क्या सेब का बीज बन सकता है मौत का कारण | Apple Seeds Side Effects in Hindi
सेब दुनिया के सबसे सेहतमंद फलों में से एक है. इसमें बहुत से पौष्टिक तत्व मौजूद होते है जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है. सेब का सेवन करने से हमें कई समस्याओं से बचने में मदद मिलती है, लेकिन सेब का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए जितना ज्यादा फायदेमंद है उससे कई ज्यादा नुकसानदायक सेब के बीजों का सेवन करना है.

सेब के बीज के नुकसान
सेब का बीज बहुत जहरीला होता है और इसका सेवन करने से इंसान की मौत तक हो सकती है. सेब के बीज में एमिगडलिन नामक तत्व मौजूद होता है तथा जब यह तत्व व्यक्ति के पाचन संबंधी एंजाइम के संपर्क में आता है तब यह सायनाइड रिलीज़ करता है. एमिगडलिन में सायनाइड तथा चीनी होती है तथा जब इसे हम निगल लेते है तो वह हाइड्रोजन सायनाइड में बदल जाता है. इस सायनाइड की वजह से हम बीमार हो सकते है साथ ही इसकी वजह से मौत होने का भी खतरा रहता है.
यह भी पढ़ें : सेब खाने के 12 फायदे और नुकसान
कैसे काम करता है सायनाइड
सायनाइड एक रसायन है, जो एक खतरनाक जहर है और सामूहिक आत्महत्या और केमिकल युद्ध के दौरान इससे होने वाली मौतों का लंबा इतिहास मौजूद है. यह हमारी बॉडी में ऑक्सीजन की सप्लाई को रोकता है. सायनाइड की वजह से दिल और दिमाग को नुकसान पहुंचता है. अधिक मात्रा में सायनाइड का सेवन करने से सांस लेने में दिक्कत होने लग जाती है, बीपी लो होने लगता है, दिल की धड़कन बढ़ जाती है और इंसान बेहोश हो जाता है.
यदि इस जहर से कोई व्यक्ति बच भी जाता है तब भी उसके दिमाग और दिल को काफी नुकसान होता है. इसका थोड़ी सी मात्रा में सेवन करने से भी सिरदर्द, चक्कर आना, पेट दर्द, कमजोरी और उल्टी जैसी समस्या हो सकती है.
कितना एप्पल सीड साइनाइड जानलेवा है
एक से दो मिलीग्राम हाइड्रोजन साइनाइड, प्रति किलोग्राम बॉडी वेट के आधार पर हानिकारक होता है. यानि 75 किग्रा वाले इंसान के लिए, लगभग सेब के 210 बीज हानिकारक हो सकते है.
अब आप जान चुके होंगे सेब के बीज का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए और ये शरीर के लिए कितने ज्यादा नुकसानदायक है. इसीलिए जब भी आप सेब का सेवन करे तो इसके बीजों को निकाल दे उसके बाद ही सेब का सेवन करे.
यह भी पढ़ें : सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के 11 उपाय
Post Comment