तरबूज के 12 फायदे और नुकसान | Benefits of Watermelon in Hindi
गर्मियां आते ही अगर हम किसी फल को खाने का इंतजार करते है तो वो है तरबूज. तरबूज जोकि न सिर्फ खाने में स्वादिस्ट होता है बल्कि बहुत ही ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर होता है. तरबूज की खेती सबसे पहले चीन तथा मिस्र में हजार साल पहले की गई थी. परन्तु अब दुनियाभर में तरबूज को उगाया जाता है.

तरबूज खाने के फायदे | Benefits of Watermelon in Hindi
तरबूज में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी पाया जाता है, साथ ही इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम आदि भी मौजूद होते है. इसके अलावा इसमें मौजूद लाइकोपिन हमारी त्वचा को जवान बनाए रखने में मदद करता है. भूख बढ़ाने, खून की कमी और अपच होने पर भी तरबूज काफी लाभदायक साबित होता है. नीचे हमने तरबूज के बहुत से फायदों के बारे में विस्तार से बताया है.
तरबूज के फायदे हाइड्रेट रखता है
गर्मियों में ज्यादातर लोगो को Dehydration की समस्या का सामना करना पड़ता है, ऐसे में तरबूज आपके लिए फायदेमन्द साबित हो सकता है. तरबूज में 92 प्रतिशत पानी और 6 प्रतिशत शक्कर होती है और यह Vitamin A, C, B6 का अच्छा श्रोत है. यह हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है. गर्मियों के समय Dehydration रोकने के लिए तरबूज का सेवन करें.
तरबूज के फायदे त्वचा के लिए
तरबूज में लाइकोपिन पाया जाता है जो हमारी त्वचा को जवां रखने में मदद करता है. इसके अलावा तरबूज में ज्यादा पानी होने की वजह से सूखेपन को दूर कर त्वचा को मॉइस्चराइज करता है. अपनी त्वचा की देखभाल कर त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए तरबूज का सेवन जरूर करे.
यह भी पढ़ें : गोरे होने के उपाय
तरबूज के लाभ दिल के लिए
तरबूज का सेवन करना हमारे दिल के लिए काफी लाभदायक है, तरबूज में पोटैशियम होता है जो की हमारे दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है. साथ ही साथ ये मांसपेशियों की सेहत के लिए भी अच्छा है, इसके सेवन से मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है और तरबूज का रस मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करता है. अपने दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए तरबूज जरूर खाएं.
यह भी पढ़ें : दिल को स्वस्थ रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार
वाटरमेलन बेनिफिट्स कैंसर के लिए
कैंसर जैसी भयानक बीमारी की रोकथाम के लिए भी तरबूज को कारगर माना गया है. तरबूज Antioxidant, Vitamin C और अन्य Antioxidant का अच्छा स्रोत है, यह Cancer का कारण माने जाने वाले मुक्त कण के गठन से निपटने में मदद करता है. कई Studies में लाइकोपीन के सेवन को प्रोस्टेट कैंसर की रोकथाम के साथ जोड़ा गया है.
यह भी पढ़ें : प्रोस्टेट कैंसर क्या है
तरबूज के फायदे डकार से छुटकारा दिलाने के लिए
हम में से बहुत से लोग ऐसे होते है जो खट्टी डकार आने की वजह से परेशान रहते है. खट्टी डकार से निजात पाने के लिए आप तरबूज की मदद ले सकते है. इसके लिए तरबूज की फांको को काटकर उन पर सेंधा, काला नमक और काली मिर्च पाउडर बुरककर खाने से खट्टी डकारों में राहत मिलती है.
तरबूज के फायदे ब्लैकहेड्स के लिए
ब्लैकहेड्स की वजह से ज्यादातर लड़कियां हमेशा परेशान रहती है. इसकी वजह से चेहरे की रंगत फीकी पड़ने लगती है. ब्लैकहेड्स को दूर करने के लिए तरबूज को काटकर उसका गूदा लें और इसे जहा-जहां पर ब्लैकहेड्स है वहाँ पर आराम से रगड़े, 1-2 मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर साफ़ कर ले.
तरबूज के लाभ प्रतिरक्षा तंत्र के लिए
तरबूज Vitamin A और C का अच्छा स्रोत है. Vitamin C हमारे शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है. जिससे हमें संक्रमण और बुखार से बचे रहने में मदद मिलती है. अगर आप भी प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत करना चाहते है तो तरबूज का सेवन अवश्य करे.
तरबूज खाने के फायदे वजन कम करे
हम में से कोई भी अधिक वजनी नहीं होना चाहता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जिनका वजन काफी ज्यादा है और वो अपने इस वजन के कारण परेशान रहते है, ऐसे में तरबूज आपकी वजन कम करने में मदद कर सकता है. तरबूज वजन कम करने के लिए सबसे बेहतर फलों में से एक है.
तरबूज में मौजूद सिट्रयूलाइन नामक तत्व शरीर से Fat को कम करने में मददगार होता है. तरबूज हमारे शरीर में फैट बनाने वाले Cells को कम करता है. यदि आप भी वजन कम करने के बारे में सोच रहे है तो तरबूज को खाना शुरू करे.
यह भी पढ़ें : मोटापा झट से खत्म कर देगा ये डाइट प्लान
तरबूज खाने के फायदे कब्ज के लिए
खराब दिनचर्या के कारण कब्ज की शिकायत होना एक आम बात है. खाना-खाने के बाद बैठे रहने तथा रात को खाने के बाद तुरंत सो जाने से कब्ज जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है. कब्ज की समस्या से बचने के लिए तरबूज काफी फायदेमंद है. यह पानी और फाइबर से भरपूर होता है, जिसकी वजह से कब्ज को रोकने में मदद मिलती है, साथ ही साथ पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है.
यह भी पढ़ें : कब्ज के कारण तथा इलाज
तरबूज खाने के फायदे आँखों की देखभाल करें
तरबूज में Beta Carotene और Vitamin A की मौजूदगी आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है. इसके सेवन से रतौंधी और मोतियाबिंद (Cataract) जैसे रोगों से बचाव में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें : आँखों की रोशनी बढ़ाने के तरीके
तरबूज के जूस के फायदे
गुर्दो को स्वस्थ बनाए रखने के लिए तरबूज के जूस का सेवन करना फायदेमंद है. इसकी मदद से शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है.
तरबूज के बीज के फायदे
तरबूज के बीजों को छीलकर उनके अंदर की गिरी खाने से शरीर में ताकत आती है तथा नसों में आई सूजन भी कम होती है. इसके अलावा इसका लेप बनाकर दर्द वाली जगह पर लगाने से दर्द से भी निजात मिलती है.
तरबूज खाने का सही तरीका तथा सही समय
आप चाहे तो तरबूज को काटकर इसका सेवन कर सकते है या फिर सलाद के रूप में भी इसे खा सकते है. तरबूज को सुबह या फिर दिन में खाना चाहिए.
तरबूज के नुकसान
तरबूज खाने के फायदे के बारे में तो आप जान ही चुके है. इसके अलावा यदि आप ज्यादा तरबूज का सेवन करते है तो आपको निचे बताये गए नुकसानों का सामना भी करना पड़ सकता है.
शुगर लेवल बढ़ सकता है – तरबूज में मौजूद चीनी की वजह से शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है. इसीलिए डायबिटीज के मरीजों को तरबूज के सेवन से बचना चाहिए. साथ ही गर्भावस्था के दौरान भी महिलाओं को तरबूज के सेवन से बचना चाहिए.
उल्टी और दस्त – ज्यादा मात्रा में तरबूज का सेवन करने से आपको उल्टी तथा दस्त जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
तरबूज खाने के बाद पानी न पिएं – अगर आप तरबूज खाने के बाद पानी पी लेते है तो इससे आपको नुकसान भी पहुँच सकता है. तरबूज का सेवन करते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि इसे खाने के लगभग एक घंटे बाद तक पानी न पिए.

Post Comment