काजू खाने के ये 12 फायदे आपको कर देंगे हैरान | Kaju Khane Ke Fayde
काजू Cashew Nut खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होता है. काजू को ड्राई फ्रूट्स का राजा माना जाता है. काजू का इस्तेमाल हम सूखे मेवे के रूप में करते है. काजू की मदद से व्यंजनों का स्वाद बढ़ता है, साथ ही इसका इस्तेमाल मिठाइयो में भी किया जाता है.

काजू के पोषक तत्व
काजू में प्रोटीन, खनिज, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते है जो हमें स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरुरी है. इसके अलावा काजू में थायमिन, विटामिन B6, विटामिन K, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, मैंगनीज, फास्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक आदि मौजूद होते है.
काजू खाने के फायदे दिल के स्वास्थ्य के लिए
गलत खानपान की वजह से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. काजू दिल को स्वस्थ रखने के लिए लाभकारी है. इसकी मदद से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मदद करता है. इसकी मदद से ब्लड प्रेशर भी सही रहता है. काजू में आर्गिनिन भी अच्छी मात्रा में होते है जो धमनियों के भीतरी परत की रक्षा करते है.
यह भी पढ़ें : दिल को स्वस्थ रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार
हड्डियों के लिए फायदेमंद है काजू का सेवन
हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम जरूरी होता है, लेकिन कैल्शियम के साथ-साथ मैग्नीशियम भी जरुरी है. काजू में मौजूद मैग्नीशियम, कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है.
आँखों के लिए काजू के फायदे
आँखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए काजू का सेवन करना फायदेमंद है. काजू में मौजूद जेकैक्टीन और ल्यूटेन हमारी आँखों के लिए लाभकारी होते है. इसके अलावा ये सामान्य रूप से भी हमारी आँखों की रक्षा करता है. इसकी मदद से मोतियाबिंद को रोकने में भी मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें : आँखों की रोशनी बढ़ाने के 13 तरीके
काजू खाने के स्वास्थ्य लाभ दिमाग के लिए
काजू का सेवन करना दिमाग के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. काजू में मौजूद विटामिन ई उम्र से सम्बंधित कमजोर याददाश्त को दूर करने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें : दिमाग तेज़ कैसे करें
काजू खाने के फायदे सिरदर्द के लिए
सिरदर्द जैसी समस्या को दूर करने के लिए काजू का सेवन करना लाभकारी है. काजू में मैग्नीशियम पाया जाता है जो रक्त वाहिकाओं को आराम देने में मदद करता है, यह सिरदर्द तथा माइग्रेन की समस्या को रोक सकता है. नियमित रूप से काजू का सेवन करने से सिरदर्द की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है.
काजू के फायदे बालों के लिए
काजू में कॉपर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है. यह बालो का रंग काला बनाये रखने में मदद करता है. रोजाना काजू का सेवन करने से सफेद बाल होने से बचा जा सकता है. काजू का सेवन करने से बाल स्वस्थ तथा सुन्दर हो जाते है.
यह भी पढ़ें : बालों को तेजी से बढ़ाने के 13 उपाय
काजू के फायदे त्वचा के लिए
काजू का सेवन करना त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है. इसका सेवन करने से स्किन ग्लो करने लगती है. सौंदर्य के लिए अक्सर ही घरेलु नुस्खों में काजू का इस्तेमाल किया जाता है.
यह भी पढ़ें : गोरा होने का तरीका
शरीर में एनर्जी बनाए रखता है काजू
काजू ऊर्जा का एक बेहतरीन स्रोत है. शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होने पर आप कुछ काजू का सेवन कर सकते है.
यह भी पढ़ें : कमजोरी दूर करने के 8 नुस्खे
काजू के गुण पाचन के लिए
काजू का सेवन करने से पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद मिलती है. इसका सेवन करने से आंत में भरी गैस दूर होती है. पाचन क्रिया को सही रखने के लिए काजू का सेवन जरूर करे.
डायबिटीज के लिए फायदेमंद है काजू
डायबिटीज कितनी गंभीर बीमारी है ये तो आप जानते ही होंगे. डायबिटीज होने पर अन्य बीमारियों के होने की सम्भावना भी बनी रहती है. डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए काजू फायदेमंद है. नियमित रूप से कुछ काजू का सेवन करने से डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद मिलती है. इसकी मदद से टाइप 2 डायबिटीज के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें : जानिए डायबिटीज के लक्षण क्या है
कैंसर से बचाने में मददगार है काजू
काजू में मौजूद फ्लैवनॉल्स और कॉपर कैंसर सेल को बढ़ने से रोकते है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के होने का खतरा कम हो जाता है. पेट के कैंसर में यह बहुत लाभकारी है.
खून की कमी पूरी करे काजू
शरीर में खून की कमी पूरी करने के लिए भी काजू का सेवन करना लाभदायक है. काजू में अच्छी मात्रा में आयरन मौजूद होता है, जिसकी मदद से शरीर में खून की कमी पूरी होती है
काजू खाने के नुकसान
वैसे तो काजू का सेवन करने के अनेक फायदे है जो की आप जान ही चुके है, लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है. नीचे हमने काजू का सेवन करने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया है.
- कुछ लोगों को काजू का सेवन करने से एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है.
- ज्यादा मात्रा में काजू का सेवन करने से बचना चाहिए यह ऑक्सालेट सामग्री की वजह से गुर्दे की पथरी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण हो सकता है.
- काजू में अधिक मात्रा में कैलोरीज मौजूद होती है. इसीलिए इसका ज्यादा सेवन करने की वजह से वजन बढ़ सकता है. जो लोग मोटापे के शिकार है उन्हें काजू का सेवन करने से बचना चाहिए.

Post Comment