शराब छोड़ने के 6 घरेलू उपाय | Sharab Chodne Ke Upay in Hindi
आज के समय में ज्यादातर लोग शराब की बुरी लत में फसे हुए है. और ज्यादा शराब का सेवन करने से उनकी सेहत और जिंदगी दोनों पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी है जो शराब छोड़ने की कोशिश करते है पर वो इस कोशिश में नाकाम हो जाते है. यदि आप भी शराब की बुरी लत से छुटकारा पाना चाहते है तो आप नीचे बताए गए घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते है.

शराब छोड़ने के उपाय तुलसी
तुलसी का इस्तेमाल सिर्फ पूजा के लिए ही नही किया जाता बल्कि इसमें मौजूद औषधीय गुण हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है. तुलसी हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है. साथ ही तुलसी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व शरीर में अशुद्धियाँ साफ करने में सहायता करते है. तुलसी के पत्ते खाने से शराब की बुरी लत से छुटकारा मिल सकता है.
यह भी पढ़ें : सिगरेट की लत से छुटकारा पाने के 8 तरीके
शराब छोड़ने के लिए अश्वगंधा
अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक औषधि है. इसका इस्तेमाल कई प्रकार की बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट औषधीय गुण होते हैं. जो शराब की लत से छुटकारा दिला सकते है.
करेले के पत्ते शराब छुड़ाने के उपाय
करेले के पत्ते बॉडी से विषैले पदार्थो को बाहर निकलने में सहायता करते है. साथ ही यह शराब की लत छुड़ाने में भी सहायक है. इसका उपयोग करने के लिए पत्तों को पीस कर इसका रस निकाल लें और इसके 2 चम्मच छाछ के साथ मिलाकर सेवन करे.
नारियल का तेल
नारियल के तेल यानी कोकोनट आयल में ऐसे तत्व मौजूद होते है जो तनाव कम करते है और शरीर के यीस्ट को मारने में सहायता करते हैं. जिस वजह से बाद में शराब पीने का मन नहीं होता.
शराब से छुटकारा पाने के लिए फाइबर रिच फल
यदि फाइबर से भरपूर फलों का सेवन किया जाये तो शराब पीने की बुरी लत को दूर किया जा सकता है, इसीलिए आप फाइबर से भरपूर फलों का सेवन करे.
खजूर
खजूर खाने में जितने मीठे होते हैं, उतने ही लाभकारी भी हैं. फाइबर से भरपूर खजूर स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा है. शराब की लत से छुटकारा पाने के लिए खजूर एक अच्छा उपाय है. इसका उपयोग करने के लिए कुछ खजूर को पानी में मैश करें और दिन में 2-3 बार इसका सेवन करें.
Post Comment