बवासीर का इलाज के 9 उपाय | Bawaseer Ka Ilaj
बवासीर यानि पाइल्स एक बहुत ही पीड़ादायक रोग है. अक्सर लोग इसके बारे में बात करते हुए झिझकते है यहाँ तक की डॉक्टर को बताने में भी लोग शर्म महसूस करते है. ज्यादातर लोगो को पचास की उम्र पार करने के बाद पाइल्स की शिकायत हो जाती है. मलाशय के आसपास की नसों की सूजन के कारण बवासीर होती है. बवासीर में पीड़ित व्यक्ति को काफी तेज दर्द होता है.

बवासीर के प्रकार
बवासीर दो प्रकार की होती है. बाहरी और अंदरूनी. बाहरी बवासीर में सूजन गुदा के बाहर दिखती है जबकि अंदरूनी बवासीर में सूजन दिखाई नहीं देती लेकिन महसूस होती है.
बवासीर के लक्षण
मल त्यागते समय रक्त का आना
गुदा वाले हिस्से में खुजली का होना
गुदा के पास मस्से, सूजन या गांठ का होना
गुदा से बलगम जैसा स्राव निकलना
बवासीर के कारण
आनुवंशिकता – आनुवांशिक कारणों से भी कुछ लोगों को बवासीर की समस्या हो सकती है.
कब्ज – कब्ज की वजह से भी बवासीर की शिकायत हो सकती है. कब्ज के कारण मल का त्याग करते वक़्त ज़ोर लगने की वजह से गुदा की नसों के पास दबाव पड़ने के कारण बवासीर होता है.
यह भी पढ़ें : आँखों की देखभाल कैसे करे
ज्यादा देर खड़ा होना या बैठना – ज्यादा देर खड़े होने या फिर बैठने के कारण भी बवासीर की समस्या हो सकती है. इसके अलावा ज्यादा वजन उठाने से भी बवासीर हो सकती है. वजन उठाते समय सांस रोकने से गुदा पर शारीरिक तनाव पड़ता है. लम्बे समय तक ऐसा करने से बवासीर की शुरुआत हो सकती है.
बवासीर से बचाव
अपनी जीवनशैली में बदलाव करके बवासीर जैसी बीमारी से बचा जा सकता है. बवासीर से बचने के लिए मल को नरम बनाए रखें ताकि मैल बाहर आते समय कोई परेशानी न हो. इसके लिए आपको फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए.
यह भी पढ़ें : अश्वगंधा के 7 फायदे
रोजाना मल त्यागे – अगर आप समय पर मल त्याग नहीं करते तो आपका मल सूखा और सख्त बनने लगता है. जब मल सख्त हो जाता है तो इसे बाहर आते समय परेशानी होती है. और गुदा की नसों पर जोर पड़ता है. इसके अलावा भरपूर मात्रा में पानी पिए. पानी-पीने से मल नरम होता है और इसको बाहर आने में समस्या नहीं होती.
एक्सरसाइज करे – एक्सरसाइज करना हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये हम सब जानते है लेकिन फिर भी कुछ लोग एक्सरसाइज करने से जी चुराते है. शारीरिक रूप से गतिशील रहने से मल त्यागने में आसानी होती है. इसके अलावा एक जगह पर लगातार न बैठें रहे हर एक घंटे से दो घंटे के बीच में थोड़ी देर घूमे.
बवासीर का इलाज | Treatment of Piles in Hindi
बवासीर सुनने में तो एक आम समस्या लगती है लेकिन ये बहुत ज्यादा पीड़ादायक होती है. ऐसे में घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप बवासीर से राहत पा सकते है. नीचे हमने बवासीर से राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खे बताए है जिनकी मदद से आपको बवासीर से राहत मिल सकती है.
फाइबर युक्त आहार का सेवन करें
फाइबर युक्त आहार पाचन क्रिया के लिए अच्छा होता है. अपनी डाइट में हरी सब्जियां, साबुत अनाज और फलों को शामिल करे.
छाछ और जीरा का सेवन है फायदेमंद
छाछ बवासीर के मस्सों को दूर करने के लिए लाभकारी है. 2 लीटर छाछ लेकर उसमे 50 ग्राम पिसा हुआ जीरा और स्वादानुसार नमक मिला ले. जब भी आपको प्यास लगे आप इसका सेवन करें.
तिल और मक्खन दिलाये बवासीर से राहत
यदि किसी को खूनी बवासीर है तो खून रोकने के लिए दस ग्राम धुले हुए काले तिल को 1 ग्राम ताजे मक्खन के साथ ले. इससे खून आना बंद हो जायेगा.
आंवला बवासीर के लिए फायदेमंद
पेट के लिए आंवले को बहुत फायदेमंद माना जाता है. आंवला शरीर में आरोग्य शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है. बवासीर होने पर आंवले के चूर्ण को शहद के साथ पीने से फायदा होता है.
यह भी पढ़ें : आंवला खाने के 14 फायदे
हल्दी से बवासीर का इलाज
1 चम्मच पीसी हुई हल्दी को आधे चम्मच एलो वेरा जेल में अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना ले. रात को सोने से पहले इस पेस्ट को मलद्वार के बाहर वाले हिस्से तथा अंदरूनी हिस्से पर लगाये. इस प्रक्रिया को 1 सप्ताह तक दोहराए. इससे बवासीर से राहत मिलेगी.
इसके अलावा आप चाहें तो आधा चम्मच हल्दी को 1 चमच देसी घी में मिलाकर इसका पेस्ट बना ले. सोने से पहले इस पेस्ट को अपने गुदा के बहरी तथा अंदरूनी हिस्से पर लगाये. कुछ दिनों तक ऐसा करने से बवासीर से राहत मिलेगी.
बवासीर का इलाज है एलोवेरा
एलो वेरा का इस्तेमाल करके भी आप बवासीर से राहत पा सकते है. इसके लिए आपको एलो वेरा की पत्तियों से जेल निकालना है और इसको बवासीर यानि पाइल्स वाली जहग में बाहर की तरफ लगाना है. दिन में दो से तीन बार इस जेल को लगा सकते है. जिन लोगो को एलो वेरा जेल से एलर्जी है वो इसका इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के न करे.
गर्म पानी से नहाना
गर्म पानी से नहाने से पाइल्स यानि बवासीर से राहत मिलती है. इसकी मदद से खुजली तथा सूजन कम होती है.
बवासीर की दवा
यदि बवासीर स्टेज 1 या 2 की हो तो दवा की मदद से बवासीर का इलाज किया जा सकता है. Faktu और Anovate बवासीर पर लगाने वाली दवाई है. लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के इन दवाओ का न लगाये.
बिना सर्जरी के बवासीर का इलाज
सही समय पर बवासीर की जांच हो जाने पर इसका इलाज इंजेक्शन, दवाओं या बैंडिंग की मदद से हो जाता है. लेकिन ज्यादा देर हो जाने पर इसकी सर्जरी करवानी पड़ सकती है.
Post Comment