चिपचिपे बालों से छुटकारा पाने के तरीके | Greasy Hair in Hindi

चिपचिपे बालों से छुटकारा पाने के तरीके | Greasy Hair in Hindi

चिपचिपे बाल होना बालों की आम समस्या है जिसका हम में से ज्यादातर लोग सामना कर रहे हैं. चिपचिपे बालों की समस्या कई कारणों से हो सकती है. खासकर स्कैल्प में ऑयल ग्लैंड्स का बहुत ज्यादा सक्रिय होना इस समस्या को बढ़ा देता है. चिपचिपे बालों से राहत के लिए हम कुछ आपको तरीके बता रहे है.

Greasy-Hair-in-Hindi चिपचिपे बालों से छुटकारा पाने के तरीके | Greasy Hair in Hindi

तैलीय बालो के लक्षण

  • तैलीय बालों पर शैम्पू का असर नहीं पड़ता. शैम्पू के तुरंत बाद बाल चिपचिपे हो जायेंगे.
  • स्कैल्प में सीबम के ज्यादा उत्पादन से स्कैल्प में खुजली लगती है. स्कैल्प पर चिपचिपा महसूस होता है.
  • कंघी करते समय चिपचिपे बाल कंघी में रगड़ खाकर चिपकने लग जाते है.

तैलीय और चिपचिपे बालों के कारण

  • सीबम का ज्यादा उत्पादन.
  • हार्मोन में बदलाव.
  • जेनेटिक.
  • कम पानी पीना आदि

चिपचिपे बालों से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे

अंडा – अंडा बालों को मॉश्चराइज करने के साथ ही तैलीय बालो की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है. चिपचिपे बालों से छुटकारा पाने के लिए बालों पर अंडे से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करें. इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच शहद, 3 चम्मच मेंहदी या हिना पाउडर और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल लें. अब इसमें एक अंडें का यॉक मिला ले. अब इसे फेंटकर पेस्ट तैयार करें और इसे हेयर मास्क की तरह बालों और स्कैल्प पर लगा ले. कुछ देर बाद इसे पानी से साफ कर ले और फिर शैम्पू करें.

यह भी पढ़ें : बालों के लिए अंडे के 5 फायदे और उपयोग करने के तरीके

नींबू – नींबू में विटामिन C और मिनरल्स होते है जो सिर की त्वचा में अतिरिक्त चिपचिपेपन को सोखते है. यह ज्यादा तेल के उत्पादन को रोकने में मदद करता है. इसीलिए ऑयली हेयर के लिए नींबू का रस फायदेमंद हो सकता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए सादे पानी में नींबू का रस मिला ले. अब इसे सिर की त्वचा पर 10 मिनट के लिए लगाए. उसके बाद गुनेगुने पानी से बालों को शैम्पू करें.

यह भी पढ़ें : बालों के लिए 9 होममेड शैम्पू

तैलीय और चिपचिपे बालों के लिए टिप्स

बाल धोना – ऑयली बालों से बचने के लिए आपको अपने बालों को सही तरह से धोना होगा. यदि आप अपने बालों को सही तरीके से नहीं धोते हैं, तो इससे आपके बाल तैलीय होने की संभावना होगी. जब आप शैम्पू करते हैं, तो अपने बालों को धोने के लिए ठन्डे पानी का उपयोग करें.

यह भी पढ़ें : बालो को धोते समय न करें ये 7 गलतियां

पानी – भरपूर मात्रा में पानी पिए. रोजाना 7-8 गिलास पानी पिए.

हीट प्रोडक्ट्स – ज्यादा हीट प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बालों को चिपचिपा बना सकता है.

Post Comment