कीटो डाइट के 4 फायदे | Benefits and Side Effects of Keto Diet in Hindi
इन दिनों Keto Diet काफी लोग फॉलो कर रहे है इस डाइट को लो कार्ब डाइट, केटोगेनिक डाइट (Ketogenic Diet) या फैट डाइट भी कहा जाता है.
कुछ लोगो को लगता है इसमें फैट ज्यादा मात्रा में होता है जिसके कारण वजन बढ़ सकता है लेकिन ऐसा नहीं है. अगर इसे सही तरह से प्लान किया जाये तो कीटो डाइट वजन कंट्रोल करने में मदद करती है.
कीटो डाइट के फायदे और नुकसान
कीटो डाइट का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है अब आप लोग भी यह सोच रहे होंगे आखिर कीटो डाइट क्या है लेकिन आपको बता दे कीटो डाइट को एक्सपर्ट की देख-रेख में किया जाये तो ज्यादा बेहतर है. कीटोजेनिक डाइट को फॉलो करना कोई आसान काम नहीं है. आपको ये जरुर पता होना चाहिए क्या खाना है और क्या नहीं खाना. नीचे हमने कीटो डाइट के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से बताया है.
क्या है कीटो डाइट | What is Keto Diet in Hindi
कीटो डाइट एक ऐसी डाइट है जिसे Low Carbohydrate Diet के लिए जाना जाता है. कीटो डाइट से लिवर में केटोन्स बनने लगता है, जिसे हमारा शरीर ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करने लगता है.
जब हम ज्यादा कार्ब्स वाला आहार खाते है तो हमारे शरीर में इन्सुलिन और ग्लूकोज बनने लगता है. हमारा शरीर Glucose को बहुत ही आसानी से ऊर्जा में बदल देता है. और इन्सुलिन ग्लूकोज को रक्त के द्वारा पूरे शरीर में पहुंचाने में मदद करता है.
शरीर में ग्लूकोज प्राथमिक ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल होता है, इसी कारण हमारा शरीर फैट का इस्तेमाल ऊर्जा के रूप में नही करता. Keto Diet में Low Carbohydrates और High Fat Diet ली जाती है ताकि बॉडी को Ketosis स्थिति में ला सके.
Ketosis शरीर की ऐसी मेटाबोलिक स्थिति है जिसमें फैट के टुकड़ों को तोड़ कर एनर्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. कीटोजेनिक डाइट शरीर से Fat Burn करने का काफी अच्छा तरीका है. इसकी मदद से आप कुछ ही दिनों में ज्यादा से ज्यादा वजन कम कर सकते है. ये Weight Loss करने के साथ-साथ ऊर्जा भी प्रदान करती है.
यह भी पढ़ें : मोटापा झट से खत्म कर देगा ये डाइट प्लान
कीटो डाइट के फायदे | Benefits of Keto Diet in Hindi
कीटो डाइट को वजन कम करने के लिए फायदेमंद माना जाता है. लेकिन इसके अलावा भी इस डाइट को अपनाने के कई फायदे है जो हमने निचे बताए है.
कीटो डाइट के फायदे इन्सुलिन को रोकने में
इन्सुलिन प्रतिरोध की वजह से Type 2 Diabetes हो सकती है. कीटो डाइट इन्सुलिन के स्तर को कम करने में तथा स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है.
यह भी पढ़ें : टाइप 2 डायबिटीज
कीटो डाइट के फायदे कोलेस्ट्रॉल के लिए
कीटो डाइट कोलेस्ट्रॉल के स्तर की बढ़ोतरी में मददगार है, जो कि हमारी धमनियों के लिए अच्छा है. ये बेकार कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम करने में और अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है.
कीटो डाइट के फायदे मिर्गी के इलाज के लिए
काफी लम्बे समय से कीटो डाइट का इस्तेमाल मिर्गी के इलाज में किया जा रहा है. कीटो डाइट ज्यादातर उन बच्चो को दो जाती है जो मिर्गी से ग्रस्त है. आज भी कीटो डाइट का इस्तेमाल मिर्गी के इलाज के लिए किया जाता है.
कीटो डाइट वजन कम करने में फायदेमंद
कीटो डाइट हमारा वजन कम करने में मददगार है. इस आहार को लेने से हमारे शरीर का फैट बर्न होने लगता है. जिससे हम जल्द से जल्द अपना वजन कम कर सकते है और बहुत से लोग अपना वजन कम भी कर चुके है.
यह भी पढ़ें : मोटापा कम करने के उपाय
कीटो डाइट में क्या खाएं
कीटो डाइट में आपको निम्न चीजों का सेवन करना चाहिए
कम कार्ब्स वाली सब्जियां
ऐसी सब्जियाँ जिनमें स्टार्च नहीं है, वो कार्ब्स में कम होती है ज्यादातर सब्जियों में बहुत कम कार्ब्स होते है जैसे – फूलगोभी और ब्रोकली.
अवोकेडो
अवोकेडो में बहुत सारे विटामिन्स होते है इसके अलावा काफी मात्रा में पोटेशियम भी होता है. और लगभग नौ ग्राम कार्ब्स होते है.
अंडे
एक अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन तथा 1 ग्राम कार्ब होता है. जो की काफी अच्छा है.
यह भी पढ़ें : अंडा खाने के फायदे
मक्खन
हमें डाइट में Fat शामिल करने के लिए Butter खाना चाहिए. इसमें कम कार्ब्स होते है और वजन कम करने के लिए काफी अच्छा है.
नट्स
नट्स ज्यादा वसा वाले होते है और इनमे कार्ब्स भी कम होते है. इनमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है. काजू, बादाम, पिस्ता को डाइट में शामिल करे.
कीटो डाइट में क्या नहीं खाना चाहिए
कीटो डाइट में आपको निम्न चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए जैसे सेब, केला, पाइनएप्पल, अंगूर, ब्रेड. आलू, शुगर, दूध, दही आदि.
कीटो डाइट के नुकसान | Side Effects of Keto Diet in Hindi
अगर आप कीटो डाइट शुरू करने के बारे में सोच रहे है तो आपको इसके फायदों के साथ-साथ इसके नुकसान के बारे में भी पता होना चाहिए. कीटो डाइट को अपनाने के बाद आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जैसे
कब्ज की समस्या
कम कार्ब्स की वजह से कीटो डाइट करते वक़्त आपको कब्ज़ का सामना करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें : जानिए कब्ज के कारण तथा इलाज
थकान लगना
कीटो डाइट लेने पर शारीरिक क्षमता कम हो जाती है, जिसकी वजह से हमें थकान लगने लगती है. परन्तु कुछ दिनों में आपकी शारीरिक क्षमता पहले जैसी हो जाती है.
यह भी पढ़ें : कमजोरी दूर करने के नुस्खे
दस्त लगना
डाइट में पूरी तरह बदलाव होने के कारण आपको दस्त लग सकते है. साथ ही उल्टी का मन होना, सिरदर्द आदि जैसी समस्याएं भी हो सकती है.
यह भी पढ़ें : दस्त रोकने के घरेलू उपाय
शरीर में ऐंठन
कीटो डाइट के चलते आपके शरीर में ऐंठन हो सकती है साथ ही दिल की धड़कन असमान्य होना, घबराहट तथा सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है. जो की कीटो डाइट के चलते एक आम बात है. इसीलिए आपको घबराने की बिलकुल जरुरत नहीं है.


Post Comment