प्रेगनेंसी के दौरान ऑयली बालों से कैसे छुटकारा पाएं | Oily Hair During Pregnancy

प्रेगनेंसी के दौरान ऑयली बालों से कैसे छुटकारा पाएं | Oily Hair During Pregnancy

प्रेग्नेंट होना हर महिला के लिए बहुत खुशी की बात होती है और इस समय महिलाओं को बहुत सारा प्यार व अटेंशन भी मिलता है, लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है. प्रेगनेंसी में कई महिलाओं को बालों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं जिसके कारण बाल ऑयली और ग्रीसी हो जाते हैं. इस लेख में हम आपको बताएंगे कि प्रेगनेंसी के समय आप ऑयली बालों को प्रभावी रूप से कैसे ठीक कर सकती हैं.

How-to-Get-Rid-of-Oily-Hair-During-Pregnancy-in-Hindi प्रेगनेंसी के दौरान ऑयली बालों से कैसे छुटकारा पाएं | Oily Hair During Pregnancy

गर्भावस्था के दौरान ऑयली बाल होने के कारण

प्रेगनेंसी के समय सिर का ऑयली होना आम बात है और यह ज्यादातर हॉर्मोन्स में बदलाव की वजह से होता है. प्रेगनेंसी में विभिन्न हॉर्मोन्स बढ़ने के कारण बालों में सीबम का उत्पादन होता है जिस वजह से बाल ग्रीसी और ऑयली हो सकते हैं.

हॉर्मोन्स में उतार-चढ़ाव के कारण बॉडी में अनेक बदलाव होते जिसमें सिबेशियस ग्लैंड्स में वृद्धि भी एक है. हालांकि हॉर्मोन्स में बदलाव के कारणों को कम करने के लिए कुछ भी नहीं किया जा सकता है पर कुछ टिप्स की मदद से ऑयली बालों का खयाल रखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें : जानिए हेयर ग्रोथ के लिए 4 सीक्रेट

गर्भावस्था के दौरान तैलीय बालों का उपचार

स्वस्थ आहार – प्रेगनेंसी के समय महिलाओं को स्वस्थ आहार का सेवन करना जरुरी है. अपने आहार में फल और सब्जियां शामिल करें और रिफाइंड, ऑयली, फ्राइड और शुगर-युक्त भोजन न खाएं. अनहेल्दी फूड का सेवन करने से बॉडी में ऑयल का उत्पादन होता है जिसके कारण बाल और सिर ऑयली हो सकते हैं.

कंडीशनर का इस्तेमाल न करें – सभी महिलाएं बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए कंडीशनर का इस्तेमाल करती है. हालांकि सलाह दी जाती है कि अगर प्रेगनेंसी के समय बाल ऑयली हो रहे हैं तो कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. क्योंकि कंडीशनर का इस्तेमाल करने से बाल मॉइश्चराइज होते हैं और अगर बाल पहले ही ऑयली हैं तो इससे सिर भी ऑयली और ग्रीसी हो सकता है.

स्ट्रेस से बचें – अगर आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेती है तो यह अच्छी बात नही है प्रेगनेंसी के समय हॉर्मोन्स में बदलाव होने के साथ-साथ स्ट्रेस से भी बाल ऑयली हो सकते हैं. इसलिए आप स्ट्रेस से बचें.

ज्यादा शैंपू ना लगाएं – अगर आप ऑयली बालों से बचना चाहती है तो शैंपू का बहुत अधिक इस्तेमाल न करें. अगर आप शैंपू का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करती हैं तो इससे सिर की ग्रंथियों में ऑयल का उत्पादन बढ़ सकता है. सप्ताह में 2-3 बार बालों में शैंपू का इस्तेमाल करें.

Post Comment