जोड़ों के दर्द के 13 घरेलू उपाय | Joints Pain Treatment in Hindi
जोड़ो के दर्द को अंग्रेजी में जॉइंट पेन (Joint Pain) कहते है. लम्बे समय तक किसी एक जगह पर बैठे रहने के कारण घुटने अकड़ जाते है तथा इनमें दर्द होने लगता है. इसे जोड़ो का दर्द कहा जाता है.
बढ़ती उम्र के साथ लोगो को जोड़ो के दर्द की शिकायत होने लगती है, लेकिन आजकल तो कम उम्र के लोगो को भी जोड़ो के दर्द की शिकायत है. हड्डियां कमजोर होने के कारण और Body में Uric Acid बढ़ जाने के कारण ये समस्या होती है.
सर्दियों में जोड़ों के दर्द की समस्या ज्यादा सुनने को मिलती है. दर्द के कारण चलने फिरने में परेशानी हो सकती है. जोड़ो का दर्द बॉडी के किसी भी हिस्से में हो सकता है. जैसे – गर्दन, बाजुओं, कोहनी, घुटनों आदि. आज हम आपको जोड़ो के दर्द से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय बताने वाले है जिनकी मदद से आपको जोड़ो क दर्द से राहत मिलेगी.
जोड़ों के दर्द का कारण
- ज्यादा श्रम करना
- हड्डियों में Mineral की कमी
- हड्डियों में Infection
- हड्डी टूटना
जोड़ों के दर्द के लक्षण
- ज्यादा श्रम करना
- चलने में, खड़े होने में यहाँ तक कि हिलने डुलने में भी दर्द होना
- सुबह के समय जोड़ों में अकड़न होना
- चलते समय जोड़ों का अटक जाना
- सूजन और अकड़न होना
यह भी पढ़ें : कमर दर्द दूर करे इन 7 आसान घरेलू नुस्खों से
जोड़ों के दर्द का इलाज
जोड़ो के दर्द से राहत पाने के लिए आप घर पर ही पायी जाने वाली कुछ चीजों की मदद ले सकते है. इन घरेलू नुस्खों को अपनाने से आपको जोड़ों के दर्द में काफी आराम महसूस होगा.
जोड़ों के दर्द का इलाज लहसुन
अगर आपके जोड़ो में दर्द है तो आपको लहसुन का सेवन करना चाहिए, लहसुन में बहुत से ऐसे तत्व पाए जाते है जो जोड़ो के दर्द में आराम दिलाने में फायदेमंद है. इसके अलावा लहसुन का सेवन करना मधुमेह में भी लाभकारी है.
यह भी पढ़ें : लहसुन खाने के फायदे
अदरक जोड़ों के दर्द का उपाय
दर्द से राहत दिलाने में अदरक भी काफी मददगार है, जिनको गठिया की समस्या है उनको अदरक का सेवन जरूर करना चाहिए. इसके अलावा अदरक को हृदय के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है.
यह भी पढ़ें : अदरक के फायदे
जोड़ों के दर्द के लिए सब्जियों और फलों का सेवन करे
ताजे फलों तथा सब्जियों जैसे – गाजर, संतरा, मौसमी का सेवन करने से जोड़ो के दर्द में आराम मिलता है.
जोड़ों के दर्द के लिए मेथी के बीज
मेथी बहुत ही गुणकारी है इसकी मदद से आपको जोड़ो के दर्द से राहत मिलेगी. रोजाना 1 चम्मच मेथी बीज के पाउडर का सेवन करे और पानी पी ले. इसके अलावा मेथी पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद है.
पपीता जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद
पपीता Vitamin C का एक अच्छा स्रोत है. ये हमारे Immune System को बेहतर बनाने में मदद करता है साथ ही ये हमारे जोड़ों के लिए भी काफी फायदेमंद है. पपीता खाने से वजन कम करने तथा आँखों की रौशनी बढ़ाने में भी मदद मिलती है.
जोड़ों के दर्द के लिए नींबू मालिश
निम्बू के रस की मालिश करने से दर्द और सूजन में आराम मिलता है. जब भी घुटनों में दर्द हो तो वहाँ पर नीम्बू की मालिश करे.
जोड़ों के दर्द के लिए फूल गोभी का रस
फूल गोभी का रस पीने से जोड़ो के दर्द में राहत मिलती है. अगर आपके जोड़ो में दर्द है तो आप इसका सेवन कर सकते है. साथ ही खून साफ करने तथा चर्म रोगों से बचाने में भी गोभी लाभदायक है.
जोड़ो में दर्द होने पर सिकाई करे
जोड़ो में दर्द होने पर गर्म पानी की बोतल से सिकाई करना काफी अच्छा होता है इसीलिए जब जोड़ो में दर्द हो तो आप सिकाई भी कर सकते है.
प्याज दिलाये जोड़ों के दर्द से राहत
प्याज में मौजूद सल्फर यौगिक किसी भी तरह के दर्द को कम करने में मददगार है. इसके अलावा प्याज सूजन कम करने में भी मददगार है.
यह भी पढ़ें : प्याज खाने के गुण व फायदे
जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए मोटापा करे कम
ज्यादा मोटापे के कारण भी जोड़ो में दर्द की शिकायत हो जाती है. इसीलिए हेल्दी खाना खाने से तथा व्यायाम करने से आप अपने मोटापे को घटा सकते है.
यह भी पढ़ें : मोटापा कम करने के उपाय
जोड़ों के दर्द के लिए तेल
जैतून का तेल जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद है. जैतून के तेल से जोड़ों में चिकनाई आती है. नियमित रूप से जैतून के तेल से मालिश करने से दर्द कम होने में मदद मिलती है.
जोड़ों के दर्द का आयुर्वेदिक इलाज
2 ग्राम पिसा हुआ कपूर, 4 ग्राम पिसा हुआ अदरक तथा 10 ग्राम काली साबुत उड़द की दाल को 50 मि.ली. सरसो के तेल में पांच मिनट के लिए गर्म करें. फिर इन तीनो चीज़ों को छान ले और तेल से बहार निकाल ले. अब इस गुनगुने तेल से जोड़ों की मालिश करे. दिन में दो से तीन बार इस तेल से मालिश करे.
जोड़ो में दर्द के लिए दवा का सेवन न करे
बहुत से लोग दर्द को कम करने के लिए Pain Killer का प्रयोग करते है जिसके कारण उनकी किडनी खराब हो सकती है. इसीलिए कोई भी दवा खाने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह ले.

Post Comment