डीएम ने जनपद वासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए

डीएम ने जनपद वासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए

देहरादून 15 अगस्त 2025(सू.वि),
देहरादून जनपद में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने क्लेक्ट्रेट परिसर में सुबह 9ः00 बजे ध्वजारोहण कर जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। सभी विभागों, शिक्षण संस्थाओं, गैर सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महापुरुषों को नमन करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि देश को बडे संघर्षाे, प्रयत्नों और बलिदानों के बाद आजादी मिली है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमूल्य बलिदान को याद कर हम सबको आजादी के महत्व को समझना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी एक अधिकार के साथ एक दायित्व भी है। सभी लोग पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्मठता के साथ अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण मनोयोग से निर्वहन करेंगे और भारत के नवनिर्माण में अपनी अहम भूमिका निभांए।
जिलाधिकारी ने कहा कि हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता को बनाए रखते हुए देश के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ निरंतर काम करना होगा। विकसित राष्ट्रों की भांति हम सभी को देश के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को समझना चाहिए। देश के अंतिम छोर पर खडे नागरिक तक सरकार की विकासपरक योजनाएं, मूलभूत सुविधाएं, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास और सोशल सर्विसेज का सुगमता से लाभ पहुंचाना होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के इस पर्व पर हम सब विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेकर चलें। ताकि हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सपना पूर्ण हो सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशा) जय भारत सिंह, एसडीएम अपूर्वा सिंह सहित क्लेक्ट्रेट परिसर स्थित सभी पटलों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे।
Previous post

देहरादून 14 अगस्त 2025(सू.वि), आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, उमंग और गर्व के साथ मनाया जाएगा। देहरादून परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि, महानुभाव व गणमान्य आगंतुकों की बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, मार्ग संचालन, विद्युत आपूर्ति, स्वागत-सत्कार, स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी नोडल अधिकारी माइक्रो प्लानिंग के तहत कार्य करें और आपसी तालमेल के साथ सभी तैयारियों को अंतिम रूप दें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राज्य आंदोलनकारी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कार्मिकों को मंच पर सम्मानित करने की समुचित व्यवस्था की जाए। साउंड सिस्टम, लाइव प्रसारण के लिए एलईडी की उपयुक्त व्यवस्था रखें। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच, सेफ हाउस, फोटो गैलरी सहित गणमान्य आगंतुकों के लिए बैठक की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समारोह से जुड़ी कोई भी व्यवस्था अधूरी न रहे और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान उन्होंने पुलिस परेड/सलामी कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली और निर्धारित समय के अनुसार व्यवस्थित तरीके से कार्यक्रम का संचालन करने के निर्देश दिए।   निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह सहित लोनिवि, पर्यटन, उद्यान, पूर्ति एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Next post

मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा की

Post Comment