स्ट्रॉबेरी से होते है ये 5 फायदे | Strawberry Benefits in Hindi
स्ट्रॉबेरी दिखने में काफी आकर्षित लगती है. यह खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. साथ ही इसकी खुशबू भी इसे दूसरे फलों से अलग बनाती है. इसको सामान्य तौर पर खाने के साथ ही सलाद के रूप में भी ले सकते हैं. आप स्ट्रॉबेरी का जूस भी निकाल सकते हैं. बहुत लोग इसे शेक, स्मूदी और आइसक्रीम के रूप में भी लेना पसंद करते हैं. आज हम आपको इस लेख में स्ट्रॉबेरी के फायदे बताने वाले है.
स्ट्रॉबेरी के फायदे
आँखों के लिए – स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व आंखों को मोतियाबिंद से बचाता है. हमारी आंखो को विटामिन C की जरूरत होती है जिससे वह सूरज की रौशनी और यूवी रेज से लड़ती है नहीं तो आंखों के लेंस की प्रोटीन नष्ट हो सकती है.
यह भी पढ़ें : चुकंदर खाने के 7 फायदे
प्रतिरक्षा – स्ट्रॉबेरी में मौजूद विटामिन C आपके दिनभर की विटामिन C की कमी को पूरा करता है. यह एक आपी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढा सकती है, जिससे आप दिनभर लगन से कार्य कर सकें.
एंटी एजिंग – स्ट्रॉबेरी में मौजूद विटामिन C और एंटी-ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में सहायक होता है. इसमें उपस्थित लाइकोपीन त्वचा की झुर्रियों और बारीक रेखाओं को साफ करने का कार्य करता है. आप चाहें तो स्ट्रॉबेरी खाकर इसका फायदा ले सकते हैं या दूध के साथ स्ट्रॉबेरी का पेस्ट बनाकर चेहरे पर मास्क की तरह उपयोग कर सकते हैं.
दांतों की सफेदी के लिए – स्ट्रॉबेरी दांतों को सफेद करने का कार्य कर सकती है. विटामिन-C से भरपूर यह फल दांतों का पीलापन दूर कर ऐसे एंजाइमों को बनने से रोकता है, जो दांतों में बैक्टीरिया पैदा कर प्लाक और दांत टूटने का कारण बनते हैं.
वजन करे कम – स्ट्रॉबेरी फैट फ्री और लो कैलोरी वाली होती है जिसमें ना तो शक्कर होती है और ना ही सोडियम. रोज डेढ़ कप स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से आपको बाहर का कोई स्नैक्स खाने की जरुरत नहीं पडे़गी जिससे वजन नियंत्रित रहेगा.

Post Comment