जीका वायरस के लक्षण और बचाव | Zika Virus Symptoms in Hindi
जीका वायरस जो की एक बहुत बड़ा खतरा बनता जा रहा है और इसने कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है. यह एक ऐसा वायरस है जो एडीज, एजिप्टी और अन्य मच्छरों से फैलता है. जीका वायरस सबसे पहले याप नामक जगह पर हुआ था.
जीका वायरस के लक्षण
बुखार का होना.
शरीर पर लाल चकतो का हो जाना.
बेचैनी होना.
थकान लगना.
सिर में दर्द होना.
जोड़ों में दर्द होना.
प्रेग्नेंट महिलाओं पर ये इन्फेक्शन काफी जल्दी फैलता है और इससे प्रभावित बच्चे का जन्म आकार में छोटे और अविकसित दिमाग के साथ होता है..
ये शरीर के तंत्रिका पर हमला करता है जिसके कारण लोग लकवा का शिकार भी हो जाते है.
यह भी पढ़ें : डेंगू के लक्षण और इलाज
जीका वायरस से बचने के उपाय
वैसे तो जीका वायरस के उपचार के लिए अब तक कोई टीका या दवाई नही बन पायी है, लेकिन फिर भी कुछ उपायों को अपनाकर आप अपने आप को इस बीमारी से बचा सकते है. इसके लिए आपको निचे दी गयी बातों का ध्यान रखना होगा.
मच्छरों की रोकथाम – Latin American देशों में एडीज मच्छरों की वजह से Zika Virus का संक्रमण बढ़ा है. World Health Organization के अनुसार Zika Virus के संक्रमण को रोकने का सबसे अच्छा उपाय है मच्छरों की रोकथाम.
पूरे कपड़े पहने – मच्छरों से बचने के लिए आपको ऐसे कपड़े पहनने होंगे जिनको पहनकर आपका पूरा शरीर ढका रहे.
कीटनाशक दवाओं का छिड़काव – समय-समय पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करवाते रहे.
पैकिंग वाले खाद्य पदार्थ – बाहर के पैकिंग वाले खाद्य पदार्थों का उपयोग करने से बचे.
तरल पदार्थो का सेवन करे – गले में खराश, बुखार या फिर आँखों के लाल होने जैसे लक्षण दिखाई देने पर भरपूर मात्रा में तरल पदार्थो का सेवन करे और आराम करे.
सफाई रखें – मच्छरों को पैदा होने से रोकने के लिए अपने आस-पास साफ सफाई रखें और गमले, कूलर या अपने आस-पास कही पर भी पानी जमा न होने दे.
डॉक्टर से मिले – अगर आपको इसका कोई भी लक्षण दिखाई दे तो डॉक्टर से जल्द से जल्द मिले. किसी भी प्रकार की लापरवाई न करे.
Post Comment