बालों की ग्रोथ के लिए 6 योगासन | Yoga for Hair Growth in Hindi

बालों की ग्रोथ के लिए 6 योगासन | Yoga for Hair Growth in Hindi

हर महिला काले, लम्बे और घने बाल पाना चाहती है, लेकिन बिजी लाइफस्टाइल होने की वजह से बालों की देखभाल कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है. इसके अलावा प्रदूषण और खाने में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी हमारे बालों पर बुरा असर पड़ता है. साथ ही काम के स्ट्रेस और अन्य बीमारियों की वजह से भी बाल खराब होने लग जाते हैं. यदि आपके बालों की ग्रोथ अच्‍छी नहीं है तो आप नीचे बताए गए योगासन की मदद ले सकती है.

Yoga-for-Hair-Growth-in-Hindi बालों की ग्रोथ के लिए 6 योगासन | Yoga for Hair Growth in Hindi

बालों की ग्रोथ के लिए योगासन

वज्रासन – इस योगासन को करना काफी आसान है. आप इसे दिन में किसी भी समय कर सकते है. आप खाना खाने के बाद भी इस योगासन को कर सकते है. इसकी मदद से बॉडी का ब्‍लड सर्कुलेशन अच्‍छा होता है. वज्रासन को करने के लिए आपको घुटनों को मोड़ कर जमीन पर सीधा बैठना है.

उष्‍ट्रासन – उष्‍ट्रासन को करने के लिए आपको जमीन पर घुटनों के बल सीधा खड़ा होना है. फिर आपको पीछे के ओर झुकना होगा. आपका फेस कमरे की छत की ओर होना चाहिए. अब आपको अपने हाथों से पैरों की एडि़यां पकड़नी होंगी. आपको सामान्‍य सांस लेते हुए थोड़ी देर तक इसी मूद्रा में रहना होगा और फिर आपको वापिस से सामान्‍य मूद्रा में आना होगा. आपको ऐसा 4-5 बार करना चाहिए.

अधोमुख आसन – इस योगासन की सहायता से आपके सिर पर ब्‍लड सर्कुलेशन अच्‍छा होता है. इसका असर आपके बालों की ग्रोथ पर भी पड़ता है. इसे करने के लिए आपको सबसे पहले जमीन पर उल्‍टा लेटना होगा. फिर आपको हिप्‍स को उठाना होगा और शरीर को वी शेप में लाना होगा. आपको 6-7 बार सांस लेने के बाद वापस उसी पोजीशन पर आना होगा. आप इसको को 5-10 बार दोहरा सकते हैं.

पवनमुक्‍तासन – पवनमुक्‍तासन को करने के लिए आपको फ्लोर पर लेटना है. जमीन पर सीधे लेटें और गहरी सांस लें. अब आप आपने एक पैर को चेस्‍ट की तरफ ले जाएं और अपने हाथों से उसे पकड़े फिर आपको अपने दूसरे पैर को भी चेस्‍ट की तरफ ले जाना है. फिर अपनी सांस छोड़नी है और कुछ देर बिना सांस लिए इसी पोजीशन में रहना है. उसके बाद वापिस से अपनी पोजीशन पर आये और गहरी सांस लें. इस आसन को रोज 4-5 बार करने से बालों की ग्रोथ अच्‍छी होगी.

सर्वांगासन – सर्वांगासन थायराइड ग्रंथि को पोषित करता है. इसकी वजह से श्‍वसन, पाचन और तंत्रिका तंत्र सही तरीके से कार्य करती है. सर्वांगासन को किसी ट्रेनर की सहायता से करे क्‍योंकि इसमें सिर नीचे की तरफ और पैर उपर की तरफ करने होते हैं. इसकी मदद से सिर पर रक्‍त का संचार अच्‍छा होता है. इससे आपके बाल गिरना कम होते हैं और बालो की ग्रोथ भी अच्‍छी होती है.

हलासन – बालों का झड़ना रोकने के लिए हलासन का नियमित अभ्यास करना फायदेमंद होता है. हलासन करने से रक्त का संचार सुचारु रूप से होता है जिस वजह से सिर को सही मात्रा में पोषक तत्व मिलते है और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है.

यह भी पढ़ें : रूखे बालों के लिए 7 घरेलू नुस्खे

Post Comment