एडेनोकार्सिनोमा के कारण और लक्षण | What is Adenocarcinoma in Hindi

एडेनोकार्सिनोमा के कारण और लक्षण | What is Adenocarcinoma in Hindi

एडेनोकार्सिनोमा एक प्रकार का कैंसर है जो हमारे शरीर के विभिन्न अंगो को प्रभावित कर सकता है.

ज्यादातर ये कैंसर ब्रैस्ट, पेट और फेफड़ों में पाया जाता है. फेफड़े के कैंसर में टिशुस की असामान्य बढ़त होती है. फेफड़ों का एडेनोकार्सिनोमा कैंसर दो प्रकार का होता है – स्माल सेल लंग कैंसर और नॉन स्माल सेल लंग कैंसर.

Adenocarcinoma-300x200 एडेनोकार्सिनोमा के कारण और लक्षण | What is Adenocarcinoma in Hindi

एडेनोकार्सिनोमा क्या है | What is Adenocarcinoma in Hindi

बाकी कैंसरो की तरह असमान्य कोशिकाओं के विकास के कारण ही फेफड़ों का एडेनोकार्सिनोमा कैंसर होता है. इसमें कैंसरग्रस्त कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती है और ट्यूमर बन जाती है. ये धीरे-धीरे फेफड़ों के हिस्सों को नष्ट करता चला जाता है, और ये कोशिकाएं शरीर के बाकी के हिस्सों में भी फैल सकती है. इससे शरीर का लिवर, चेस्ट का बीच का भाग और हड्डीयो जैसे बाकी भाग भी प्रभावित हो सकते है.

एडेनोकार्सिनोमा कैंसर के लक्षण | Symptoms of Adenocarcinoma in Hindi

सीने में दर्द

सांस लेने में दिक्कत

लगातार खांसी या थूक के साथ खून

छाती में संक्रमण

वजन में कमी

थकान लगना

भूख न लगना

किन लोगो को होता है खतरा

एडेनोकार्सिनोमा फेफड़ों का कैंसर उन लोगो में ज्यादा पाया जाता है जो स्मोकिंग करते है. जो लोग धूम्रपान करते है उन लोगो में एडेनोकार्सिनोमा फेफड़ों का कैंसर धूम्रपान न करने वालों से तेरह गुना ज्यादा पाया जाता है. इसलिए जितना हो सके स्मोकिंग न करें. रेडॉन गैस के संपर्क में आना भी इसका एक कारण है. रेडॉन एक रंगहीन, गंधहीन गैस है. ये भूमि से पैदा होती है.

Post Comment