दोमुंहे बालों के लिए घरेलू उपाय | Home Remedies for Split Ends Hair in Hindi
दोमुंहे बाल ऐसी समस्या है कि यदि समय पर ध्यान नहीं दिया जाये तो बाल तक कटवाने पड़ जाते है. अगर आप भी दोमुंहे बालों से परेशान हैं तो आप इन घरेलू उपायों को अपनाकर आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते है.

दोमुंहे बालों के लिए घरेलू उपाय
शहद – शहद व गुलाब जल को मिला कर बालों में लगाने से दोमुंहे बालों से निजात मिल जाएगी. इसके गुण हीलिंग प्रॉपर्टीज स्किन के साथ-साथ बालों को लाभ देते हैं. इसके लिए एक चम्मच शहद में 4 चम्मच गुलाब जल और थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिला कर बालों के स्कैल्प में लगाएं. 1 घंटा लगा रहने के बाद माइल्ड शैंपू से धो लें.
यह भी पढ़ें : बालों के लिए नारियल का दूध
नींबू और पानी – इसमें ऐसे गुण पाए जाते है जो एक नैचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है. इसके लिए 2 नींबू का रस और थोड़ा सा पानी लेकर अच्छे से मिक्स कर लें. जब आप बाल धो लें. उसके बाद इस पानी से बालों को धोएं. कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा.
पपीता – इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो आपके बालों की हर समस्या से निजात दिलाता है. इसके लिए एक ग्रांइडर में 2 मीडियम साइज के पपीता के स्लाइस लेकर ग्राइंड कर लें. इसके बाद इसे एक बाउल में निकालकर 4 चम्मच दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स लें. अब इसे अपने बालों के स्कैल्प में लगाकर धीरे-धीरे मसाज करें. कम से कम 30 मिनट लगा रहने के बाद शैंपू से बालों को धो लें.
Post Comment