-White-Hair-in-Hindi सफेद बालों का घरेलू उपचार | Home Remedies for White Hair in Hindi

आंवले से सफेद बाल का इलाज

आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, जो इसे एक प्रभावी एंटीऑक्सिडेंट एजेंट बनाता है. बालों के लिए इसके कई फायदे हैं, यह क्षतिग्रस्त बालों की मरम्मत करता है. बालों के सफेद होने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

3 से 4 आंवले को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब कटे हुए आंवले को एक कप नारियल के तेल में 10 मिनट तक उबालें. 10 मिनट के बाद, इस मिश्रण को जार में रख दे. इस मिश्रण की 2 चम्मच से रोजाना स्कैल्प की मालिश करें. लगभग एक से दो घंटे के बाद बालों को शैम्पू से धो लें. हफ्ते में दो या चार बार दोहराएं.

यह भी पढ़ें : बालों के लिए प्याज के रस का उपयोग कैसे करे

सफेद बालों के लिए काली चाय

असमय सफ़ेद बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप काली चाय का उपयोग कर सकते हैं. काली चाय अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद करती है.

दो चम्मच काली चाय को एक कप पानी में 10 मिनट के लिए उबालें. अब इसको ठंडा होने दें. अब इसे अपने स्कैल्प और बालों पर अच्छे से लगाएं और कुछ मिनट तक मसाज करें. एक घंटे के बाद बालों को शैम्पू और कंडीशनर से धो लें. इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो या तीन बार करें.

नारियल तेल और नींबू का रस

नींबू विटामिन B और C के साथ-साथ फास्फोरस का एक समृद्ध स्रोत है. असमय सफ़ेद बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू का उपयोग कर सकते हैं.

2 चम्मच नींबू के रस के साथ 2 चम्मच नारियल के तेल को हल्का गर्म करें. अब इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर लगाएं. 30 मिनट के बाद बालों को शैम्पू से धो लें. इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार दोहराएं.

मेथी के बीज

मेथी के बीज विटामिन सी, आयरन, पोटेशियम और लाइसिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप मेथी का उपयोग कर सकते हैं.

इसके लिए आपको दो बड़े चम्मच मेथी के बीज और एक चौथाई कप पानी की जरूरत होगी. सबसे पहले मेथी के बीजों को रात भर पानी में रहने दें. उसके बाद एक ग्राइंडर में बीज डालकर पेस्ट बनाएं. पेस्ट बनाने के लिए आप थोड़े और पानी का इस्तेमाल कर सकते है. अब इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर लगाएं. 45 मिनट के बाद बालों को शैम्पू और कंडीशनर से धो लें. इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक या दो बार करें.

Post Comment