जानिए अजवाइन के 7 फायदे | Ajwain Ke Fayde in Hindi
अजवाइन खाने में इस्तेमाल किया जाने वाला एक बहुत ही साधारण मसाला है, जो सभी के घरों में आसानी से मिल जाता है. अजवाइन के बीजों में गुणकारी तत्व मौजूद होते हैं. अजवाइन सर्दी-जुकाम, बहती नाक और ठंड से निजात पाने के लिए फायदेमंद है.
अजवाइन के फायदे
अजवाइन के पानी के फायदे – बच्चे की डिलिवरी के बाद महिलाओं को अजवाइन का पानी पीने की सलाह दी जाती है. इससे पेट की सफाई होती है और शरीर को गर्मी भी मिलती है. हालांकि अजवाइन का पानी पीने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.
यह भी पढ़ें : कद्दू के बीज के 5 फायदे
मुंहासों से छुटकारा – अगर चेहरे पर मुंहासे हैं तो दही के साथ थोड़े से अजवाइन पीसकर इस लेप को चेहरे पर लगाएं. जब लेप सूख जाए तब इसे गर्म पानी से साफ कर लें.
मसूड़ों की सूजन – अगर मसूड़ों में सूजन हो तो गुनगुने पानी में अजवाइन के तेल की कुछ बूंदे डालकर कुल्ला करने से आराम मिलेगा. इसके अलावा अजवाइन को भूनकर उसे पीसकर पाउडर बना लें. इससे ब्रश करने से मसूड़ों के दर्द और सूजन में राहत मिलती है.
गठिया – अजवाइन के चूरन की पोटली बनाकर घुटनों में सेंकने से फायदा होता है.आधा कप अजवाइन के रस में सौंठ मिलाकर पीने से भी गठिया का रोग ठीक हो जाता है.
सर्दी-जुकाम और खांसी में आराम – इसके लिए अजवाइन को पानी में मिलाकर उबाले. इसमें काला नमक मिलाकर पीने से आराम मिलेगा.
वजन घटाने में मददगार – अजवाइन का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे चर्बी घटने लगती है. एक गिलास पानी में रात भर अजवाइन भिगोकर रख दें. इसमें शहद मिलाकर खाली पेट पीने से जल्दी फायदा होता है.
पेट की बीमारियों से छुटकारा – अजवाइन का सेवन करने से पेट दर्द, गैस, उल्टी, खट्टी डकार और एसिडिटी में आराम मिलता है. अजवाइन, काला नमक और सूखे अदरक को पीसकर पाउडर बना लें. खाने के बाद इस पाउडर का सेवन करने से खट्टी डकार और गैस की समस्या दूर हो जाती है.

Post Comment