हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कैसे करें | How to Use Hair Dryer in Hindi

हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कैसे करें | How to Use Hair Dryer in Hindi

बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का उपयोग आजकल खूब हो रहा है. हालांकि, नेचुरल तरीके से बालों को सूखने देना उनकी सेहत के लिए ज्यादा बेहतर होता है. लेकिन कई बार हमारे पास अपने बालों को सुखाने के लिए ज्यादा समय नहीं होता है. हेयर ड्रायर से निकलने वाली गर्म हवा बालों को रूखा बनाती है और इससे बाल कमजोर होते हैं और टूटते हैं लेकिन सही तरीके से इसका इस्तेमाल किया जाए तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है.

How-to-Use-Hair-Dryer-in-Hindi हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कैसे करें | How to Use Hair Dryer in Hindi

हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कैसे करें

सही हेयर ड्रायर – बालों के लिए सबसे जरुरी है की अच्छे हेयर ड्रायर को ख़रीदा जाये जो आपके बालों की गुणवत्ता को बनाए रखे. हेयर ड्रायर में तापमान नियंत्रण का इन-बिल्ट फीचर होना चाहिए. ऐसा हेयर ड्रायर जो हॉट, वार्म और कूल या सिंगल सेटिंग जैसी सेटिंग्स पर काम करता है को खरीदने के बजाए ऐसा हेयर ड्रायर ले जिसमें कस्टमाइज सेटिंग्स, स्ट्रेटनिंग और कर्लिंग के लिए अटैचमेंट, नोजल जो समान रूप से एयर फ्लो दे आदि की सुविधा हो.

यह भी पढ़ें : बाल कटवाने से पहले खुद को कैसे तैयार करे

सही तापमान – सिर्फ हेयर ड्रायर चलाने से और बालों को सुखाने से आपका काम खत्म नहीं होगा. आपको जो समझने की ज़रूरत है वह है हेयर ड्रायर की सेटिंग और नियंत्रण, जो बालों को वॉल्यूम देगा, वरना आपके बाल बिल्कुल सूखे हो जाएंगे.

बालों से रखें पर्याप्त दूरी – हेयर ड्रायर का उपयोग करते समय ध्यान रखें कि इससे बालों की दूरी कम से कम 6-10 इंच हो. इससे कम दूरी पर हेयर ड्रायर का उपयोग बालों में रूखापन बढ़ाता है और बाल जल्दी टूटने लगते हैं.

सीरम लगाएं – अगर आप बालों में हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करना चाहते है तो पहले बालों में पोषण युक्त सीरम लगाए. सीरम हेयर ड्रायर के हीट से बालों को नुकसान पहुंचने से बचाता है.

कंडिशनिंग – हेयर ड्रायर का उपयोग करने से पहले बालों में कडिशनिंग करना सही होता है. ऐसा करने से बालों के उलझने की संभावना कम हो जाती है और बाल टूटते नहीं हैं.

तेल – यदि आप ज्यादा हेयर ड्रायर का उपयोग करते है तो आप रोज अपने बालो में तेल लगाये. तेल लगाने से बालो को पोषण मिलेगा.

यह भी पढ़ें : बालों में शाइन, बाउंस एंड वॉल्यूम के लिए तेल

सही ब्रश – हेयर ड्रायर इस्तेमाल करते समय सही ब्रश चुनना जरूरी है. इस दौरान धातु के ब्रश का उपयोग नहीं करना चाहिए. कुदरती ब्रसेल वाले ब्रश का उपयोग करने से बालों को कम नुकसान होता है.

Post Comment