गंदी कंघी को कैसे साफ करें | Tips to Clean Hair Comb in Hindi

गंदी कंघी को कैसे साफ करें | Tips to Clean Hair Comb in Hindi

हम अपने बालों की साफ-सफाई पर तो ध्यान देते है लेकिन अपनी कंघियो को साफ करना बिलकुल ही भूल जाते है. यदि कंघी में गंदगी है तो उससे बालों में रुसी हो सकती है. इसलिए अपनी कंघी को साफ करना शुरु कर दें. हम बताएगें आपको कुछ आसान टिप्‍स जिससे आप यह कार्य कर सकती हैं.

Tips-to-Clean-Hair-Comb-in-Hindi गंदी कंघी को कैसे साफ करें | Tips to Clean Hair Comb in Hindi

गंदी कंघी को कैसे साफ करें

  • कंघी साफ करने से पहले उसमें से जितने भी बाल हों उसे निकाल दें.
  • कंघी के मटीरियल को देखते हुए कि वह खराब न हो जाए, उसको गरम या ठंडे पानी में भिगोएं. एक कटोरे में गरम पानी और शैंपू मिलाएं. अब इस घोल में अपने हेयर ब्रश को 4 -5 मिनट तक के लिए उसमें भिगोएं और साफ करें.
  • अब कंघी से गंदगी को साफ करने के लिए टूथब्रश का इस्‍तमाल करें. ब्रश से कंघी की दोनों ओर रगड कर मैल निकालें.
  • अगर हेयर ब्रश गोलाकार है तो उसे एक बडे टूथब्रश से साफ करें. इसके लिए कोई शैंपू लें और फिर उससे यह काम करें.
  • अगर ब्रश हमेशा साफ रखने हैं तो रोज रात को गरम पानी और शैंपू के घोल में 4-5 मिनट तक के लिए भिगो दें.

यह भी पढ़ें : बालों के लिए बेसन के फायदे और उपयोग

Post Comment