मेलानोमा स्किन कैंसर का इलाज | Treatment of Melanoma Skin Cancer in Hindi
मेलेनोमा एक स्किन कैंसर का प्रकार है, और ये मेलोनोसाइट्स में होता है. मेलोनोसाइट्स का काम शरीर की स्किन के रंग का निर्माण करना होता है. इसका दूसरा नाम मिलेनिन भी है. मिलेनिन का कार्य हमारी त्वचा को सूर्य की खतरनाक किरणों से बचाना है.
मेलानोमा स्किन कैंसर का उपचार
शुरुआती समय में मेलेनोमा का इलाज आसानी से हो जाता है लेकिन अगर इसका इलाज करवाने में ज्यादा देर की तो इसका इलाज करवाना आसान नहीं है. मेलेनोमा कैंसर के चार स्टेज होते है, चौथे स्टेज में ये कैंसर बहुत ही गंभीर हो जाता है. मेलानोमा न केवल आपकी स्किन पर असर करता है बल्कि ये आपकी हड्डियों पर भी असर डाल सकता है. मेलेनोमा बाकी स्किन कैंसर से काफी ज्यादा खतरनाक है, और इसका इलाज शुरुवात में करना बहुत ही जरुरी है.
मेलेनोमा के लक्षण | Symptoms of Melanoma in Hindi
मेलेनोमा में आपके शरीर के भूरे तथा काले रंग के निशान बन जाते है. और आपकी त्वचा पर होने वाले मस्से या फिर तिल के आकार में बदलाव होने लगता है. मेलेनोमा में स्किन पर मौजूद तिल और मस्सों का आकार तेज़ी से बढ़ने लगता है. स्किन पर पड़ने वाले निशान का साइज लगभग 6mm या फिर इससे ज्यादा होता है.
यह भी पढ़ें : प्रोस्टेट कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव
मेलेनोमा कैंसर के कारण | Causes of Melanoma Cancer in Hindi
मेलानोमा कैंसर सूर्य की रौशनी में ज्यादा देर रहने के कारण होता है. स्किन के ज्यादा लंबे समय तक सूर्य की किरणों में रहने के कारण स्किन सेल्स खराब हो जाते है. जो स्किन सेल्स खराब हो जाते है वो तेज़ी से बढ़ते है. और ये ऊतकों को चारो और से घेर लेते है. मेलानोमा कैंसर ऐसा कैंसर है जो छूने से भी फैलता है. अगर ये कैंसर किसी को है तो उससे किसी दूसरे को होने की आशंका रहती है.
यह भी पढ़ें : स्तन कैंसर के लक्षण कारण और बचाव
मेलेनोमा का निदान | Diagnosis of Melanoma in Hindi
मेलेनोमा कैंसर का इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस स्टेज पर है. सबसे पहले डॉक्टर आपकी स्किन की जांच करेंगे. अगर डॉक्टर को लगता है आपको मेलेनोमा है तो डॉक्टर आपकी स्किन की बायोप्सी करते है. अगर बायोप्सी में कैंसर सेल्स की पहचान हो जाती है तो इसे टेस्ट के लिए लैब में भेजा जाता है.
यह भी पढ़ें : स्किन कैंसर के लक्षण और बचाव
मेलेनोमा का इलाज | Treatment of Melanoma in Hindi
मेलेनोमा के पता चलने के तुरंत बाद डॉक्टर से मिलना चाहिए. देर होने के कारण ये बॉडी के बाकी हिस्सों में भी फैल सकता है. मेलेनोमा के इलाज के लिए डॉक्टर सर्जरी करता है, इसके बाद आपको नियमित रूप से चेकअप के लिए जाना होगा. इसका इलाज करना सबसे कठिन तो तब हो जाता है जब ये 4 स्टेज में पहुँच जाता है. क्युकी 4 स्टेज इसकी आखिरी स्टेज होती है. 4 स्टेज में मेलेनोमा लिम्फ नोड्स और शरीर के बाकी हिस्सों में भी फ़ेल जाता है. मेलेनोमा के स्टेज में लिम्फ नोड्स तक फैली हुई कैंसर ग्रस्त स्किन को सर्जरी करके हटाया जाता है.


Post Comment