झड़ते बालों के लिए 7 घरेलू उपाय | Home Remedies for Hair Fall in Hindi

झड़ते बालों के लिए 7 घरेलू उपाय | Home Remedies for Hair Fall in Hindi

बालों का झड़ना काफी आम समस्या है और हम में से कई लोग झड़ते बालों की वजह से परेशान रहते है. बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे हार्मोन में बदलाव, सही आहार की कमी आदि. अगर आप भी बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं, तो नीचे दिए गए टिप्स को अपनाकर आप बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

Home-Remedies-for-Hair-Fall-in-Hindi झड़ते बालों के लिए 7 घरेलू उपाय | Home Remedies for Hair Fall in Hindi

बालों के झड़ने के कारण

बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते है जैसे –

दवाएं लेना – कुछ दवाइयों का सेवन करने से भी बाल झड़ने की समस्या हो सकती है. उदाहरण के लिए, गठिया, उच्च बीपी और हृदय की समस्याएं, कुछ दवाएं बालों के झड़ने का कारण बन सकती हैं.

हेयर प्रोडक्ट्स – अगर आप बहुत सारे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं या ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जिनमें केमिकल की मात्रा अधिक होती है, तो आपको बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है.

पोषण की कमी – भोजन में पोषण की कमी बालों के झड़ने का एक मुख्य कारण है.

मेथी और सरसों

बहुत से लोग सोचते हैं कि मेंहदी केवल बालों को रंगने के लिए काम करती है, लेकिन कम लोग जानते हैं कि मेंहदी बालों को झड़ने से भी रोकती है. इसके लिए आपको सरसों के तेल में मेंहदी की कुछ पत्तियों को उबालना है और ठंडा होने के बाद अपने सिर की मालिश करनी है. हफ्ते में दो बार इससे मसाज करें, कुछ ही समय में बालों का झड़ना कम हो जाएगा.

यह भी पढ़ें : बालों के लिए चावल के पानी के फायदे

झड़ते बालों के लिए केले का इस्तेमाल

2 केले, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच जैतून के तेल को एक साथ मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और 10 मिनट के बाद अपने बालों को धो लें. केले में मौजूद पोषक तत्व बालों का गिरना कम करने में मददगार है.

हेयर फॉल के लिए नींबू

1 चम्मच एलो वेरा जेल में 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इसके बाद इसे स्कैल्प पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें. इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार दोहराएं. ऐसा करने से आपके बाल गिरना बंद हो जाएंगे. नींबू का रस बालों के झड़ने को रोकने में मदद करता है और डैंड्रफ से राहत दिलाने में भी सहायक है.

हेयर फॉल के लिए अंडे का उपयोग

अंडा बालों के विकास के लिए बहुत मददगार है. अंडे में प्रोटीन, जिंक, आयरन, फॉस्फोरस होता है, यह बालों के झड़ने को रोकता है. यदि आपको अंडे की गंध पसंद नहीं है, तो आप अंडे को दही के साथ मिला सकते हैं और इसे लगा सकते हैं. इसके लिए एक अंडे का सफेद भाग और दो चम्मच दही मिलाकर बालों पर लगाएं.

हेयर फॉल के लिए प्याज का रस

प्याज बालों में कोलेजन की मात्रा को बढ़ाता है जिससे बालों को बढ़ने में मदद मिलती है. बालों की जड़ों में प्याज का रस लगाएं. इससे बालों के झड़ने की समस्या से राहत मिलेगी.

दही और काली मिर्च के साथ हेयर फॉल का उपाय

सबसे पहले आपको 3 चम्मच दही के साथ 2 चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाना होगा. मिलाने के बाद इस पेस्ट से स्कैल्प पर मसाज करें. फिर एक घंटे के बाद अपने सिर को शैम्पू से धो लें.

झड़ते बालों के लिए मेथी

मेथी के बीजों का पाउडर बनाएं और इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं. फिर इसे अपने बालों पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर धो लें. इस सप्ताह में दो बार दोहराएं.

बालों के झड़ने की रोकथाम के लिए टिप्स

संतुलित आहार खाएं – बालों को पोषण देने के लिए संतुलित आहार लें. इसके लिए आपको आहार में जिंक, आयरन, प्रोटीन, विटामिन सी आदि से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए.

बालों को धूप से बचाएं – ज्यादा तेज धूप बालों के लिए सही नहीं है, इसलिए अपने बालों को धूप से बचाएं.

तनाव से बचें – तनाव के कारण बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है. इसलिए अगर आप बालों का झड़ना रोकना चाहते हैं तो तनाव से बचें.

Post Comment