हेयर ट्रांसप्लांट कराना सही है या गलत जाने पूरी प्रक्रिया | Hair Transplant in Hindi
हेयर ट्रांसप्लांट आजकल के समय में बहुत ही आम बात हो चुकी है सेलिब्रिटीज से लेकर मिडिल क्लास लोग तक हेयर ट्रांसप्लांट करवाते है.
हेयर ट्रांसप्लांट वो लोग करवाते है जिनको बालों से कोई समस्या होती है, या वो लोग जिनके बाल हद्द से ज्यादा झड़ रहे होते है या फिर जो सालों से गंजेपन का शिकार है.
सिर में बालों की कमी के कारण हमारे लुक्स पर भी असर पड़ता है. ऐसे में हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लेकर अपने लुक्स को फिर से बेहतर बनाया जा सकता है.
बहुत से लोगो को हेयर ट्रांसप्लांट के बारे में सही जानकारी नहीं होती. जिस वजह से उनके मन में हेयर ट्रांसप्लांट को लेकर कई तरह के सवाल रहते है. अगर आपको भी हेयर ट्रांसप्लांट के बारे में जानकारी नहीं है तो चिंता की कोई बात नहीं है. आज हम आपको इस लेख के जरिये हेयर ट्रांसप्लांट की जानकारी देंगे.
यह भी पढ़ें : अगर आप भी है अपने बालों के झड़ने से परेशान तो अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स
कैसे किया जाता है हेयर ट्रांसप्लांट
हेयर ट्रांसप्लांट में सर के पीछे या फिर साइड में जहां पर घने बाल है वहाँ से बाल लेकर उस जगह पर लगाए जाते है जहां पर बाल नहीं है. हेयर ट्रांसप्लांट को करने में लगभग 8 से 10 हफ्ते लग सकते है. हेयर ट्रांसप्लांट एक सर्जिकल मेथड है जो की सर्जरी के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा ही किया जाता है.
हेयर ट्रांसप्लांट का सही तरीका
हेयर ट्रांसप्लांट को करवाने के लिए हफ्ते में एक सर्जरी की सिटींग होती है, इसमें व्यक्ति के सर पर कुछ बालों को लगाया जाता है. इसी तरह कई बार सिटींग होती है और बालो को ग्राफ्ट किया जाता है. जिस व्यक्ति को हेयर ट्रांसप्लांट करवाना होता है उससे पहले ही सुनिश्चित कर लिया जाता है कही उसे कोई बीमारी तो नहीं, उस बीमारी को ध्यान में रखकर ही हेयर ट्रांसप्लांट किया जाता है.
हेयर ट्रांसप्लांट के समय किन बातों का रखे ध्यान
जगह का ध्यान – अगर आप हेयर ट्रांसप्लांट करवाना चाहते है तो किसी अच्छी हॉस्पिटल या क्लिनिक में जाकर पता करे. किसी भी ऐसे जगह पर हेयर ट्रांसप्लांट न करवाये जिस जगह की आपको जानकारी न हो. पहले हॉस्पिटल के बारे में पूरी जानकारी जुटाए उसके बाद ही हेयर ट्रांसप्लांट करवाए.
सही डॉक्टर का चुनाव – हेयर ट्रांसप्लांट करवाते समय सही डॉक्टर का चुनाव करना बहुत ही जरुरी है. क्युकी आप बार-बार हेयर ट्रांसप्लांट नहीं करवा सकते है. इसिलए जब भी आप हेयर ट्रांसप्लांट करवाए तो किसी ऐसे डॉक्टर के बारे में पता करे जिसे अच्छा तजुर्बा हो ताकि आपका हेयर ट्रांसप्लांट सही से हो पाए.
बजट – हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से पहले अपने बजट का भी ध्यान रखें क्यूंकि ये प्रक्रिया काफी महंगी भी हो सकती है. इसलिए पूरा बजट जानने के बाद ही हेयर ट्रांसप्लांट करवाना चाहिए. इसके अलावा कम बजट के कारण किसी ऐसे जगह पर भी हेयर ट्रांसप्लांट न करवाए जो सही न हो वरना आपको नुकसान भी हो सकता है.
हेयर ट्रांसप्लांट के समय क्या करें और क्या न करे
- सर्जरी से पहले बालों को कलर न करवाएं.
- हेयर ट्रांसप्लांट से पहले शराब, स्मोकिंग इत्यादि का सेवन न करे बल्कि इसे कुछ समय पहले ही छोड़ दे.
- अगर कोई बीमारी है तो हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह ले.
हेयर ट्रांसप्लांट के साइड इफ़ेक्ट
वैसे तो हेयर ट्रांसप्लांट करवाना काफी आसान हो गया है. हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से आपका लुक फिर से अच्छा हो जाता है, लेकिन वही हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के बाद आपको इसके कुछ साइड इफ़ेक्ट का सामना भी करना पड़ सकता है.
हेयर ट्रांसप्लांट के बाद रक्त स्राव होना
हेयर ट्रांसप्लांट के बाद रक्त स्राव होने की सम्भावना रहती है. वैसे तो हेयर ट्रांसप्लांट के बाद रक्त स्राव नहीं होता, लेकिन फिर भी कुछ मरीजों को सर पर दबाव के कारण रक्त स्राव की समस्या हो सकती है.
हेयर ट्रांसप्लांट के बाद खुजली होना
हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के बाद खुजली की समस्या होना एक आम बात है, सर पर पपड़ी बनने के कारण खुजली होने की समस्या होती है. कुछ दिन शैम्पू करने के बाद ये समस्या ठीक हो जाती है, लेकिन अगर खुजली की समस्या बढ़ती जा रही है तो ऐसे में डॉक्टर को जरूर दिखाए.
हेयर ट्रांसप्लांट के बाद संक्रमण का खतरा
हेयर ट्रांसप्लांट के बाद संक्रमण होने का खतरा रहता है. लेकिन बहुत ही कम लोगो को इसके होने की सम्भावना होती है. Antibiotic के द्वारा इसे ठीक किया जा सकता है.
हेयर ट्रांसप्लांट के बाद अल्सर होने का खतरा
बालों की जड़ ख़राब होने के कारण अल्सर की समस्या होती है और त्वचा अंदर धंस जाती है. वैसे तो अलसर नुकसानदायक नहीं होते. लेकिन अगर अलसर की समस्या है तो डॉक्टर से तुरंत सम्पर्क करे.
हेयर ट्रांसप्लांट में कितना खर्चा होता है
वैसे तो आपको हर क्लिनिक या हॉस्पिटल में हेयर ट्रांसप्लांट की अलग-अलग कीमत सुनने को मिलेगी लेकिन आपको लगभग 80-90 हजार तक का खर्चा मान के चलना चाहिए.

Post Comment