बालों के लिए सिल्क पिलो कवर के फायदे | Silk Pillowcase Benefits for Hair

बालों के लिए सिल्क पिलो कवर के फायदे | Silk Pillowcase Benefits for Hair

रात में अच्छी नींद लेना बेहतर हेल्थ के लिए जरूरी है. लेकिन क्या आप जानती हैं कि जब आप सो रही होती हैं, तब आप हेयर बेनिफिट्स भी उठा सकती हैं. सिल्क में अमीनो एसिड होता है जो त्वचा को नमी प्रदान करने में सहायता करता है और साथ ही बालों के गिरने की समस्या को भी दूर करता है.

यदि रात में आप सोना चाहती हैं तो आप कॉटन के पिलोकवर को सिल्क के पिलोकवर से स्विच करें. आज हम आपको रात में सिल्क पिलोकवर का इस्तेमाल करने के हेयर बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं, जिसके बाद आप भी यकीनन सिल्क पिलोकवर का इस्तेमाल करना चाहेंगी.

Silk-Pillowcase-Benefits-for-Hair-in-Hindi बालों के लिए सिल्क पिलो कवर के फायदे | Silk Pillowcase Benefits for Hair

बालों के लिए सिल्क पिलो कवर के फायदे

जब आप सोते समय रेशम के तकिए का इस्तेमाल करती हैं, तो Tossing और करवट लेते समय यह बालों को रगड़ने के बजाय उस पर ग्लाइड होते हैं. वहीं दूसरी ओर, एक सूती तकिया बालों के रोम को कमजोर कर देता है जिससे घर्षण की वजह से बाल टूटने लग जाते है. इसलिए जहां तक हो सके सिल्क पिलोकवर का ही उपयोग करना चाहिए. बालों के लिए रेशम के तकिये का इस्तेमाल करने से भी बालों में नमी बरकरार रहती है, जिससे फ्रिज़ और स्प्लिट एंड्स कम होते हैं.

यह भी पढ़ें : बालों के टूटने के 6 कारण

Post Comment