मंदिर के कपाट खोलने के कार्यक्रम तय, 21 को डिम्मर गांव से ऋषिकेश पहुंचेंगे पदाधिकारी
बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने के कार्यक्रम तय हो गए हैं। 21 अप्रैल को डिम्मर गांव से पदाधिकारी ऋषिकेश पहुंचेंगे। इसके बाद गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा 22 अप्रैल को नरेंद्रनगर राजदरबार से शुरू होगी। विभिन्न पड़ावों से होते हुए तेल कलश यात्रा तीन मई को आदिगुरु शंकराचार्य गद्दी, उद्धव, कुबेर की उत्सव डोली और रावल (बदरीनाथ के मुख्य पुजारी) के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचेगी।चार मई को प्रात:काल में बदरीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी तथा सदस्य 21 अप्रैल की शाम को डिम्मर गांव से ऋषिकेश में बीकेटीसी की धर्मशाला पहुंचेंगे।
Post Comment