एरोबिक एक्सरसाइज के 7 फायदे | Benefits of Aerobic Exercise in Hindi
हर कोई स्वस्थ और सेहतमंद रहना चाहता है लेकिन स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए जरुरी है कोई न कोई व्यायाम किया जाये. व्ययाम करना सबके लिए अच्छा है चाहे वो स्त्री हो या पुरुष सबको व्यायाम करना चाहिए. इसके लिए एरोबिक्स एक अच्छा विकल्प है आप इसको अपनी जीवनशैली में शामिल करके एक फिट और एक्टिव लाइफ जी सकते है.

एरोबिक्स के फायदे | Benefits of Aerobics in Hindi
एरोबिक्स करने से वजन तो कंट्रोल में रहता ही है साथ-साथ ये हमारे दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है. एरोबिक्स का मतलब ऐसे व्यायाम से है जिसे करने से शरीर में ऑक्सीजन की जरूरत ज्यादा बढ़ जाती है. इसमें बहुत सारी एक्टिविटी शामिल होती है जैसे – जॉगिंग करना, डांस करना, स्विमिंग करना, साइकिल चलाना, दौड़ लगाना आदि.
एरोबिक्स एक्सरसाइज से रक्त संचालन सही रूप से होता है
एरोबिक्स व्यायाम करने से हमारे शरीर में रक्त संचालन सही रूप से होता है. तथा ऐरोबिक्स हमारे शरीर को बेहतर ढंग से ऑक्सीजन का इस्तेमाल करने में मदद करता है.
एरोबिक्स के लाभ बीपी के लिए
आजकल ब्लड प्रेशर की समस्या काफी आम बात हो गयी है. इससे शरीर को काफी नुकसान होता है. इसकी वजह से हार्ट को ज्यादा ब्लड पंप करना पड़ता है. बीपी की वजह से अन्य बीमारियों के होने की आशंका भी बनी रहती है. एरोबिक्स करने से ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा मिलता है.
यह भी पढ़ें : हाई ब्लड प्रेशर का इलाज के घरेलू नुस्खे
हृदय रोग में कमी
दिल की बीमारी काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है. ये बात सबको मालूम है. ऐसे में दिल की सेहत का ख्याल रखना भी काफी जरुरी है. एरोबिक्स करने से हृदय रोग होने की संभावना कम हो जाती है और ये हमारे दिल को स्वस्थ भी रखता है.
यह भी पढ़ें : हार्ट अटैक के कारण लक्षण और इससे बचाव के उपाय
तेज दिमाग के लिए एरोबिक्स
एरोबिक्स एक्सरसाइज हमारे मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद है. एरोबिक्स व्यायाम करने से दिमाग को बेहतर रूप से ऑक्सीजन प्राप्त होता है, और इससे हमारे दिमाग की काम करने की क्षमता बढ़ती है.
यह भी पढ़ें : दिमाग तेज़ कैसे करें
मोटापे के लिए एरोबिक्स फायदेमंद है
आज के समय में ज्यादातर लोग मोटापे के कारण परेशान है. मोटापा आगे चलकर अनेक बीमारियो का कारण बनता है. तथा अपने आपको बीमारियों से बचाने के लिए मोटापे को नियंत्रित करना बेहद जरुरी है. मोटापे से छुटकारा पाने के लिए आप एरोबिक्स का सहारा ले सकते है. जब हमें एरोबिक्स करते हुए कुछ समय बीतने लगता है तो हमारे शरीर की चर्बी कम होने लगती है, जिन लोगो को मोटापे की शिकायत है उनके लिए एरोबिक्स काफी अच्छा व्यायाम है.
यह भी पढ़ें : मोटापा कम करने के उपाय
स्फूर्ति के लिए एरोबिक्स
बॉडी में स्फूर्ति बनाए रखने में भी एरोबिक्स एक्सरसाइज मददगार है. लगातार एरोबिक्स का व्यायाम करने से शरीर में स्फूर्ति रहती है, इससे तनाव भी कम होता है. एरोबिक्स व्यायाम करने से हमारे शरीर में स्टैमिना भी बढ़ता है.
बीमारियों से बचाता है एरोबिक्स
एरोबिक्स व्यायाम करने से हमारे दिल तथा फेफड़ों को मजबूती मिलती है. बॉडी में कोलेस्ट्रॉल और वसा की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. जिससे बीमारियां दूर रहती है.
यह भी पढ़ें : फिट रहने के लिए करे जुंबा डांस
एरोबिक्स व्यायाम के प्रकार
- साइकिलिंग करना
- तेज चलना या घूमना
- एरोबिक्स डांस
- रोइंग मशीन
- दौड़ना
- स्विमिंग करना
कैसे करे एरोबिक्स
वैसे तो आप एरोबिक्स को किसी भी समय कर सकते है लेकिन एरोबिक्स सुबह करने के ज्यादा फायदे है. और ध्यान रहे एरोबिक्स जब भी करे खाली पेट करे. सप्ताह में 3 से 5 बार एरोबिक्स जरूर करे.
बॉडी स्ट्रेच करें – व्यायाम शुरू करने से पहले 10 से 15 मिनट बॉडी को स्ट्रेच कर ले.
कम्फर्टेबल कपड़े – एरोबिक्स करते समय ऐसे कपड़े पहने जिससे आप कम्फर्टेबल फील करे और मूवमेंट में किसी तरह की दिक्कत न हो.
आसान व्यायाम – शुरुवात में ऐसे व्यायाम करे जिनको करने में आपको ज्यादा परेशानी न हो और फिर धीरे-धीरे करके व्यायाम बढ़ाये.
पौस्टिक आहार – आहार का भी ध्यान रखे पौस्टिक आहार से भरपूर भोजन करें जिसमें आपको प्रोटीन, कार्ब्स, गुड फैट और विटामिन मिल सके.
एरोबिक्स एक्सरसाइज के नुकसान
हम सबको ये बात पता है अगर किसी चीज़ के फायदे होते है तो नुकसान भी होते है. एरोबिक्स की वजह से भी आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ज्यादा लम्बे समय तक एरोबिक्स एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों में दर्द हो सकता है. साथ ही एरोबिक्स करने से जोड़ों में भी दर्द हो सकता है.


Post Comment