तेजी से दाढ़ी बढ़ाने के 6 तरीके | How to Grow Beard Faster in Hindi
पहले लोग क्लीन शेव रहना ज्यादा पसंद करते थे लेकिन आजकल अपने पसंदीदा एक्टर्स को देखकर लोगों में दाढ़ी यानी बियर्ड रखने का चलन काफी तेजी से फैल रहा है. जिसे देखो वो दाढ़ी रख रहा है. लेकिन हम में से कई लोग ऐसे होते है जिनके चेहरे पर पूरी तरह से दाढ़ी नही आ पाती.

दाढ़ी उगाने के उपाय | How to Grow Beard Faster in Hindi
कुछ लोग दाढ़ी इसीलिए बढ़ाते है ताकि वो अपने आप को ज्यादा उम्र का दिखा सके. जिन लोगो की सही समय पर पूरी दाढ़ी नहीं आ पाती वो दाढ़ी न आने के कारण चिंतित रहते है. दाढ़ी का आना हमारे हार्मोन्स पर निर्भर करता है. हमारे चेहरे के बालों के लिए Testosterone नाम का हार्मोन जिम्मेदार होता है.
Testosterone हार्मोन का लेवल हम सभी की बॉडी में अलग होता है जिसके कारण हम में से कुछ लोगो की दाढ़ी जल्दी आती है और कुछ लोगो की देर में. इसके अलावा आनुवंशिक कारणों की वजह से भी किसी दाढ़ी घनी आती है और किसी की नहीं. आनुवंशिक मतलब अगर आपके पेरेंट्स के बालों की ग्रोथ अच्छी है तो आपकी हेयर ग्रोथ भी अच्छी होगी. लेकिन इसका मतलब ये नही है अगर आपके पेरेंट्स की हेयर ग्रोथ अच्छी नही है तो आपकी भी नहीं होगी.
कई लोग ऐसे भी होते है जिनके पेरेंट्स की हेयर ग्रोथ अच्छी नहीं होती लेकिन उनके बच्चों की हेयर ग्रोथ अच्छी होती है. वही दूसरी तरफ कई बार पेरेंट्स की हेयर ग्रोथ अच्छी होती है लेकिन उनके बच्चों की हेयर ग्रोथ अच्छी नही होती.
दाढ़ी लाने के लिए उल्टा रेजर चलाएं
कई लोगो का मानना है जिन लोगो की बिलकुल दाढ़ी नहीं आती उनको नियमित रूप से शेविंग करनी चाहिए. ऐसा करने से दाढ़ी घनी आने लगती है. इसके अलावा उल्टा रेजर चलाने से भी दाढ़ी आने में मदद मिलती है. हफ्ते में दो से तीन बार शेव जरुर करे.
यह भी पढ़ें : बालों के झड़ने से है परेशान तो अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स
दाढ़ी उगाने के लिए दालचीनी पाउडर
दालचीनी पाउडर का इस्तेमाल करके भी आपको दाढ़ी उगाने में मदद मिल सकती है. दालचीनी पाउडर में थोड़ा सा नींबू का रस मिला ले और पेस्ट बना ले उसके बाद उसे दाढ़ी वाली जगह पर लगाये. इसको लगाने के दस से पंद्रह मिनट बाद इसे धो ले.
यह भी पढ़ें : हैंडसम दिखने के आसान तरीके
दाढ़ी बढ़ाने के लिए सही डाइट ले
डाइट का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है जितना स्वस्थ आपका आहार होगा उतने ही स्वस्थ आप भी होंगे. आहार का हमारे बालो पर भी असर पड़ता है. अगर आप चाहते है की आपकी दाढ़ी सही से आये तो आपको अपने आहार पर ध्यान देना होगा. आप Vitamin A,B,C,E से भरपूर चीजों का सेवन करे. इसके अलावा आप मछली, अंडे, दूध और दही का सेवन भी करे. इससे आपको B1, B6, B12 मिलेगा और आपकी बियर्ड बढ़ने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें : स्वस्थ रहने के लिए करें इन 7 हेल्दी फूड का सेवन
दाढ़ी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करे
एक्सरसाइज करने से हम स्वस्थ तथा फिट रहते है और हमारी मांसपेशियों का विकास होने में भी मदद मिलती है. साथ ही साथ इसका असर हमारी हेयर ग्रोथ पर भी पड़ता है. एक्सरसाइज करने से हमारा Blood Circulation सही रहता है. जिससे हमारी हेयर ग्रोथ भी होती है.
यह भी पढ़ें : एक्सरसाइज करने के 14 फायदे
दाढ़ी उगाने के तरीके पूरी नींद लें
भाग दौड़ भरी जीवनशैली के कारण हम में से कई लोग ऐसे भी है जिनके पास पूरी नींद लेने का समय नहीं होता. लेकिन अगर आप पूरी नींद नहीं लेते तो इसका असर हमारी पूरी बॉडी पर पड़ता है. जिस कारण कई लोग तनाव में आ जाते है और बालों की जड़ो तक पोषक तत्व सही तरह नहीं पहुँच पाते जिस कारण बालों की ग्रोथ सही से नहीं हो पाती. आपको अपनी नींद पूरी करने के लिए लगभग 7-8 घंटे जरूर सोना चाहिए. अगर आपकी नींद पूरी होगी तो आपमें आलस्य नहीं होगा और आप पूरा दिन फ्रेश महसूस करेंगे.
दाढ़ी बढ़ाने के अन्य टिप्स
पानी पिए – भरपूर मात्रा में पानी पिए.
स्मोकिंग न करे – स्मोकिंग करने से बचे इसका असर हमारे शरीर के साथ-साथ हमारे बालो पर भी पड़ता है.
सिगरेट की लत से छुटकारा पाने के आसान तरीके
चेहरा धोएं – अपने चेहरे की अच्छे से देखभाल करे अगर आपकी ऑयली स्किन है तो सुबह-श्याम अपना चेहरा धोएं.
क्लीन शेव रहिये – अगर आपके चेहरे पर फिर भी पूरी तरह से बियर्ड नहीं आ रही है तो आप क्लीन शेव रहिये. जरुरी नही अगर आपकी बियर्ड होगी आप तभी अच्छे लगेंगे और लोगो द्वारा पसंद किये जायेंगे. कई लोग ऐसे भी होते है जो बियर्ड आने के बाद भी बियर्ड नहीं रखते क्युकी उनका फेस बिना बियर्ड के ज्यादा अच्छा लगता है. कुछ लोगो पर बियर्ड अच्छी लगती है वही कुछ लोग क्लीन शेव में ज्यादा अच्छे लगते है. अब तय आपको करना है की आप बियर्ड के साथ अच्छे लगते है या बिना बियर्ड के.
Post Comment