विटामिन डी वाले खाद्य पदार्थ | Vitamin D Fruits and Vegetables List in Hindi
ज्यादातर लोगो को ये बात पता है की हमें सूर्य से हमें विटामिन डी की प्राप्ति होती है. लेकिन सूर्य के अलावा कुछ फल तथा सब्जियां भी है जिनसे हमें विटामिन डी मिलती है. विटामिन D को Sunshine Vitamin के नाम से भी जाना जाता है.
विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. विटामिन डी की मदद से हड्डियां मजबूत होती है. इसके साथ ही विटामिन डी हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम भी करता है. आज हम आपको विटामिन डी से भरपूर फलों तथा सब्जियों के बारे में जानकारी देने वाले है. जिनसे आप विटामिन डी प्राप्त कर सकते है.

विटामिन डी क्यों जरूरी है
विटामिन डी हड्डियों, दांतों तथा मांसपेशियों के लिए बहुत जरूरी है. शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लग जाती है. जिस वजह से हड्डियों के टूटने की सम्भावना बढ़ जाती है. विटामिन डी की कमी के चलते कई बीमारियों के होने की संभावनाएं बढ़ जाती है. विटामिन डी की कमी की वजह से मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर तथा गठिया की समस्या हो सकती है. इसके साथ ही बोन कैंसर (Bone Cancer) का खतरा भी होता है. विटामिन डी की कमी से शरीर की एनर्जी भी कम होने लगती है.
यह भी पढ़ें : विटामिन C से भरपूर है ये खाद्य पदार्थ
विटामिन डी वाले फल तथा सब्जियां
(विटामिन डी फ्रूट्स नाम) नीचे हमने आपको विटामिन डी से भरपूर फलों तथा सब्जियों के बारे में बताया है जिनका सेवन करने से विटामिन डी की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी.
विटामिन D के लिए संतरे का रस
संतरे का रस स्वाद में तो अच्छा होता ही है, साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभदायक है. इसमें मौजूद विटामिन सी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है. जिससे फ्लू तथा कोल्ड जैसे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है. साथ ही इसमें पोटेशियम तथा मैग्नीशियम भी होते है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी अच्छा है.
इसके अलावा Vitamin D की कमी पूरी करने के लिए आप संतरे के जूस का सेवन कर सकते है. इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन डी मौजूद होता है. रोजाना सुबह संतरे के जूस का सेवन करें.
विटामिन डी का अच्छा स्रोत है मशरूम
मशरुम विटामिन डी का बहुत ही अच्छा स्रोत है. इसके अलावा इसमें विटामिन B5 भी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है. विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप मशरुम को अपनी डाइट में शामिल करे. इसके अलावा मशरुम में पाए जाने वाले पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करते है. जिससे हमें सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचने में मदद मिलती है.
विटामिन डी का स्रोत है गाजर
गाजर में अच्छी मात्रा में विटामिन डी मौजूद होता है. गाजर का सेवन करने से विटामिन डी की कमी दूर होती है. साथ ही गाजर का सेवन करने से आंखे स्वस्थ रहती है. गाजर में मौजूद विटामिन ए हमारी आंखों के लिए फायदेमंद होता है.
मछली विटामिन डी का स्रोत
मछली में प्रोटीन तथा ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाये जाते है. जो हमारी सेहत के लिए लाभदायक है. मछली का सेवन करने से दिमाग भी तेज होता है साथ ही यह हमारे दिल एक लिए भी लाभदायक है. विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए भी आप मछली का सेवन कर सकते है. Salmon और Tuna जैसी मछलियों में काफी अच्छी मात्रा में विटामिन डी मौजूद होता है.
विटामिन डी के लिए दूध का सेवन करें
दूध का सेवन करने से मांसपेशियां तथा हड्डियां मजबूत होती है. दूध में प्रोटीन तथा कैल्शियम जैसे बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते है जो हमें स्वस्थ रखने में मदद करते है. दूध में विटामिन डी भी पाया जाता है. इसके अलावा आप पनीर का सेवन भी कर सकते है.
विटामिन डी की पूर्ति के लिए अंडे का सेवन करें
अंडे का सेवन करने से हमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है. प्रोटीन के अलावा अंडे में कैल्शियम तथा ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होते है. अंडे का सेवन करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती है. इसके अलावा विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए भी अंडे का सेवन करना फायदेमंद है.
यह भी पढ़ें : अंडा खाने के फायदे और नुकसान
विटामिन डी के लिए अनाज
जो लोग शाकाहारी है वो विटामिन डी की कमी दूर करने के लिए गेहू, चावल तथा बाजरा आदि का सेवन कर सकते है. इसके अलावा आप दलिया का सेवन भी कर सकते है. इनका सेवन करने से आपको विटामिन डी की कमी से छुटकारा मिलेगा.
विटामिन डी की पूर्ति के लिए टेबलेट
विटामिन D की पूर्ति के लिए बाजार में कई प्रकार की टेबलेट्स भी मौजूद है. जिनका इस्तेमाल करके विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है. लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के इन टेबलेट का सेवन न करे.
Post Comment