केसर वाला दूध पीने से होते है ये 7 फायदे | Kesar Milk Benefits in Hindi

केसर वाला दूध पीने से होते है ये 7 फायदे | Kesar Milk Benefits in Hindi

केसर वाला दूध पीने का चलन सदियों से चला आ रहा है यानी राजा-महाराजाओं के काल से. राजा महाराजा खुद को ताकतवर बनाने के लिए इसका सेवन करते थे. केसर वाला दूध पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. केसर खाने-पीने की चीजों में स्वाद और रंग बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है. केसर में कैल्शियम, मैंगनीज, पोटैशियम, आयरन और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं. तो चलिए जानते है केसर वाला दूध पीने के फायदों के बारे में.

Health-Benefits-of-Saffron-Milk-in-Hindi केसर वाला दूध पीने से होते है ये 7 फायदे | Kesar Milk Benefits in Hindi

पाचन के लिए केसर दूध के फायदे

केसर वाला दूध पीने से कब्ज व गैस जैसी परेशानियों को खत्म करने में मदद मिलती है, इसके लिए आपको रोजाना सुबह 1 गिलास केसर वाला दूध का सेवन करना है. साथ ही यह आपकी कई पेट संबंधी समस्याओं को खत्म करता है.

यह भी पढ़ें : खट्टी डकार से छुटकारा पाने के 7 घरेलू उपाय

अच्छी नींद के लिए केसर के दूध के फायदे

बहुत से लोगो को स्ट्रेस के कारण अनिद्रा की समस्या का सामना करना पड़ता है. जब आप केसर वाला दूध सोने से आधे घंटे पहले पीते है तो यह स्ट्रेस कम करता है और अच्छी नींद दिलाने में मदद कर सकता है.

केसर और दूध के फायदे स्किन के लिए

केसर वाला दूध पीने से यह त्वचा को अंदर से स्वस्थ बनाकर आपको चमकदार त्वचा प्रदान करता है. इसका सेवन करने से विषेले पदार्ध दूर होते है और त्वचा स्वस्थ रहती है. यदि आपकी स्किन पर दाग-धब्बे है तो केसर वाले दूध को नियमित रूप से पीने से उस पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिल सकती है.

यौन स्वास्थ्य के लिए केसर के दूध के फायदे

केसर वाला दूध पीने से को पौरुष शक्ति को बनाए रखने में मदद मिलती है. केसर में मौजूद एमिनो एसिड शारीरिक क्षमता का विकास करता है. स्पर्म काउंट बढ़ाने और इंफर्टिलिटी दूर करने में भी मददगार है.

यह भी पढ़ें : 8 फूड जो बढ़ाते है स्पर्म की गिनती

केसर वाला दूध पीने से दिल को होता है फायदा

दिल का ख्याल रखने के लिए केसर और दूध का सेवन करना फायदेमंद है. केसर वाले दूध का सेवन करने से इसमें उपस्थित क्रोसेटिन नामक तत्व शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रोल के लेवल को मेंटेन रखता है और हृदय रोगों से बचने में मदद मिलती है.

हड्डियों के लिए केसर दूध के फायदे

दूध में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ बनाये रखता है. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए बहुत जरुरी होता है और केसर मिलाने से इसकी शक्ति और ज्यादा बढ़ जाती है.

केसर वाला दूध पीने के फायदे रक्त प्रवाह के लिए

केसर वाला दूध रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है. जिससे मांसपेशियों और दिल का स्वास्थ्य सही होता है. इसके अलावा केसर में एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और हम कम बीमार पड़ते हैं.

Post Comment