शिलाजीत से होते है ये 5 बड़े फायदे और कुछ नुकसान | Shilajit Ke Fayde

शिलाजीत से होते है ये 5 बड़े फायदे और कुछ नुकसान | Shilajit Ke Fayde

शिलाजीत को भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में बहुत जरुरी पदार्थो में से एक माना जाता है. इसका उपयोग हजारों सालों से होता आ रहा है. यह बहुत सी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. शिलाजीत का सेवन करना पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए ही फायदेमंद होता है.

Shilajit-Ke-Fayde-Aur-Nuksan शिलाजीत से होते है ये 5 बड़े फायदे और कुछ नुकसान | Shilajit Ke Fayde

शिलाजीत क्या है

शिलाजीत एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला खनिज पदार्थ है. यह गाढ़ा और लसलसेदार पदार्थ होता है. शिलाजीत का स्वाद काफी कसैला और कड़वा होता है. दिखने में यह काला और गाढ़ा होता है जो सूख जाने के बाद चमकीला रूप ले लेता है. यह हजारो साल से चट्टानों की परतों के बीच मे दबे हुए जैविक पदार्थों के संकुचन से बनता है. इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाइयों में किया जाता है.

यह भी पढ़ें : अश्वगंधा के 7 फायदे

शिलाजीत के फायदे दिमाग तेज करने के लिए

शिलाजीत का उपयोग दिमागी स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. शिलाजीत में उपस्थित फुलविक एसिड दिमागी स्वास्थ्य व यादाश्त के कार्य को बढ़ावा देता है. 1 चम्मच मक्खन के साथ शिलाजित लेने से मानसिक मजबूती मिलेगी. इसकी मदद से आपको दिमागी थकावट से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें : दिमाग तेज़ कैसे करें

बुढ़ापा विरोधी है शिलाजीत

शिलाजीत फुलविक एसिड युक्त तेज़ एन्टी ऑक्सीडेंट व एन्टी इंफ्लेमेटरी है. यह मुक्त कणों से हमारा बचाव कर के हमारे सेल्स को हानि होने से बचाता है.

यह भी पढ़ें : सेक्स पावर बढ़ाने के 11 चमत्कारी घरेलु उपाय

टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाता है शिलाजीत

बॉडी में टेस्टोस्टेरोन के लेवल के कम होने की वजह से शारीरिक विकास में रुकावट पैदा हो सकती है. टेस्टोस्टेरोन शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है. यह पुरुषों के चेहरे पर बाल आने, मांसपेशी बढाने आदि में जरुरी भूमिका निभाता है. यह हार्मोन शारीरिक मजबूती, दिमाग तेज करने, कामोत्तेजक, मूड में सुधार लाने में भी मदद करता है. यदि शीलजीत का नियमित रूप से सेवन किया जाये तो यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में सहायता करता है.

यह भी पढ़ें : सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के 11 उपाय

शीघ्रपतन के लिए शिलाजीत

जिन लोगो को शीघ्रपतन की समस्या है उनके लिए शिलाजीत बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. 20 ग्राम शिलाजीत और 20 ग्राम बंग भस्म में 10 ग्राम लौह भस्म और 6 ग्राम अभ्रक भस्म घोटकर 2-2 रत्ती की गोलियां बनाये. सुबह एक गोली को मिश्री मिले दूध के साथ लें.

यह भी पढ़ें : हस्तमैथुन के फायदे, नुकसान और छोड़ने का तरीका

दिल के लिए शिलाजीत के फायदे

शिलाजीत हृदय मे खून के दौरे को सुधारता है और स्वस्थ तरीके से खून को पंप करने में सहायता करता है.

शिलाजीत का इस्तेमाल कैसे करे

शिलाजीत का सेवन सही मात्रा में किया जाये तभी यह आपको लाभ पहुंचाएगा. इसीलिए इसका सेवन कैसे करना है यह भी पता होना चाहिए. शुरू में आपको बहुत कम मात्रा में इसका सेवन करना होगा. इसीलिए शुरुआत में 100 मिलीग्राम शिलाजित को पानी के साथ ले. कुछ समय बाद बढ़ाकर मटर के दाने जितना कर दे या जितनी जरुरत हो उतना ले.

शिलाजीत के नुकसान

शिलाजीत का सेवन करने के वैसे तो कोई दुष्प्रभाव नही होते है लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए. ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से या फिर गलत तरीके से इसका उपयोग करने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है. अधिक मात्रा में शिलाजीत का सेवन करने से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है. प्रेगनेंसी के दौरान चिकित्सक की सलाह लेकर ही इसका उपयोग करना चाहिए. इसके अलावा बाजार में उपस्थित नकली शिलाजीत से सावधान रहे.

Post Comment