इन 11 तरीकों से कम करें चेहरे की चर्बी | Face Fat Kaise Kam Kare
लोग अपने चेहरे को गोरा और आकर्षित बनाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट और नुस्खे आजमाते है लेकिन अगर आपके चेहरे पर चर्बी जमा है और चेहरा मोटा दिखाई दे रहा है तो सारा गोरापन और सुंदरता धरी की धरी रह जाती है. मोटे चेहरे की वजह से आप ज्यादा उम्र के भी दिखने लगते है साथ ही आप कम आकर्षित लगते है.
यदि आप भी चेहरे के मोटापे से परेशान है और चेहरे के मोटापे को कम करके एक स्लिम और आकर्षित चेहरा चाहते है तो चिंता करने की जरुरत नही है. आज हम आपको ऐसे उपायों और तरीको के बारे में बताने वाले है जिनकी मदद से आप भी एक पतला और आकर्षित चेहरा पा सकेंगे.

चेहरे की चर्बी कैसे कम करें
ज्यादा शराब का सेवन करना, अधूरी नींद, असंतुलित खानपान तथा मोटापे के अलावा थायरॉइड हार्मोन की कमी या अनुवांशिक कारणों से भी चेहरा मोटा नजर आता है. मोटे चेहरे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई क्रीम और इलाज है जिनकी मदद से चेहरे को पतला करने में सहायता मिलती है. लेकिन इन क्रीम और इलाज की कीमत ज्यादा होती है और इनके साइड इफ़ेक्ट भी हो सकते है. इसीलिए आप चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए निचे बताए गए घरेलू उपायों की मदद ले सकते है.
यह भी पढ़ें : बीच में जिम छोड़ने के 4 नुकसान
फेस पतला करने के लिए आहार
आप अपने आहार में डेरी प्रोडक्ट जैसे पनीर, दूध तथा दही आदि को शामिल करे. इससे आपकी डाइट में कैल्शियम की कमी पूरी होगी. इससे फेशियल बोन्स मजबूत होंगे और चेहरे पर जमा चर्बी कम होगी.
फेशियल मसाज से चेहरे की चर्बी करें कम
स्किन को कसने के लिए फेशियल मसाज एक अच्छा उपाय है. फेशियल मसाज से चेहरे में रक्त का संचार बढ़ता है, मांसपेशियां मजबूत होती है तथा फैट बर्न होता है.
फेस को पतला करने के लिए खूब पानी पिएं
भरपूर पानी पीने से चेहरे को पतला करने में सहायता मिलती है. पानी पीने से विषैले तत्व शरीर से बाहर निकल जाते है. इसके अलावा पानी पीने से वजन कम करने में भी सहायता मिलती है तथा चेहरा पतला होता है.
चेहरे को पतला करने का उपाय भरपूर नींद
सही मात्रा में नींद लेना हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी है. नींद की कमी के कारण स्ट्रेस बढ़ता है. और इसका असर ब्लड सर्कुलेशन पर भी पड़ता है तथा बॉडी में चर्बी जमा होने लगती है. इसलिए आप 6 से 8 घंटे की नींद जरूर ले.
चेहरे की चर्बी कम करने के लिए नमक का सेवन कम करे
चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए नमक का सेवन कम मात्रा में करे. ज्यादा नमक का सेवन करने से रक्त वाहिकाओं पर असर पड़ता है जिससे चेहरे पर सूजन होती है. इसलिए अगर आप भी ज्यादा नमक का सेवन करते है तो इसका सेवन कम कर दे.
शराब का सेवन न करे
यदि आप बहुत ज्यादा शराब का सेवन करते है तो इसका सेवन करना कम कर दे. शराब पीने का असर आपके स्वास्थ्य पर तो पड़ेगा ही साथ ही आपके चेहरे पर भी सूजन आ जाएगी. शराब का सेवन करने से बॉडी डिहाइड्रेट होती है तथा पानी की कमी के कारण इसमें उपस्थित नुकसानदायक तत्व बॉडी के अलग-अलग हिस्सों में जमा हो जाते है.
चेहरे को पतला करने के लिए गर्म तौलिया
एक पैन में पानी को उबाल ले और इसे ठंडा होने दे. फिर तौलिया ले और इसे गर्म पानी में डुबो दे. उसके बाद इसका पानी निचोड़ ले और अपने चेहरे और गर्दन पर रखकर दबाएं. आप इसे सप्ताह में तीन बार करें.
एक्सरसाइज करे
फेस की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज चेहरे की चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज भी जरुर करे. आप जितनी कैलोरी का सेवन करते है, उससे ज्यादा कैलोरी बर्न करे.
चेहरे को पतला करने के लिए गुब्बारे फुलाए
चेहरे को पतला करने के लिए गुब्बारे फुलाना कारगर तरीका है. गुब्बारे को फुलाने से गालो की मांसपेशियों में मूवमेंट होता है जिससे फेस के मोटापे को कम करने में सहायता मिलती है.
चेहरे की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज
गाल के आसपास के हिस्से को कसने तथा चेहरे की मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए मजबूती से अपने मुँह में अपने गालों को चूसे. अपने होठों को बहार की तरफ खींचे जिससे आपका चेहरा मछली की तरह दिखे. 20 सेकंड के लिए इसी तरह रहे. फिर आराम करें और 8-10 बार फिर दोहराए दिन में 2 बार इस व्यायाम को करे.
च्विंगम से चेहरे की चर्बी कम करे
अगर आप च्विंगम नही चबाते है तो चबाना शुरू कर दे. यह फेस के फैट को कम करने में मदद करता है. इससे चीकबोन्स कम होती है. परंतु ध्यान रखें चिंगम में शुगर कम हो ताकि आपको कैविटी न हो. चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए आप दिन में 2-3 बार ऐसा करे.
Post Comment