भूख बढ़ाने के 9 घरेलू उपाय | Bhukh Badhane Ke Upay in Hindi

भूख बढ़ाने के 9 घरेलू उपाय | Bhukh Badhane Ke Upay in Hindi

हम में से बहुत से लोग ऐसे होते है जिन्हे सही से भूख नहीं लगती है. सुनने में तो ये समस्या काफ़ी आम है लेकिन इसके परिणाम घातक भी साबित हो सकते है. भूख न लगने के कारण इंसान ज्यादा नहीं खाता है, जिस वजह से बॉडी को सही से पोषण मिलना बंद हो जाता है. भूख की कमी की वजह से शरीर अनेक बीमारियों की चपेट में आ सकता है, इसीलिए समय रहते इसका इलाज करना जरुरी है.

Bhukh-Badhane-Ke-Upay-in-Hindi भूख बढ़ाने के 9 घरेलू उपाय | Bhukh Badhane Ke Upay in Hindi

भूख न लगने के कारण

भूख न लगने की समस्या के बहुत से कारण हो सकते है जैसे – कोई बीमारी, हार्मोनल असंतुलन, डिप्रेशन आदि.

अजवाइन भूख बढ़ाने का घरेलू नुस्खा

अपनी भूख को बढ़ाने के लिए आप अजवाइन का इस्तेमाल कर सकते है. इसके लिए 1 चम्मच अजवाइन को फांककर 1 गिलास गुनगुना पानी पी ले. दिन में एक बार इस प्रक्रिया को दोहराएं.

अदरक भूख बढ़ाने के उपाय

अदरक का सेवन करने के अनेक फायदे है. ये गठिया के दर्द में भी फायदेमंद है. इसके अलावा जिन लोगो को कम भूख लगने की समस्या है उनके लिए भी अदरक फायदेमंद है. अदरक के सेवन से भोजन के पौष्टिक गुणों को पचाने में मदद मिलती है. जिससे भूख बढ़ती है. भोजन करने से आधा घंटा पहले अदरक के साथ थोड़ा नमक ले और चबाकर खाएं.

यह भी पढ़ें : अदरक के 10 फायदे और नुकसान

भूख बढ़ाने के लिए धनिया

1/2 कप धनिया के पत्ते और थोड़े से पानी को ग्राइंडर में डालकर जूस तैयार कर ले, और इस जूस का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट करे. नियमित रूप से इस जूस का सेवन करने से आपको भूख लगने लगेगी.

यह भी पढ़ें : धनिया के गुण, लाभ, फायदे और नुकसान

इमली से भूख बढ़ाये

इमली का सेवन करने से पाचन तंत्र सुधरता है और भूख भी बढ़ती है. इसके लिए दस ग्राम इमली को 1 कप पानी में कुछ घंटो के लिए भिगो दे. आप चाहे तो स्वाद के लिए इसमें स्वादानुसार काली मिर्च और थोड़ा नमक मिला सकते है. उसके बाद पानी को छानकर इसका सेवन करें. रोजाना एक बार इसका सेवन करे.

आंवला भूख बढ़ाने में मददगार

भूख बढाने के लिए आंवले का जूस फायदेमंद है. आप चाहे तो घर पर भी आंवले का जूस निकाल सकते है. आधे कप पानी में बीस से तीसml आंवला जूस मिला कर पिए. इसकी मदद से आपको भूख बढ़ाने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें : आंवला के 14 फायदे और नुकसान

भूख बढ़ाने के लिए तांबे के लोटे का पानी

रात में सोते वक़्त तांबे के लौटे में पानी भरकर रख दे, तथा सुबह उठने के बाद खाली पेट उस पानी को पी ले. इससे भूख बढ़ने में मदद मिलेगी.

इलायची भूख बढ़ाने का इलाज

इलायची को पेट की समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह पाचन शक्ति को बढ़ाने में भी मदद करती है. इसके अलावा यह भूख बढ़ाने में भी मददगार है.

भूख बढ़ाने के लिए व्यायाम करे

एक्सरसाइज करने के कितने फायदे है ये तो आप जानते ही होंगे. एक्सरसाइज करने से लोगो को अपना वजन बढ़ाने तथा वजन कम करने में मदद मिलती है. इसके अलावा एक्सरसाइज करने से हम स्वस्थ भी रहते है. अपनी भूख को बढ़ाने के लिए भी आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करे. आप चाहें तो जिम जा सकते है या फिर दौड़ भी सकते है या साइकिलिंग भी कर सकते है. इसीलिए अगर आप भी अपनी भूख बढ़ाना चाहते है तो एक्सरसाइज जरूर करे.

यह भी पढ़ें : एक्सरसाइज करने के 14 फायदे

भूख बढ़ाने के अन्य उपाय

ऊपर आपने भूख बढाने के तरीके तथा उपायों के बारे में जान लिया होगा. लेकिन इन सब के अलावा कुछ और बातों का ध्यान रखना भी जरुरी है. नीचे हमने आपको भूख बढ़ाने के कुछ और टिप्स के बारे में बताया है.

समय पर खाना खाएं – बहुत से लोग किसी भी वक़्त कुछ खा लेते है. समय पर खाना न खाने के कारण भूख न लगने की समस्या हो सकती है. सुबह का नाश्ता थोड़ा भारी करना चाहिए, दोपहर के वक्त नाश्ते से कम खाना चाहिए और रात को हल्का खाना चाहिए.

खाने पर ध्यान दे – खाना-खाते वक्त आपका ध्यान खाने पर ही होना चाहिए. बहुत से लोगो का ध्यान खाते समय दूसरी चीज़ों पर रहता है. खासकर बच्चे खाना-खाते समय टीवी देखते है, जिसके कारण वो ठीक तरह से भोजन नहीं कर पाते है.

जंक फूड का सेवन न करे – जंक फ़ूड का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है. इसका सेवन करने से मोटापा बढ़ता है. तथा और बीमारियों के होने का खतरा भी बना रहता है. इसीलिए जंक फ़ूड का सेवन करना बंद कर दे. जंक फूड के बदले आप अपने आहार में सब्जियों तथा फलों को शामिल करे.

Post Comment