कॉकरोच से छुटकारा पाने के 9 घरेलू उपाय | Get Rid of Cockroach in Hindi
Cockroach एक ऐसा जीव है जिसे देखते ही घिन आने लगती है, ये आपको कही भी घुमते नजर आ सकते है चाहे वो आपकी Sink हो या फिर आपका Fridge ज्यादातर ये Kitchen में अपना डेरा डालकर रखते है. अगर आपको भी कॉकरोच इधर-उधर घूमते दिखाई देते है और आप इनकी वजह से परेशान हो गए है तो चिंता करने की जरुरत नही है.
कॉकरोच से होने वाली बीमारियां
कॉकरोच के कारण हमें डायरिया जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा फ़ूड पोइशनिंग तथा टाइफाइड भी हो सकता है. साथ ही कॉकरोच की वजह से एलर्जी की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है. इसकी वजह से स्किन पर रैशेज़ तथा आँखों में पानी आदि जैसी कई प्रकार की एलर्जी हो सकती है. ये कॉकरोच के मुँह से लार निकलने की वजह से होता है.
कॉकरोच से छुटकारा पाने के उपाय
बाजार में मिलने वाले बहुत से प्रोडक्ट कॉकरोच खत्म करने का दावा करते है लेकिन इससे हमारे स्वास्थ को भी खतरा हो सकता है. ऐसे में घरेलू उपायों तथा तरीकों की मदद से आप कॉकरोच से छुटकारा पा सकते है.
सफाई का रखे ध्यान
अगर आप चाहते है की आपको कॉकरोच से छुटकारा मिल जाये तो आपको नियमित रूप से अपने रसोई की सफाई करनी होगी. खासतौर पर ऐसे जगह जहां पर कॉकरोच आराम से अपना डेरा डाल सकते है जैसे Sink. आपको हर हफ्ते अपने Fridge, और Sink की सफाई करनी होगी. साथ ही साथ आपको अपना खाने को खुला नहीं छोड़ना है, क्योंकि कॉकरोच के कारण Food Poisoning हो सकती है, इसलिए अपने खाने को हमेशा ढक कर रखें ताकि खाना कॉकरोच से बचा रहे.
यह भी पढ़ें : खटमलों से छुटकारा पाने के उपाय
बेकिंग सोडा कॉकरोच से छुटकारा पाने का उपाय
बेकिंग सोडा का नाम तो आप सब लोगो ने सुना ही होगा और ये कॉकरोच को मारने में आपकी मदद भी कर सकता है. सबसे पहले आपको 1 कप बेकिंग सोडा लेना है और उसमे 1-2 चम्मच चीनी मिला देनी है अब दोनों का मिश्रण बना लेने के बाद आपको वहाँ पर छिडकना है जहां पर कॉकरोच है. चीनी की वजह से कॉकरोच उसे खाने आयेंगे और बेकिंग सोडा की वजह से मारे जायेंगे.
खीरा कॉकरोच को भगाने के घरेलू उपाय
खीरे की मदद से आप कॉकरोच को भगा सकते है. कॉकरोच को खीरे की गंध पसंद नहीं है. जहां पर आपको लगता है कॉकरोच है, वहा पर खीरे की कुछ स्लाइसेस काटकर रख दे. खीरे की गंध से कॉकरोच भाग जाएंगे.
काकरोच मारने के उपाय बोरिक पाउडर
बोरिक पाउडर का इस्तेमाल कॉकरोच आदि को मारने के लिए किया जाता है. दो चम्मच बोरिक पाउडर को आटे में मिलाकर अच्छे से गूथ ले. अब इस आटे से गोलिया बना ले और वहां रख दे जहाँ कॉकरोच हो इसे खाने के बाद कॉकरोच गायब हो जायेंगे. ये कॉकरोच से निजात पाने का अच्छा तरीका है.
कॉकरोच को भगाने के लिए तेज पत्ता
थोड़े से तेज पत्ते को मसलकर उसका चूरा बना ले और जहाँ पर भी कॉकरोच हों वहाँ पर डाल दे कॉकरोच को तेज पत्ते की गंध पसंद नहीं है इसीलिए वो इसकी गंध के कारण भाग जायेंगे. कॉकरोच को भगाने के लिए ये तरीका फायदेमंद साबित हो सकता है.
लौंग की मदद से पाए कॉकरोच से छुटकारा
जहां पर कॉकरोच मौजूद है वहां पर लौंग की कुछ कलिया रख दे और समय-समय पर कलिया बदलते रहे. लौंग की कलियों की वजह से कॉकरोच भाग जाएंगे.
केरोसिन आयल कॉकरोच मारने में मददगार
केरोसिन आयल जिसे मिट्टी का तेल भी कहते है इसकी मदद से भी आपको कॉकरोच से छुटकारा मिल सकता है. मिट्टी के तेल को स्प्रे मशीन में भरकर छिड़काव करे और कमरे को बंद करके बाहर आ जाये ताकि आपको इसकी बदबू से परेशानी न हो.
कॉकरोच को भगाने के लिए कॉफी के दाने
कॉफी पीने से शारीरिक थकान तो दूर होती ही है साथ ही ये कॉकरोच भगाने में भी मददगार है. कॉकरोच को भगाने के लिए कॉफी के कुछ दाने कॉकरोच से प्रभावित जगह पर रख दे कॉफी के दाने खाकर कॉकरोच मर जाते है.
कॉकरोच से छुटकारा कैसे पाएं
आपको कॉकरोच से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय तथा तरीको के बारे में पता चल गया होगा. इसके अलावा हमने नीचे कुछ टिप्स बताए है, जिन्हे ध्यान में रखने से कॉकरोच से बचे रहने में मदद मिलेगी.
दरारों की मरम्मत – दीवारों की दरारों की मरम्मत करे ताकि कॉकरोच वहाँ न छिप सके.
जाली का इस्तेमाल करें – पानी के निकास वाली सभी जगहों पर जाली लगा दे.
छिलकों को घर में इकठा करके न रखें – फल और सब्जियों के छिलकों को ज्यादा समय तक घर में इकठा करके न रखें.

Post Comment