क्या आप जानते है सीताफल खाने के इन 13 फायदों के बारे में | Sitafal Ke Fayde
सीताफल खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है, स्वादिष्ट होने के साथ ही यह बहुत से पौष्टिक तत्वों से भी भरपूर होता है. सीताफल को शरीफा (Sharifa Fruit) के नाम से भी जाना जाता है. एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर सीताफल खून की कमी को पूरा करता है, साथ ही यह कैंसर जैसी बीमारी से बचाने में भी मददगार है. इन सब के अलावा भी सीताफल का सेवन करने के अनेक फायदे है. इस लेख के जरिये हम आपको सीताफल खाने के फायदों के बारे में बताने वाले है.

सीताफल क्या है
सीताफल के पेड़ (Sitafal Tree) की ऊंचाई 3-8 मीटर तक होती है. सीताफल एक मौसमी फल है और यह सर्दियों के मौसम में मिलता है. सीताफल का वैज्ञानिक नाम एनोना स्क्वामोसा (Annona squamosa) है. सीताफल की तासीर ठंडी होती है. इंग्लिश में इसे कस्टर्ड एप्पल (Custard Apple) कहते है. कुछ जगह सीताफल को अन्नुस (Annus) भी कहते है.
सीताफल के पोषक तत्व
सीताफल में काफी मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है. साथ ही इसमें विटामिन ए, थियामिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन आदि तत्व होते है. इसके उपयोग से आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम, मेगनीज तथा फास्फोरस आदि मिलते है.
सीताफल के हेल्थ बेनिफिट्स कैंसर के लिए
सीताफल में कैंसर विरोधी पोषक तत्व पाये जाते है. एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर सीताफल बॉडी को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है, जिससे कैंसर जैसी बीमारी से बचने में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें : गले के कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव
सीताफल के लाभ दिल के लिए
सीताफल में उपस्थित मैग्नीशियम और पोटैशियम दिल के लिए फायदेमंद है. ये दिल की बीमारियों से बचाते है. इसमें पाया जाने वाला फाइबर बीपी कम करता है और कोलेस्ट्रोल को कम करता है.
यह भी पढ़ें : कंजेस्टिव हार्ट फेलियर के लक्षण
सीताफल खाने के फायदे आँखों के लिए
सीताफल में विटामिन ए, विटामिन सी और राइबोफ्लेविन पाया जाता है जिस वजह से यह आँखों के लिए लाभकारी है. यह आँखों की रौशनी बढ़ाने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें : आँखों की देखभाल कैसे करे
हड्डियों के लिए सीताफल के फायदे
सीताफल का सेवन करने से हड्डियां मजबूत करने में मदद मिलती है. सीताफल से हमें कैल्शियम और मैग्नीशियम प्राप्त होता है. ये दोनों पोषक तत्व हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है और इनकी मदद से हड्डियां मजबूत होती है. नियमित रूप से सीताफल खाने से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को कम किया जा सकता है. इसके अलावा सीताफल के पत्तों, जड़ और छाल का काढ़ा बनाकर उपयोग करने से यह जोड़ों के दर्द से राहत दिला सकता है. सीताफल में मैग्नीशियम (Magnesium) बॉडी में पानी की मात्रा को बैलेंस करने में मदद करता है और जोडो में उपस्थित एसिड को कम करता है. जिससे गठिया की सूजन और दर्द से आराम मिल सकता है
यह भी पढ़ें : जोड़ों के दर्द के 13 घरेलू उपाय
गर्भावस्था के समय सीताफल खाने के फायदे
सीताफल में अच्छी मात्रा में फोलेट पाया जाता है. जो गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है. प्रेगनेंसी के समय सीताफल खाने से यह गर्भपात की संभावना को कम करता है. यह गर्भवती स्त्री के भ्रूण विकास के लिए शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें : जानिए प्रेग्नेंट कैसे होते है
खून की कमी के लिए सीताफल खाने के लाभ
शरीर में आयरन की कमी के कारण खून की कमी (Anemia) होने लगती है. खून की कमी दूर करने के लिए आप सीताफल का सेवन कर सकते है. सीताफल में उपस्थित आयरन खून की कमी को पूरा करता है.
सीताफल के फायदे दांतों के लिए
सीताफल का सेवन करना दांतों और मसूड़ों के लिए भी फायदेमंद होता है. इसका नियमित सेवन करने से दांतों और मसूड़ों में होने वाले दर्द से राहत पा सकते है.
यह भी पढ़ें : दांत दर्द दूर करने के तरीके
वजन बढ़ाने के लिए शरीफा के फायदे
अगर आप दुबले-पतले शरीर से परेशान है और अपना वजन बढ़ाना चाहते है तो सीताफल का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद है. नियमित रूप से सीताफल खाने से आपका वजन बढ़ने लगेगा.
यह भी पढ़ें : वजन बढ़ाने के लिए आहार
सीता फल के फायदे दस्त के लिए
दस्त से राहत पाने के लिए कच्चे सीताफल का गूदा फायदेमंद है. कच्चे सीता फल के गूदे का सेवन करने से दस्त में राहत मिलती है.
यह भी पढ़ें : दस्त रोकने के 11 घरेलू उपाय
प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ाने के लिए सीताफल
सीताफल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है. साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी (Anti-inflammatory) गुण भी मौजूद होते है जो प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करते है. इसके अलावा सीताफल का सेवन करने से थकान दूर होती है. सीताफल खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है.
यह भी पढ़ें : कमजोरी दूर करने के 8 नुस्खे
फोड़े-फुंसी से राहत दिलाए सीताफल
फोड़े-फुन्सी की समस्या को दूर करने के लिए सीताफल के कुछ पत्तों को पीसकर फोड़े पर लगाये. ऐसा करने से आराम मिलेगा.
सीताफल कब्ज करे दूर
सीताफल में अच्छी मात्रा में फाइबर और कॉपर मौजूद होते है जो मल को नरम करके कब्ज़ को दूर कर सकते है. इसके अलावा यह पाचन तंत्र को सही रखता है, जिस वजह से गैस और एसिडिटी जैसी समस्या समाप्त होती है.
यह भी पढ़ें : कब्ज के कारण और कब्ज दूर करने के 11 उपाय
सीताफल के फायदे बालों के लिए
सीताफल का सेवन करने से बाल बढ़ने लगते है. इसके अलावा आप चाहें तो इसके पत्तों तथा बेर के बीजों को मिलाकर पेस्ट बना सकते है. हफ्ते में एक से दो बार इस पेस्ट को लगाने से बालो का झड़ना कम हो जाता है.
यह भी पढ़ें : बालों को तेजी से बढ़ाने के 13 उपाय
सीताफल खाने के नुकसान
वजन बढ़ना – जिन लोगो को अपना वजन बढ़ाना है उनके लिए तो सीताफल खाना फायदेमंद है, लेकिन जो लोग अपना वजन कम करना चाहते है उन्हें ज्यादा सीताफल का सेवन नहीं करना चाहिए.
पेट दर्द – ज्यादा सीताफल खाने से बॉडी में आयरन की मात्रा ज्यादा हो सकती है जिस वजह से पेट में दर्द और उल्टी आदि की समस्या हो सकती है.
एलर्जी – सीताफल खाने से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकती है.
सीताफल के बीज न खाये – सीताफल खाना सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन आपको इसके बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके बीज जहरीले होते है.

Post Comment