बालों के लिए अंडे के 5 फायदे और उपयोग करने के तरीके | Egg for Hair in Hindi

बालों के लिए अंडे के 5 फायदे और उपयोग करने के तरीके | Egg for Hair in Hindi

हम सभी को लंबे घने और चमकदार बाल चाहिये और बालों की देखभाल के लिए हम क्या कुछ नहीं करते, लेकिन फिर भी हमें बहुत बार बालों की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी बालों की समस्याओं से परेशान हैं तो आप घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आज हम आपको बालों के लिए अंडे के फायदे और उपयोग बताने जा रहे हैं

Egg-for-Hair-in-Hindi बालों के लिए अंडे के 5 फायदे और उपयोग करने के तरीके | Egg for Hair in Hindi

क्या अंडा आपके बालों के लिए अच्छा है

आप में से कई लोगो के मन में ये सवाल जरूर आता होगा कि क्या अंडा लगाना बालों के लिए सही है या नहीं? अंडे में कई पोषक तत्व होते हैं, जो बालों के लिए आवश्यक होते हैं. और बालों को जड़ों से मजबूत बनाते हैं व उन्हें गिरने से रोकते हैं. इसीलिए अंडा आपके बालों के लिए फायदेमंद है.

यह भी पढ़ें : बालों के लिए एलोवेरा के फायदे

बालों की ग्रोथ के लिए अंडे के फायदे

अंडे में काफी मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है. जो बालों के लिए फायदेमंद होता है. इसके अलावा इसमें अन्य पोषक तत्व होते हैं जो बालों के लिए भोजन का काम करते हैं. अंडे में पाये जाने वाले पोषक तत्व बालों के विकास में सहायता करते हैं. साथ ही इसके उपयोग से बाल बढ़ते हैं.

बालों में अंडा लगाने के फायदे बालों का गिरना कम करता है

प्रदूषण, धूल और मिट्टी के कारण बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है. अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान न दिया जाये तो यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है. ऐसे में बालों के लिए अंडे का उपयोग किया जा सकता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके स्कैल्प को पोषण देंगे और बालों को जड़ों से गिरने से रोकेंगे.

यह भी पढ़ें : बालों को कितनी बार धोना चाहिए

अंडा बालों का टूटना रोकता है

बहुत बार बाल बीच से टूटने लगते हैं. जिस वजह से बालों का बढ़ना रुक जाता है. ऐसे में अंडे की जर्दी फायदेमंद हो सकती है. अंडे की जर्दी में मौजूद ल्यूटिन बालों की बनावट में सुधार करता है और बालों के टूटने को रोकता है.

बालों में शाइन

बालों का लंबा, घना और मजबूत होना ही काफी नहीं है, बल्कि उनमें चमक होना भी जरूरी है. अंडे की सफेदी में मौजूद प्रोटीन आपके बालों को पोषण दे सकता है और उन्हें चमक दे सकता है.

बालो को नुकसान से बचाता है

बालों को प्रोटीन की आवश्यकता होती है. अंडों में मौजूद प्रोटीन आपके बालों को हुए नुकसान की भरपाई कर सकता है.

अंडे का कौन सा भाग आपके बालों के लिए अच्छा है

इसके लिए, बालों के प्रकार पर ध्यान देना जरूरी है. जिन महिलाओं के बाल तैलीय होते हैं, वे अंडे का सफेद भाग लगाती हैं और जिनके बाल सूखे होते हैं, वे अंडे की जर्दी लगाती हैं. आप सोच रहे होंगे कि क्यों? तो इसका जवाब हमने नीचे दिया है.

अंडे का सफेद हिस्सा

अंडे का सफेद भाग प्रोटीन से भरपूर होता है. इसमें नियासिन, राइबोफ्लेविन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और सोडियम जैसे खनिज होते हैं, जो बालों को बढ़ने में मदद करते हैं. तैलीय बालों वाले लोगों को केवल सफेद अंडे का उपयोग करना चाहिए, क्योंकि यह आपके बालों को पोषण देते समय तेल के उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद करता है.

अंडे की जर्दी

अंडे की जर्दी में मौजूद फैट बालों को अच्छी तरह से कंडीशन कर सकते हैं. शुष्क, बेजान बालों वाले लोगों को अंडे की जर्दी का इस्तेमाल करना चाहिए.

पूरा अंडा

अगर आप पूरे अंडे का इस्तेमाल करते है तो आपको अंडे के सफेद भाग और जर्दी दोनों का फायदा मिलेगा. सामान्य बालो वाले लोगों के लिए पूरे अंडे का इस्तेमाल अच्छा है.

बालों के लिए अंडे का उपयोग कैसे करें

नीचे हम आपको बालों में अंडा कैसे लगाएं के बारे में बता रहे है.

ऑयली हेयर के लिए एग व्हाइट हेयर मास्क

एक कटोरे में दो अंडे का सफेद भाग और एक चम्मच जैतून का तेल (वैकल्पिक) मिला ले. अब इसको अपने बालों पर लगाएं और 20 मिनट तक सूखने दें. जब यह सूख जाए तो बालों को शैम्पू और कंडीशनर से धो लें. सप्ताह में एक बार इसका इस्तेमाल करें.

ड्राई हेयर के लिए अंडे की जर्दी का मास्क

एक कटोरे में, दो अंडे की जर्दी और एक चम्मच जैतून का तेल मिला ले. अब इस मिश्रण को अपने पूरे बालों पर लगाएं. फिर इसे 20 मिनट तक सूखने दें. इसके सूख जाने के बाद बालों को ठंडे पानी, शैम्पू और कंडीशनर से धो लें. सप्ताह में एक या दो बार इसका इस्तेमाल करें.

सामान्य बालों के लिए अंडे का मास्क

एक बर्तन में, एक अंडा (दो अंडे ले अगर बाल लंबे हैं) और एक चम्मच जैतून का तेल मिक्स कर ले. फिर इसे बालों पर लगाये. लगभग 20 मिनट के बाद अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें. उसके बाद बालों को शैम्पू और कंडीशन करें. सप्ताह में एक या दो बार इसका इस्तेमाल करें.

Post Comment