दांतों को चमकाने के 9 तरीके | Teeth Whitening Home Remedies in Hindi

दांतों को चमकाने के 9 तरीके | Teeth Whitening Home Remedies in Hindi

साफ़-सुथरे तथा चमचमाते दांत हर किसी को पसंद है दांतों की वजह से हमारी मुस्कान में चार-चांद लगते है. लेकिन सोचिये वही अगर आपके दांतों में पीलापन है तो आपको कैसा लगेगा ? कई बार तो लोग किसी दूसरे व्यकित के सामने दांतों के पीलेपन के कारण टोक देते है जिसकी वजह से शर्मिंदगी महसूस होती है. दांतों की सही देखभाल करके आप अपने दांतों की चमक फिर से वापस ला सकते है.

Teeth-Whitening-Home-Remedies-in-Hindi दांतों को चमकाने के 9 तरीके | Teeth Whitening Home Remedies in Hindi

दांतों की चमक वापस लाने के नुस्खे | Teeth Whitening Home Remedies in Hindi

जिन लोगो के दांत पीले होते है उनको दूसरे व्यक्ति के सामने मुस्कुराने में भी शर्म महसूस होती है. दांतो की चमक खोने का सबसे बड़ा कारण है गलत चीज़ों का सेवन जैसे तम्बाकू, गुटखा इत्यादि. इसके अलावा जो लोग समय से दांत साफ़ नहीं करते है उनके दांत भी पीले पड़ने लग जाते है. नीचे हमने आपको घरेलू नुस्खे बताए है जो आपके दांतों की चमक वापस लाने में मदद कर सकते है.

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए ब्रश

हम सबको पता है दांतों की सेहत का ख्याल रखने के लिए ब्रश करना बहुत जरुरी है. ब्रश करने से हमारे दाँत साफ रहते है. इसके अलावा खाना-खाने के बाद भी अपने दांतों को जरूर ब्रश करना चाहिए. नियमित ब्रश करने से दांतों की कैविटी तथा सड़न से बचने में मदद मिलती है. इसके अलावा मुंह की बदबू भी दूर होती है.

सेब का सिरका दांतों को सफेद करने का तरीका

दांतों का पीलापन दूर कर उन्हें सफेद बनाने के लिए आप सेब के सिरके की मदद ले सकते है. सेब के सिरके में एसिटिक एसिड होता है, जो बैक्टीरिया को खत्म करने में मददगार है. इसका इस्तेमाल करने के लिए आप इसे पानी में मिलाकर पतला कर ले. उसके बाद इसको मुंह में भर कर कुछ देर तक घुमाए और फिर सादे पानी से कुल्ला कर ले. लेकिन एक बात का ध्यान रखे इसका ज्यादा इस्तेमाल न करे, क्युकी सेब के सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड आपके दांतों के एनामिल को खराब कर सकता है. इसलिए अगर आप इसका ज्यादा इस्तेमाल करते है तो इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है.

दांत साफ करने का आसान तरीका नीम

नीम के बारे में तो हम सब लोगो के सुना ही है और हम सब लोगो को इसके बारे में पता है कि ये कितनी गुणकारी है. काफी पुराने समय से लोग नीम का इस्तेमाल दांतों को साफ करने के लिए कर रहे है. नीम में Anti-septic और Antibacterial गुण पाये जाते है. अगर आप Tooth Whitening करना चाहते है तो नीम के दातुन से नियमित रूप से दांतों को साफ़ करना चाहिए. नीम हमारे दांतो के Bacteria को भी खत्म करता है.

दांतों को चमकाने के लिए निम्बू

नींबू से दांत कैसे साफ करें अगर दांतों को चमकाना चाहते है तो नीम्बू की मदद से आप अपने दांतो को चमका सकते है. सबसे पहले आपको 2-3 नींबू लेकर उनके छिलकों को सुखा लेना है. छिलके सुखा लेने के बाद इन सूखे हुए छिलकों का चूर्ण बना ले अब इसमें एक छोटा चम्मच नमक मिलाकर इसे टूथ पाउडर की तरह प्रयोग करे. कुछ दिनों तक इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आपको अपने दांतों का पीलापन दूर करने में मदद मिलेगी और आपके दांत पहले की तुलना में ज्यादा साफ़ दिखेंगे.

यह भी पढ़ें : नींबू के फायदे और नुकसान

दांतों का पीलापन दूर करने के उपाय स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत ही गुणकारी भी है. आपने भी इस फल को जरूर खाया होगा. दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आपको स्ट्रॉबेरी का पेस्ट बनाकर अपने दांतो पर आधा घंटा रगड़ना है और रगड़ने के बाद साफ़ पानी से कुल्ला कर लेना है. यह आपके दांतों की सफेदी वापस लाने में मदद करेगा.

दांत साफ करने के लिए नमक और सरसों का तेल

सबसे पहले अपनी हथेली पर चार-पाँच बूंदें सरसों के तेल की डालिये और उसमे एक चुटकी नमक डालकर मिक्स कर लीजिये. अब इसे अपनी उंगली की मदद से अपने दांतों पर रगड़िए. रोजाना ऐसा करने से आपके दांतों का पीलापन कम होगा और आपके दांत सफ़ेद होने लगेंगे.

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए जीरा और सेंधा नमक

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए दो चम्मच पिसा हुआ जीरा लीजिये और उसमें तीन चम्मच सेंधा नमक मिला लीजिये, रोजाना इस पाउडर से मंजन करे. ऐसा करने से आपके दांतों का पीलापन दूर होने लगेगा.

दांत साफ करने का उपाय तुलसी

सर्दी खांसी की समस्या होने पर तो तुलसी का इस्तेमाल किया ही जाता है. इसके अलावा दांतों को साफ़ करने के लिए भी तुलसी का प्रयोग किया जा सकता है. तुलसी की मदद से आप अपने दांतों का पीलापन दूर कर सकते है और साथ ही साथ आपकी Oral Health भी अच्छी रहेगी. तुलसी के पत्तों को धूप में सुखाकर इसका पाउडर बना ले, इस पाउडर को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करे. आपके दांत चमकने लगेंगे.

यह भी पढ़ें : तुलसी के लाभ और गुण

दांतों की चमक के लिए बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा की मदद से आप अपने दांतों की चमक वापस ला सकते है. सबसे पहले अपने दाँत ब्रश कर लीजिए उसके बाद थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेकर दांतों को साफ़ करे. नियमित रूप से ऐसा करने से दांतों पर जमी पीली परत साफ होती है.

Post Comment